
उत्तराखंड के रजवाड़ों की राजधानी में चुनावी घमासान

अपने ही चक्रव्यूह में फंसे कांग्रेस और बीजेपी के ‘’वजीर’’
उत्तराखंड चुनावों में कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही प्रदेश अध्यक्षों के लिये बागी जी का जंजाल बन गये हैं। एक तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय है तो दूसकी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट है। जी हां पार्टी के वजीर के रुप मे विराजमान इन दोनों ही नेताओं को बागियों ने इनकी विधानसभा क्षेत्र में ही घेर लिया है।
रानीखेत से कांग्रेस के उम्मीदवार कर्ण सिंह महारा अपने आप में एक मजबूत प्रत्याशी है और 2012 के चुनाव में महारा बहुत कम वोटों के अंतर पर चुनाव हारे थे।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट माहरा से नििपटने की रणनीति बना ही रहे थे कि रानीखेत से निर्दलीय चुनाव लड़ने को तैयार बागी प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल ने अजय भट्ट के रास्ते में परेशानियों खड़ी कर दी है। नैनवाल का लंबे समय से रानीखेत की भिखियासैन बैल्ट में सियासी सक्रियता भट्ट के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। इसके साथ ही महारा के साथ भट्ट का कांटे का मुकाबला है। 2012 के चुनाव में सिर्फ 78 वोटों से हारे थे महारा।
इधर सहसपुर से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का तो हाल और बुरा लग रहा है। 2012 अपनी पारंपरिक सीट टिहरी से किसोर क्या हारे मानो उनके राजनीतिक करियर पर ही ग्रहण लग गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्दलीय विधायक और मंत्री दिनेश धनै प्रेम के आगे किशोर की एक न चली और उन्हें टिहरी सीट से दूसरी पारी खेलने का मौका नही मिला। इसके साथ ही उनके मना करते रहने के बावजूद उन्हें पार्टी ने सहसपुर सीट से आर्येंद्र शर्मा का टिकट काट उपाध्याय को उम्मीदवार बना दिया। सहसपुर से टिकट न मिलने से नाराज आर्येंद्र शर्मा ने निर्दलीय दावा ठोक कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। सीएम से लेकर पार्टी हाईकमान ने आर्येंद्र को मनाने की कोशिश की लेकिन आर्येंद्र ने अपना फैसला नहीं बदला। किशोर उपाध्याय के सामने पहले से भाजपा विधायक सहदेव पुंडीर तो हैं ही, साथ ही कांग्रेस से खफा आर्येंद्र भी किशोर की परेशानी का सबब बन चुके हैं।
ये दोनों ही नेता राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं लेकिन समय बहुत बलवान होता है। एक तरफ सारी पार्टी को चुनावों में ले जाने का बड़ा जिम्मा प्रदेश अध्यक्ष के उपर होतै है वहीं खुद उनकी ही सीट अगर खतरे में दिख रही हो तो इसे विडंबना ही कहेंगे।
बीजेपी के 19 तो कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों पर दर्ज है आपराधिक मामले
उत्तराखण्ड 2017 विधानसभा में 637 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, जिन में से 34 राजनीतिक दलों का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। इस में 6 राष्ट्रीय दल, 4 क्षेत्रीय दल, 24 गैर मान्यता प्राप्त और 261 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है। इनमें से कई उम्मीदवार ऐसे जिन पर अपराधिक मामले दर्ज हैं। असोसियेशन फाॅर डेमोक्रेटिक रिफाॅर्म (ऐ डी आर) से मिले आंकड़ो में 91 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से 54 पर गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं हत्या से सम्बंधित व हत्या का प्रयास करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 10 है। इन में बीजेपी के सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी है जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं
- कांग्रेस 17 उम्मीदवार
- बी एस पी के 7,
- यू के डी के 4,
- एस पी के 2 और
- निर्दलीय 32 उम्मीदवारों पर गंभीर मामले दर्ज हैं।
ये आंकड़े साप करते हैं कि राजनीती को स्वछ करने के दावे ठोकने वाली दोनों प्रमुख पार्टियों ने सबसे ज्यादा अपराधियो को टिकट दिया है।
आपराधियों के साथ करोड़पति उम्मीदवारों की भी संख्या कम नहीं है। 637 उम्मीदवारों मे से 200 यानी 31% उम्मीदवार करोड़पति है। करोड़पति फेरिस्त में कांग्रेस ने बीजेपी को मात दी है । कांग्रेस ने सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी घोषित करे हैं।
- कांग्रेस ने 70 मे से 52,
- बीजेपी ने 70 मे से 48,
- बीएसपी ने 69 में से 19 ,
- यू के डी 55 में से 13,
- एस पी के 20 में से 4 और
- करीब निर्दलीय 261 मे से 53 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
इन उम्मीदवारों की औसत सम्पति 1.57 करोड़ के हिसाब से आंकी गयी है। तमाम दलों के उम्मीदवारों की पहली सूची में बीजेपी के सतपाल महाराज सबसे आगे हैं जिनकी सम्पति 80 करोड़ से अधिक बतायी गयी है। उसके बाद मोहन प्रसाद काला निर्दलीय उम्मीदवार पौड़ी गढ़वाल की सम्पति 75 करोड़ और बीजेपी के शैलेंद्र मोहन सिंघल 35 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
इसके अलावा ऐसे भी उम्मीदवार हैं जिनके सम्पति निर्वाचन आयोग के दिए गए ब्यूरो में सबसे कम बतायी गयी है सुनील कुमार मंगलोर ने अपनी सम्पति ₹ 500/- दिखाई है जब की लाहो घाट से राजेंद्र सिंह और बद्रीनाथ से अरुणा ने अपनी कुल सम्पति 500-1000/- बतायी है।
अगर शिक्षक योग्यता की बात करे तो करीब 256 उम्मीदवारों की शिक्षा 5वी से 12 वी कक्षा तक शिक्षा प्राप्त करने वाले 256 उम्मीदवार हैं जब की 340 उम्मीदवार है जो स्नातक हैं। और अगर महिला उम्मीदवार की संख्य की बात करे तो सिर्फ 56 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।
419 लोग हुए बाध और हाथी का शिकार
लोकसभा में बताया गया कि अभी तक देशभर में लगभग 419 लोग हाथी और बाघ के प्रकोप से मारे गए हैं। प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए गृह मंत्री किरन रिजीजू ने कहा कि केंद्र से 2 लाख रुपये उन लोगों के परिवार को दिये जाऐंगे जो इन जानवरों का शिकार हुए हैं और अगर राज्य सरकार चाहें तो वह भी इनको कुछ मुआवजा दे सकती हैं।
रिजीजू ने यह जवाब मैन एनिमल क्नफिल्क्ट पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में दिया,क्योंकि पर्यावरण मंत्री अनिल दावे वहां मौजूद नहीं थे।पर्यावरण में संतुलन बनाएं रखने के लिए यह जरुरी है कि ना तो इंसान ना ही जानवर मारें जाए और ऐसे कन्फिल्क्ट को रोका जा सकें।रिजीजू ने कहा कि कुछ फिजिकल बैरियर के इस्तेमाल जैसे कि कांटेदार तार के बाड़ी,सौर ऊर्जा बिजली की बाड़,बाड़ में कैक्टस के प्रयोग से जानवरों को फसली खेतों में जाने से रोका जा सकता है।
2016-17 के एक लिखित जवाब में,11 लोग बाघ के हमले में मारे गए जिसमें 4 उत्तर प्रदेश के मामले हैं। जबकि हाथी के प्रहार से मरने वालों की संख्या 419 है जिसमें से 108 जानें पश्चिम बंगाल में गई है।
गौरतलब है कि मैन एनिमल काॅनफ्लिकट पिछले कुछ सालों से एक बढ़ा मुद्दा बन गया है। हांलाकि इससे रोकने के लिये कुछ कारगर कदम उठाये गये हों ैसा लगता नही है। पर्यावरण से जुड़े लोग लगातार इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं कि जिस तरह से इंनसानी आबादी जंगलों में बढ़ रही है इससे जानवरों के प्राकृतिक रिहाईश का दायरा सिकुड़ता जा रहा हैऔर वो इंसानी बस्तियों की तरफ रुख कर रहे हैं। वहीं इसके रोकने के लिये बातें और सुझाव तो बड़े बड़े दिये जाते रहे हैं लेकिन ज़मीन पर कुछ ठोस हुआ हो ऐसा कहा नहीं जा सकता।
बहरहाल उम्मीद ये की जानी चाहिये कि सरकार इन मौतों को केवल मुआवज़े के दायरे तक सीमित न रखे और इंसान और जानवरों के बीच हो रहे इस टकराव को रोकने के लिये कुछ ठोस कदम उठाये।
वोटरों, उम्मीदवारों और कर्मचारियों की मदद के लिये लांच मोबाइल एप
चुनाव आयोग ने आने वाले विधानसभा चुनावों में वोटरों, उम्मीदवारों और चुनाव में कामकर रह कर्मचारियों की सुविधा के लिये ‘‘वोटर मित्र’’, ‘‘कैण्डिडेट मित्र’’ ‘‘ई-डयूटी मित्र’’, नाम के मोबाइल एप लांच किये हैं। ये सभी गूगल प्ले स्टोर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की वेबसाइट http://ceo.uk.gov.in पर डाउनलोड किये जा सकते हैं।
वोटर मित्र मोबाईल एप पर मतदाताओं के लिये
- मतदान स्थल, उसकी गूगल मानचित्र पर मार्ग एवं स्थिति,
- उसमें उपलब्ध आश्वासित सुविधाएं जिनमें शौचालय, पेयजल, पहिया कुर्सी रैम्प, विद्युत, प्रतीक्षा कक्ष, शेड, फर्नीचर इत्यादि सम्मिलित की जानकारी
- मतदाता से सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में खड़े प्रत्याशियों एवं उनके द्वारा दायर शपथपत्रों की जानकारी,
- मतदान करने का तरीका, सहायतार्थ वीडियो और
- मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तराखण्ड की विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध महत्वपूर्ण जानकारियां आदि शामिल हैं।
कैण्डिडेट मित्र(Candidate Mitra) मोबाइल एप पर प्रत्याशियों
- द्वारा किये जाने वाले सामान्य प्रश्न,
- राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों के मार्ग दर्शन के लिये आदर्श आचार संहिता,
- निर्वाचन व्यय माॅनिटरिंग एवं व्यय दाखिल करना,
- कैंडिडेट हैण्डबुक,
- ई-लर्निंग सामग्री,
- विधानसभा क्षेत्र की पूरी वोटर लिस्ट(इलेक्टोरल रोल),
- उसके मतदान स्थलों की सूची,
- मतदान स्थलवार पुरूष, स्त्री अन्य एवं कुल मतदाताओं की संख्या, महत्वपूर्ण दूरभाष नम्बर, टोलफ्री नम्बर एवं विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध महत्वपूर्ण जानकारियां आदि शामिल हैं।
ई-ड्यूटी मित्र मोबाइल एप पर मतदान पदाधिकारी
- मतदान सम्पन्न करवाने हेतु प्रशिक्षणार्थ वीडियो एवं सामग्री,
- अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रट एवं उपयोगी दूरभाष नम्बर,
- जिस मतदान केन्द्र में उनकी ड्यूटी लगी है उसकी गूगल मैप पर मार्ग एवं स्थिति,
- उसमे उपलब्ध आश्वासित सुविधाएं एवं उसकी मुख्यालय से दूरी इत्यादि सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध महत्वपूर्ण जानकारियां आदि शामिल हैं।
ये एप राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र(NIC) सचिवालय, देहरादून द्वारा बनाये गये हैं।
सत्ता के अहंकार में चूर मोदी ने उड़ाया उत्तराखंड का मजाक: रणदीप
सत्ता के अहंकार में चूर मोदी उत्तराखंड की त्रासदी का मजाक उड़ा रहे है। यह सरकार जुमले की सरकार है और यह देश पर टैक्स का डाक डाल रही है। यह कहना है कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी,रणदीप सिंह सुरजेवाला का। वह बुधवार को यहां राजीव भवन में प्रेस से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास का नारा उत्तराखंड हमारा। यह कांग्रेस और हरीश रावत का विजन है। इसमें शिक्षा, रोजगार, महिला शसक्तीकरण, युवा विकास सब कुछ शामिल हैं।
उन्होंने कहा यह कांग्रेस की सोच है जबकि दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी संसद में उत्तराखंड की आपदा का मजाक उड़ाया। यह भाजपा और मोदी के अहंकार की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि मोदी उत्तराखंड के चारों धामो की पवित्रता का भी मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राजनितिक भूकंप की बात की थी लेकिन पीएम ने उसे उत्तराखंड की त्रासदी से जोड़ कर उत्तराखंड की त्रासदी और यहां की जनता का मजाक उड़ाया। इसलिए मोदी और भाजपा को उत्तराखंड की जनता से मेफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी का स्वभाव उत्तराखंड के साथ सौतेले व्यवहार की है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल के लिए जो आर्थिक पैकेज दिया था उसे 31 मार्च 17 से बंद कर रही है ऐसा क्यों उन्हें बताना चाहिए। बॉर्डर एरिया डेवलोपमेन्ट प्रोग्राम में कटौती करके देश को नुकसान पहुंचाया है। यह बीजेपी लीडर खंडूड़ी के सांसद में पूछे सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि इस प्रोग्राम की राशि को 120 फीसदी कम कर दी है। उन्होंने कहा कि कुम्भ के समः बीजेपी की उत्तराखंड में सरकार थी लेकिन फिर भी सरकार ने 565 करोड़ की सहायता दी थी। जबकि केंद्र सरकार ने हरीश रावत सरकार को जरा भी मदद नहीं की।
उन्होंने कहा कि नमामि गंगे के तहत ये सरकार गंगा की कोई सफाई नहीं कर पाई जिसके चलते एनजीटी ने सरकार को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार की उपेक्षा करती है। केंद्रीय सहायताओं में पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार के मामले में भी सरकार पास नहीं हुई। मोदी जी ने दो करोड़ रोजगार हर साल देने का वादा करके सत्ता में आई और अब तक मात्रा एक लाख 35 हजार ही रोजगार दे सकी है। जबकि नोटबंदी के कारण 50 लाख रोजगार छिना है। पेट्रोल के क्षेत्र में भी सरकार ने जनता को लूटा है। तरह-तरह के टैक्स लगा कर मोदी सरकार बस पैसा कमाने में लगी है। अब तक मोदी सरकार ने जनता के पांच लाख करोड़ रुपये उनकी जेब से निकाल ली है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रांतीय नेताओं में यह साहस है कि वह मोदी से कहे की उत्तराखंड की त्रासदी का मजाक उड़ाने के लिए देश से माफी मांगे। खंडूड़ी कमेटी की वन रैंक वन पेंशन की उस सिफारिश को मानेगी जिसे कांग्रेस सरकार ने मान लिया था लेकिन मोदी सरकार ने आते ही हटा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जुमले की सरकार है। सुरजेवाला के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, आरपी रतूड़ी, प्रमोद जाट, निशांत चतुर्वेदी, लालचंद आदि नेता भी उपस्थित रहे।
देहरादून से लखनऊ का सफर हुआ छोटा
एसटीएफ़ ने दबोचे जानवरों के तस्कर
स्पेशल टास्क फोर्स ने गोपनीय सूचना के आधार पर वन्य जीव जन्तुओं के अंगों की तस्करी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह के सदस्यों को घर दबोचा। एस0टी0एफ0 की कुमायूं युनिट की गठित टीम द्वारा ख़बर की जाँच करने के बाद वन विभाग के साथ साझा कार्रवाई करते हुये मंगलवार रात हल्द्वानी नगर के गोलापार क्षेत्र से दो अभियुक्तों चिन्ता सिंह निवासी जिला चम्पावत और कल्याण सिंह पुत्र निवासी जिला चम्पावत को तीन गुलदार की खालों के साथ गिरफ्तार किया गया। ये खाल लगभग 4-5 माह पुरानी है और सात फ़ीट लंबी हैं। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इन तेंदुओं की बरामद खालों की कीमत लगभग 30 लाख रूपये है।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ पर बताया गया कि वे गुलदार को जहर आदि देकर मारकर खाल, हड्डी आदि का व्यापार करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तार से पूछताछ की जा रही है।

DID फेम राघव जुयाल कर रहे है,कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र रावत का चुनाव प्रचार
बीजेपी के टिकट बंटवारे के बाद टिकट नही मिलने के कारण यमकेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के बागी नेता शेलेन्द्र रावत ने कांगेस का दमन थामा है। भेदभाव और परिवारवाद के खिलाफ बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे,शेलेन्द्र रावत का खंडूरी फेक्टर पीछा नही छोड़ रहा है। पहले कोटद्वार से भुवनचन्द्र खंडूरी तो अब यहाँ यमकेश्वर से उनकी बेटी ऋतू खंडूरी उनके लिए बड़ी चुनौती है। शैलेन्द्र रावत ने कहा की छेत्र की जनता से उनको बड़ा ही प्यार मिल रहा है अब छेत्र में धुंवाधार प्रचार शुरू कर दिया है।
इस प्रचार में उत्तराखंड के चमकते सितारे राघव जुयाल भी उनके समर्थन में यमकेश्वर से चुनाव प्रचार में लगे है,जिस से युवा वोटर बडी संख्या में प्रचार अभियान से जुड़ रहे , इस बार क्षेत्र की जनता बीजेपी से 15 सालों का हिसाब किताब करेगी और क्षेत्र से इस वनवास को दूर करेगी गौरतलब है इस छेत्र में कांग्रेस की बागी उम्मीदवार रेनू बिष्ठ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में है और कड़ा मुकाबला रितु खंडूरी से होना है।

















































सही मायने में आसन को जलपक्षियों का स्वर्ग कहा जाए तो अतिउक्ति नहीं होगी। 2005 में स्थित स्थान आसन पक्षी संरक्षण भारत का पहला संरक्षण रिजर्व है। लगभग 4.44 स्के किलोमीटर के क्षेत्र में फैला आसन बैराज यमुना और आसन के संगम पर है। इस क्षेत्र में 255 प्रजातियों से अधिक पक्षी आते थे। आसन से 12 किलोमीटर दूर तिमली और आसन पक्षी रिजर्व उत्कृष्ट स्थान हैं, जो पक्षी यहां आते हैं उनमें ग्रेट क्रेस्टेड ग्रेट बिटर्न, आम गोल्डनआई, बेयर के पोचार्ड , कैरूगिनस पोचर्ड, मस्मर चैती, कम सफेद हंस, पेंट सारस, पालस फिश, ईगल, स्टोर्क बिल्ड किंगफिशर, सफेद पूछधारी रूबीथ्रोट वाइटेट,ताजपोषित पेनडूलाइन टिट जैसे पक्षियों के नाम शामिल हैं।











