मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरदा टैक्स व भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रधानमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार सीबीआई या अन्य एजेंसियों से मेरे खिलाफ जांच करा ले, अगर दोष साबित हुआ तो सजा भुगतने को तैयार हूं।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पीएम के भाषण में धमकाने की शैली में प्रधानमंत्री की गरिमा को ख्याल नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने पीएम को चुनौती देते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के कार्यरत जज या सी.बी.आई. को लगाकर उनकी सरकार पर लगे तमाम आरोपों की जॉच छह महीने के अंदर कराई जाये। अगर किसी भी मामले में मेरे खिलाफ कोई शिकायत मिलती है तो सजा भुगतने को तैयार हूं। अगर ऐसा नही हुआ तो खुद पीएम को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
पूर्व प्रधानमंत्री के नाम से वोट मांगने पर भी हरदा तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी अपनी पूरी कैबिनेट को लेकर स्ंघीये ढ़ाचे को अपमान करते हुए छोटें से राज्य और मुझ जैसे अदने कार्यकर्ता पर टूट पड़े हैं । चुनाव को प्रधानमंत्री ने अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर तमाम भ्रष्टाचारी, घोटालेंबाजों के लिए वोट मांग रहे हैं ।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 18 मार्च 2016 को धनबल से उनकी सरकार को गिराने व दलबदल का पाप करने के बाद मोदी जी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का नाम से वोट मांगने का अधिकार नहीं रहा है।
चुनाव को हरीश रावत बनाम मोदी बनाने पर उन्होने कहा कि मेरी पूंछ में आग लगाकर भाजपा अपनी लंका में आग लगाने को तैयार बैठी है। भूतपूर्व सैनिक, सैनिकों व जनता को गुमराह कर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर सत्ता में काबिज होने का प्रयास को जनता सफल नहीं होने देगी।
मोदी के आरोपो पर रावत का पलटवार,कहां जाँच क्यों नही कराते पीएम
बीजेपी का बहिष्कार
वन रैंक वन पेंशन मामले पर सरकार से नाराज पूर्व सैनिको का एक गुट अब भी जंतर मंतर पर धरने में बैठे हुआ हैं । ये पूर्व फौजी केंद्र सरकार पर सैनिकों के सांथ धोखा करने का आरोप लगा रहे हैं । इसी को लेकर आज सेवानिवृत सैनिकों का एक दल हल्द्वानी पहुंचा और उन्होंने आगामी 15 फरवरी को उत्तराखण्ड में होने वाले विधान सभा चुनावों में कॉंग्रेस पार्टी को सपोर्ट करने का ऐलान किया है, सेवानिव्रत मेजर जरनल सतवीर सिंह ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने सैनिकों के सांथ भेदभाव किया है,उनके अनुसार वर्तमान में उत्तराखण्ड में 20 लाख सैनिकों के वोट हैं ,उन्होंने फौजी भाइयों से अपील करते हुए कहा कि यूनाइटेड पॉवर ऑफ़ वोट का इस्तेमाल करें, मेजर जरनल सतवीर सिंह के अनुसार लगभग 30 से 35 विधान सभा सीटों पर सैनिकों के वोट आगामी विधान सभा चुनावों में प्रभाव डाल सकते हैं । यदि ऐसा होता है तो कहीं न कहीं बीजेपी को इसका नुकसान चुनावों के नतीजों पर पड़ सकता है ।
चुनाव में शराब की तस्करी करता पकड़ा गया पुलिस अधिकारी
उत्तराखण्ड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट में चुनाव के दौरान शराब सप्लाई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अल्मोड़ा पुलिस के सल्ट थानाध्यक्ष मंगी राम आर्या अपनी सरकारी बोलेरो जीप में शराब की बोतलें सप्लाई करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। सल्ट के विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के अनुसार उन्हें उनके समर्थकों से सूचना मिली थी कि पुलिस की गाडी में विपक्षियों की शराब सप्लाई की जा रहा है जिसके बाद उन्होंने पुलिस की गाड़ी को रोका और उसमें से 12 बोतल महँगी अंग्रेजी शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि पहले टीओ थानाध्यक्ष ने शराब को अपनी निजी बताई और फिर बयान बदलते हुए कहा कि ये उन्होंने मर्चूला से एक मोटर साईकिल चालक से बरामद की जो रात में भाग गया था। आरोप लगाया की ये श्राप पुलिस की मिलीभगत के साथ लोगों तक पहुंचे जा रही थी जिसे यहाँ रँगे हाथो ग्रामीणों की मौजूदगी में पकड़ा गया और अब इसे उड़न दस्ते को सौंप दिया गया है। पुलिस के उच्च अधिकारीयों ने आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानेदार को तत्काल सस्पेंड कर उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है । चुनाव में पुलिस की गाडी में एक राजनितिक पार्टी को फायदा पहुँचाने के लिए की गई शराब सप्लाई की इस घटना से क्षेत्रवासियों में रोष है।
रविवार को सल्ट में एक थानेदार की जीप से शराब की बोतलों से भरी पेटियां पकड़े जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य के अफसर कांग्रेस का समर्थन करने से बाज आयें। उन्होंने कहा कि कुछ अफसरों की इस तरह की हरकतों से सारी ब्यूरोक्रेसी की छवि खराब होती है।
भट्ट ने कहा की हरीश रावत ने शराब माफिया के बूते राज्य में तीन साल तक लूट मचाई और अब शराब माफिया और पुलिस के चहेते अफसरों के बूते वोटरों की जमीर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, जिस में वह पूरी तरह नाकाम रहेंगे, क्योंकि उत्तराखंड की जनता राज्य के पर्यावरण और संस्कृति को बरबाद करने वाले को दुबारा सता सौंपने की गलती नहीं करेगी।
अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस बुरी तरह हार रही है, इसलिए बौखलाई हुई है। भाजपा को दो तिहाई सीटों पर जीत हासिल हो रही है, ब्यूरोक्रेसी को जनता के आदेश को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को भी इस पर निगाह रखनी चाहिए कि कांग्रेस सरकार में उपकृत होने वाले अफसर चुनाव आयोग की आचार सहिंता का उलंघन नहीं कर पाएं।
कर्णप्रयाग बसपा प्रत्याशी का निधन,क्षेत्र में चुनाव हुआ रद्द
गौचर से कर्णप्रयाग जाते हुए चटवापीपल पुल के निकट एक कार i 20 A/F दुर्घटना ग्रस्त हुई, कार में कर्णप्रयाग विधान सभा से बसपा के प्रत्याशी कुलदीप कनवासी की मृत्यु हो गयी जिस कारण कर्णप्रयाग विधान सभा का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। सड़क दुर्घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
कुलदीप कनवासी की मृत्यु पर सीएम रावत ने दुख जाहिर किया और सुरेंद्र सिंह रावत ने दुख जाहिर करते हुए परिवार को शक्ति और इस दुख से उभरने की कामना की है।
उत्तराखण्ड की सरकार 12 मार्च को हो जाएगी भूतपूर्व : पीएम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत को घेरते हुए कहा कि राज्य को बर्बाद करने वाली कांग्रेस सरकार अब 12 मार्च को भूतपूर्व हो जाएगी। रविवार को उत्तराखण्ड के गढ़वाल के श्रीनगर में एक चुनावी सभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने गढ़वाली में जनता का अभिवादन किया। इसके बाद भारत माता के जय के नारे से अपना संबोधन शुरू किया। पीएम ने कहा कि श्रीनगर की जनता इतनी बड़ी संख्या में मुझे आशीर्वाद देने आई है| मैं श्रीनगर की जनता को नमन करता हूँ| मैं श्रीनगर की धरती पर आकर गदगद हो गया हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश में चुनाव का माहौल तेजी से आगे बढ़ रहा है| आज 12 फरवरी है जबकि 12 मार्च को यह सरकार भूतपूर्व हो जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत से पूछा कि पांच साल में उत्तराखण्ड के कितने गांव खाली हो गये इसकी तो जानकारी आपको देनी ही पड़ेगी। पीएम ने राज्य के विकास में हरीश रावत को बाधक बताते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि उत्तराखंड के किसी जवान को रोजगार के लिए प्रदेश छोड़कर बाहर जाना पड़े। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के दिल में इस राज्य के प्रति लगाव न हो क्या वह आप लोगों का भला कर सकता है। यही हाल यहां की कांग्रेस सरकार की है।
पीएम ने कहा कि केन्द्र प्रदेश के विकास के लिए आतुर है। यही कारण है कि 12 हजार करोड़ रुपयों की लागत से चारधाम के रोड बनाने का काम शुरू कर दिया है जिससे यहां के लोगों रोजगार मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब चारधाम और बद्रीनाथ के कपाट बंद हो जाते हैं तो यहां की सरकार विज्ञापन देती है| लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि कपाट बंद होने पर प्रदेश सरकार विज्ञापन क्यों देती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करने में तुली हुई है|
उन्होंने कहा कि यूपी के साथ-साथ उत्तराखण्ड में कांग्रेस-सपा का पर्दे के पीछे से खेल जारी है लेकिन जनता इसे सफल नहीं होने देगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी को सुनने को पहुंचे थे।
फौजियों के लिए सातवाँ पे कमीशन होगा लागूःमोदी
पिथौरागढ़ में विशाल जनसअभी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को यहाँ के स्थानीय देवी देवताओं जैसे माँ पूर्णागिरी, हाट कालिका, बागनाथ, माँ कोठगाड़ी के नाम लेकर प्रणाम किया । प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने कहा सभाएं कई देखी हैं लेकिन यह छह मंजिली सभा पहली बार देख रहा हूँ । आज पिथौरागढ़ ने कमाल कर दिया । हैलीपैड से यहाँ तक सड़कें भरी हुई थी । उन्होंने पार्टी और उम्मीदवार को आशीर्वाद देने आए लोगों को धन्यवाद दिया । उत्तराखण्ड चुनाव से पहले ये आंखिरी सभा है । उन्होंने लोगों से कहा कि उत्तराखण्ड की धरती वीरों की धरती है, वीर माताओं और बलिदानों की धरती है । यहाँ के घरों में शायद ही कोई घर होगा जहाँ से कोई माँ भारती की रक्षा करने नहीं गया होगा । नया राज्य बन्ने के बाद छत्तीसगढ़ और झारखण्ड में विकास हुआ लेकिन उत्तराखण्ड में विकास नहीं हो रहा है इसका कौन जिम्मेदार है । चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऊँगली में वो ताकत है कि आप लूटने वालों को 15 फरवरी को कमल पर वोट देकर सजा दो । कहा कि यहाँ से पलायन बहुत होता है, यहाँ की जवानी और पानी यहाँ के काम आए इसका सपना लेकर हम काम कर रहे हैं ।
पिथौरागढ़ के लोगों में ऐसा क्या गुस्सा है कि यहाँ से मुख्यमंत्री पलायन कर गए है । देश का दुर्भाग्य होता है की कुछ राजनेता भी देश के लिए बलिदान करने वालों पर शक करते हैं । सर्जिकल स्ट्राइक के बाद फ़ौज पर देश के नागरिकों ने सवाल नहीं किया लेकिन यहाँ की राजनीतिक पार्टियों ने सवाल खड़े कर दिए । सर्जिकल स्ट्राइक फ़ौज के इतिहास में अभूतपूर्व है जिसकी दुनिया की सभी फौजें इसपर रिसर्च कर रही हैं कि ये भारतीय फ़ौज ने कैसे कर दिया । राजनेताओं का ये कदम देश की सेना का अपमान है ।
लगभग 40 मिनट दिए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि वो लोग मोदी पर गुस्सा निकालें लेकिन फ़ौज पर शक ना करें । कहा कि उन्होंने सन् 2013 में आकर कहा था कि अगर भाजपा कि दिल्ली में सरकार बनेगी तो वन रैंक वन पेंशन लागु करेंगे जिसे उन्होंने कर दिया है । मेरी सरकार ने साढे बारह हजार करोड़ रुपया खर्च करने का फैसला किया जसमें से साढे छह करोड़ रुपया पहली क़िस्त के रूप में दे भी दिया है।फौजियों के लिए सातवाँ पे कमीशन भी लागु करेंगे।जख्मी फौजियों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कभी कभी फौजी लड़ते हुए शरीर से बेकार हो जाता है तो डॉक्टर तय करते है कि उसकी इंजरी कितनी है जिसपर उसे आर्थिक मदद दी जाती है । सरकार ने फैसला किया है कि अब घायल फौजी को 50 प्रतिशत मान लिया जाएगा, दूसरा स्लैब 50 से 75 और तीसरा 75 से 100 प्रतिशत माना जाएगा । फौजियों के लिए उन्होंने देशभर में 500 अस्पताल खोले हैं । सेवा निवृत्त फौजी की बेटी की शादी में भी अब 16 हजार रुपयों की जगह तीन गुना अधिक रुपया दिया जाएगा ।
पहाड़ की महिलाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ों में ख़ाना पकाना होता है तो महिलाओं को जंगल से सूखी लकड़ी लानी पड़ती है और धुंए से माँ की छाती में 400 सिगरेट का धुआं भर जाता है । उन्होंने इस पीड़ा को देखते हुए गैस सिलेंडर दिया जिससे एक करोड़ 80 लाख गैस सिलेंडर ऐसी महिलाओं तक पहुंचे हैं।उन्होंने दावा किया है कि अगर बेटे या बेटी का इंटरव्यू आता है तो घरवाले गहने बेचकर घूस देकर नौकरी पाते हैं, ये इंटरव्यू फरेब है । वर्ग तीन और चार में कोई इंटरव्यू नहीं होंगे जिससे करप्शन में रोक लगी है जो लुटेरों के खिलाफ लड़ाई है ।आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि जब बीती आठ नवम्बर की शाम उन्होंने नोट बन्दी की घोषणा की थी तो उसी दिन देश को लूटने वालों का खेल खत्म हो गया था । कहा कि जिसने भी देश की भोली भली जनता को लूटा है उनका लूट का पैसा वापस लाऊंगा । नोटबंदी के बाद जनता तकलीफ झेलकर खड़े रही जिससे मेरी हिम्मत बड़ गई है ।
प्रदेश में चर्चित हरदा टैक्स पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ हरदा टैक्स चल रहा है, एक मुख्यमंत्री इस प्रकार की हरकत कर रहा है वो अशोभनीय है और वो केंद्र सरकार के खिलाफ बातें बोलते है वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं । उत्तराखण्ड में तपोवन हाइडिल प्रोजेक्ट रुका हुआ है जिसमें 4000 करोड़ रूपये आने हैं, प्रदेश की सरकार ने ईको सेंसिटिव जोन के नाम पर काम रोका है । गंगा सफाई अभियान, नमामि गंगे अभियान में मुख्यमंत्री प्लान ही नहीं बना पा रही है । नैपाल के साथ भी पंचेश्वर का विद्युत प्रोजेक्ट 23 वर्ष से अटका हुआ था जिसे अब जाकर पूरा कर लिया गया है जिससे यहाँ के लोगों को रोजगार मिलेगा । उन्होंने उत्तराखण्ड को रीसौर्सेस भरा बताते हुए कहा कि यहाँ पहाड़, परमेश्वर, पानी, पर्यावरण और पौधे है जिससे उत्तराखण्ड का भाग्य बदल जाएगा ।
भगवानपुर से शुरु होकर हरकी पौड़ी पर खत्म हुआ राहुल का रोडशो
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लक्सर से कांग्रेसी कार्यकताओं के साथ रोड शो किया।यह रोड शो भगवानपुर से निकला और हरकी पौड़ी पर खत्म हुआ।राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री प्यार से बात नहीं करते हैं। संसद में उन्होंने मनमोहन सिंह के लिए जो कहा वह उचित नहीं है। कांग्रेस के बागियों को भाजपा का टिकट देने पर भी साधा निशाना।

उन्होंने कहा जिन्हें भाजपा ने टिकट दिया,उन्हें कांग्रेस से निकाला गया था।राहुल ने कहा बीजेपी के लोगों का धन्यवाद जो मुझे सुनने आये है। इस दौरान राहुल गांधी का काफिला भगवानपुर से पुहाना पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्तायों की भारी भीड़ रही। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

राहुल ने कहा कि एक तरफ तो मोदी भ्रष्टाचार के खात्मे की बात कह रहे है, तो दूसरी ओर कांग्रेस के भ्रष्ट बागियों को अपनी पार्टी में शामिल कर उनके लिए वोट मांग रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता शालीन है। देश ही नहीं विदेशों के पर्यटक भी उत्तराखंड की तारीफ करते है। कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के लोगों ने उन्हें पार्टी के झंडे दिखाए।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा व रोड शो कर वोट मांगने में लगे हुए है।राहुल के पहुंचने से पहले ही सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। राहुल के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ गई। कुछ ही देर में राहुल गांधी काफिले के साथ भगवानपुर पहुंचे। जहां से साढ़े बारह बजे राहुल गांधी का रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।
चुनाव खर्च कम दिखाने पर मेयर बिनोद चमौली सहित 17 प्रत्याशियों को मिला नोटिस
देहरादून के धर्मपुर विधानसभा में चुनाव लड़ रहे 17 विधायक प्रत्याशियों के व्यय पंजीका में चुनव खर्च के ब्योरे में अंतर सामने आने पर निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर दो दिनों में जवाब मांगा है।
धर्मपुर विधानसभा के रिटर्निग अफसर ने बताया कि लेखा टीम द्वारा कई प्रत्याशियों के व्यय पंजीका में खर्च का मिलान किया गया जिसमें विसंगतिया पाई गयी। सही निर्वाचन व्यय पंजिका प्रस्तुत नही करने के सम्बन्ध में दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है।
व्यय पंजिका में विसंगतिया पाये जाने के कारण हमारी जनमंच पार्टी के प्रत्याशी मनमोहन लखेड़ा 4 फरवरी और 9 फरवरी को अपना निर्वाचन व्यय खाता परीक्षण के लिए उपलबध नही कराये जाने के कारण, निर्दलीय प्रत्याशी सलीम अहमद, निरज सिंघल, अनिल कुमार गुप्ता, रूपेन्द्र तोमर, भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली, निर्दलीय प्रत्याशी संजय श्रीवास्तव, कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल, निर्दलीय प्रत्याशी हृदय भूषण डिमरी, रजनी रावत, मौहम्मद ईमाइल, रामसुख, बृजभूषण करनवाल, जोगेन्द्र रावत, प्रीतम सिंह कुलवंशी, नूर हसन, गुलिस्ता खानम बहादुर सिंह रावत व्यय पंजिका में विसंगति होने के कारण नोटिस जारी किया गया हैं।
देवभूमि को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए बीजेपी को चुनेःहेमा मालिनी
प्रदेश में रविवार छुट्टी का दिन चुनावी जनसभाओ का दौर रहा। जिसमें मथुरा से सांसद हेमा मालिनी राजपुर रोड़ से भाजपा प्रत्याशी खजानदास की के समर्थन में दून पहुची। जहां सांसद हेमा मालिनी नें लैंसडौन चौक पर जनसभा को संबोधित किया। हेमा नें जहां जनता से भाजपा पत्याशी खजानदास के समर्थन में जनता से वोट डालनें की अपील की वही स्वछ गंगा अभियान से लेकर नोट बंदी पर जनता से सीधे जुडनें की कोशिश की हेमा नें साफ किया कि नोट बंदी पर उन लोगो की दिक्कत हो रही है जिनके पास काला धन पड़ा था। वही स्वछ गंगा अभियान पर बोलते हुए भाजपा नेत्री हेमामालिनी नें साफ किया कि गंगा को स्वछ करनें का बीडा भाजपा नें उठाया है। वही प्रदेश की जनता नें भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा को वोट देनें की अपील भी की।रविवार को देहरादून में मथुरा से सांसद और बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से प्रसिद्ध रहीं हेमा मालिनी ने भाजपा के प्रत्याशी खजान दास के लिए प्रचार किया। हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल व भाजपा के अन्य नेताओं के साथ मिल कर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।
अपने जमाने की मशहूर अदाकार रहीं मथुरा से सांसद हेमा मालनी ने अपने भाषण की शुरुआत राधे-राधे बोल कर की। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि जनता जानती है, कांग्रेस जैसी भ्रष्ट सरकार प्रदेश का विकास नहीं कर सकती। जनता इस बार भाजपा की साफ छवि की सरकार को चुनेगी। हेमा ने कहा कि देवभूमि होने के नाते उत्तराखंड में साफ और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का होना आवश्यक है।

इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने भी कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। निशंक ने कहा कि प्रदेश से कांग्रेस सरकार को उखाड़ कर फेंकना है। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम रावत कहते हैं कि भाजपा ने उनकी पार्टी को तोड़ दिया। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह दिया कि कांग्रेस पार्टी की कंपनी को अकेले हरीश रावत ही चला रहे है।

हेमा मालनी देहरादून में साढे दस बजे जनसभा को संबोधित करने वाली थी। जबकि वह बारह बजे जनसभा में पहुंची। ड्रीम गर्ल की आने की खबर सुनते ही मैदान दर्शकों से भर गया। उनके भाषण को सुनने के लिए घंटो इंतजार कर रहे लोगों में उनकी झलक पाने को एक अलग ही उत्सुकता थी।हालांकि हेमा मालिनी को उत्तराखंड का मौसम कुछ खास पसंद नहीं आया और देहरादून में आते ही उन्हें जुकाम हो गया।
अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएं 15 फरवरी तक सील
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 फरवरी की सांय 05 बजे से 15 फरवरी की सांय 05 बजे तक जनपद की सभी अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्राश्ट्रीय सीमाएं सील रहेंगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी।
निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीमाओं को सील करने के लिए की गई यथोचित कार्यवाही से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाए।
























































![IMG_5112[1]](https://www.newspost.live/en/wp-content/uploads/2017/02/IMG_51121-e1486910035347-696x870.jpg)




