स्टिंग मामले में अगली सुनवाई 13 फरवरी को

0
1216

उत्तराखंड के कथित स्टिंग मामले की सुनवाई शनिवार को नैनीताल होईकोर्ट में हुई।हरीश रावत और देवी दत्त कामथ नैनीताल होईकोर्ट में मौजूद रहे। वहीं विरोधी हरक सिंह रावत के साथ उनके वकील राजेश्वर सिंह भी केस की पैरवी के लिए पहुंचे। अदालत ने हरक सिंह रावत के वकीलका पक्ष सुना और इसके बाद मामले कि अगली सुनवाई के लिये 13 फरवरी तय कर दी।

सीबाआई जांच के मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की एकल पीठ के सामने हो रही है, और इससे पहले हरीश रावत ने इस पूरी जांच को असंवैधानिक कहकर इसको निरस्त करने की याचिका दायर की थी लेकिन उस याचिका पर कोई सुनवाई नहीं हुई।इसके साथ ही रावत इस पक्ष में थे कि यह जांच दोनों ही पक्षों की होनी चाहिए जिससे सब कुछ साफ हो सके।