Page 887

बीजेपी हेलीकॉप्टर से प्रत्या​शियों को पहुंचा रही पैसा: हरीश रावत

0

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर प्रदेश चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लखंन करने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में धन बांटने की शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त से करते हुए कहा है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता की भाजपा उल्लंघन कर रही है। स्वयं अपने हेलिकॉप्टर से भाजपा उम्मीदवारों को प्रधानमंत्री और अमित शह धन बांट रहे हैं और दर्जनों केन्द्रीय मंत्री चुनाव प्रचार में सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं लेकिन प्रचार के दौरान मेरे हेलिकॉप्टर तलाशी ली जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान हेलिकॉप्टर व वाहनों से लगातार भाजपा के उम्मीदवारों को धन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे केन्द्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं को क्यों विशेष छूट दी गई है, निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव के लिए सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाना आवश्यक है, केन्द्र सरकार के प्रभाव व दिल्ली वालों के निर्देश पर ही मेरी तलाशी ली गई है।
सीएम ने कहा कि भाजपा इस छोटे से राज्य के चुनाव में अब तक दो हजार करोड़ रुपया खर्च कर चुकी है, धन-बल खर्च कर लोकंतत्र को कंलकित किया जा रहा है। भाजपानीत केन्द्र सरकार ने अडानी व अन्य पूंज्यपतियों को उत्तराखण्ड के हाईड्रो प्रोजेक्टस सौंपने का सौदा कर लिया है, चुनाव में खर्च होने वाला धन भी उन्हीं घरानों से आ रहा है।

 

वेब कास्टिंग से जिले के 38 संवेदनशील बूथों की होगी निगरानी

0

जिले में वोटिंग के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार निर्वाचन आयोग चिन्हित 38 मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग से निगरानी रखेगी। इसके लिए कार्मिकों को आज प्रशिक्षण दिया गया तथा उनको ड्यूटी के स्थान आवंटित किये गये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविनाथ रमन ने वेबकास्टिंग में लगे कार्मिकों को ब्रिफ करते हुए कहा कि सभी वेबकास्टिंग की प्रक्रिया का प्रशिक्षण अच्छी तरह से लेकर अपने कार्य को गम्भीरता से करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारण से वेबकास्टिंग की प्रक्रिया रूक जाती है तो भी मतदान प्रक्रिया सुचारू रहेगी। उन्होने वेबकास्टिंग में लगे सभी कार्मिकों को निर्वाचन के फार्म 12 भरकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने के भी निर्देश दिये।


उन्होंने कहा कि वेबकास्टिंग प्रक्रिया जनपद के उन 38 मतदेय स्थलों पर की जा रही है, जहां पर नेटवर्क की पर्याप्त उपस्थिति हो, जहां बहुत अधिक मतदाता होने के कारण अव्यवस्था की सम्भावना हो सकती है तथा जो संवेदनशील की श्रेणी में आता है।
इसकी निगरानी निर्वाचन कन्ट्रोल रूम तथा सीधे निर्वाचन आयोग द्वारा की जायेगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में वेबकास्टिंग की प्रक्रिया सबसे कम विधानसभा चकराता में 2 तथा सर्वाधिक डोईवाला में 6 मतदेय स्थलों पर अपनाई जा रही है।


इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरबीर सिंह, जिला विज्ञान सूचना अधिकारी रतन सिंह एवं प्रशिक्षण देने वाली कम्पनी के कार्मिक सहित वेबकास्टिंग प्रक्रिया में कार्य करने वाले कार्मिक उपस्थित थे।

विद्या बालन की ‘बेगम जान’ का पहला लुक जारी

0

इस साल आने वाली विद्या बालन की पहली फिल्म ‘बेगम जान’ का पहला लुक सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर जारी हुआ ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है। विद्या बालन इस फिल्म में बंगाल में चलने वाले पुराने दौर के कोठों की मालकिन की बोल्ड भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म नेशनल अवार्ड जीत चुके बंगाली निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी की बंगाली फिल्म राजकहिनी का हिन्दी रीमेक है। ये फिल्म 11 महिलाओं की जिंदगी को लेकर बनी है, जिनको जिस्म के कारोबार के लिए कोठे पर पहुंचा दिया गया था। इस फिल्म में विद्या बालन के साथ गौहर खान ने भी काम किया है। दोनों ने किसी फिल्म में साथ पहली बार काम किया है। उनके अलावा फिल्म में पल्लवी शारदा (रनबीर कपूर के साथ बेशर्म वाली हीरोइन), प्रियंका सेठिया, रिधिमा तिवारी, फ्लोरा सैनी, और रविजा चौहान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को काफी समय तक सेंसर बोर्ड में संघर्ष करना पड़ा।

सेंसर ने फिल्म के बोल्ड कटेंट और संवादों को देखते हुए इसके लिए ए सार्टिफिकेट जारी किया है। फिल्म के 14 अप्रैल को रिलीज की घोषणा की गई है। इस फिल्म का निर्माण महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की कंपनी विशेष फिल्म्स में किया जा रहा है। विद्या इस कंपनी में इमरान हाश्मी के साथ हमारी अधूरी कहानी में काम कर चुकी हैं, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही थी। पिछले साल आई सुजाय घोष की फिल्म कहानी 2 के बाद विद्या बालन के लिए ये फिल्म काफी अहम मानी जा रही है। इस फिल्म के अलावा विद्या तुम्हारी सल्लू नाम की फिल्म की शूटिंग शुरू की है, जिसमें वे आरजे की भूमिका में लौट रही हैं। लगे रहो मुन्ना भाई में भी विद्या ने रेडियो जाकी की भूमिका की थी।

 

देहरादून में दो हजार लोग आयकर विभाग के रेडार पर

0

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ही नहीं यहां के व्यापारिक और व्यावसयिक ही नहीं आयकर विभाग की नज़र में वे लोग हैं जिन्होंने पांच लाख से ज्यादा लेन-देन किए हैं। ऐसे लोगों पर विभाग की निगाह टेढ़ी है। आयकर विभाग ने देहरादून उन बैंक खाता धारकों को नोटिस भेजी है जिन्होंने नोटबंदी के बाद अपने खातों में मोटी रकम जमा की है। इनमें कुछ लोगों को मैनुअल तथा कुछ लोगों को इन नोटिस भेजे जा रहे हैं। कुछ नोटिस केन्द्र से आ रहे हैं तथा कुछ स्थानीय स्तर से भेजे जा रहे हैं।
आयकर विभाग की उन लोगों पर विशेष निगाह है जिन्होंने पांच लाख या उससे अधिक की राशि खातों में डाली है। जानकार बताते हैं कि नोटबंदी के बाद से ही आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इन संदर्भों में सचेत थे और प्रयास कर रहे थे कि ऐसे लोगों को घेरा जाए जो आयकर विभाग की दृष्टि में अभी नहीं आए हैं। विभाग द्वारा ऐसे लोगों के बैंक खातों की समग्र जानकारी के बाद उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने के बाद से ही ऐसे लोगों में काफी हड़बड़ाहट है जिन्होंने इस तरह के लेनदेन खातों के माध्यम से किए हैं।
आंकड़े बताते हैं कि नोटबंदी के बाद बड़े पैमाने पर देहरादून में भी विभिन्न बैंक खातों में भारी मात्रा में पैसा जमा हुआ है। इसकी पोल तब खुली, जब बैंकों ने आयकर विभाग को इन खातों की जानकारी भेजी। अब खाताधारकों से कुछ जानकारियां मांगी जा रही हैं। इनमें लगभग दो हजार लोग शामिल हैं। आयकर विभाग द्वारा उप निदेशक अजय सोनकर और मोहनलाल जोशी की ओर से यह नोटिस भेजे जा रहे हैं। इन नोटिसों के माध्यम से विभाग ने यह जानकारी चाही है कि उपभोक्ता इस राशि का स्रोत बताए कि यह राशि कहा से आई। जिन लोगों के स्रोत पुष्ट होंगे उन्हें छोड़कर शेष लोगों पर विभाग कार्रवाई ही कर सकता है। इतना ही नहीं शिक्षा, व्यापार जगत, प्रॉपर्टी, चिकित्सा के साथ-साथ कई अधिकारियों पर भी विभाग की नजर है।
इसी संदर्भ में, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं करों के जानकार हरवीर सिंह कुशवाहा का कहना है कि इस संदर्भ में यदि विभाग उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की, तो सरकार की छवि जनता के बीच धूमिल होगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनमें कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने ढाई लाख से कम भी जमा किया है।
अधिवक्ता कुशवाहा कहते हैं कि जिन लोगों ने बिक्री अथवा कारोबार से पैसा जमा किया अथवा जिन लोगों ने पुरानी बचत जमा कर रखी थी, उन्होंने भी जमा किया है। ऐसे में यदि विभाग ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की और अधिकारी ने लोगों के जवाब पर विश्वास नहीं किया तब आदमी का गुस्सा बढ़ेगा। उन्होंने कहा है कि उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से काले धन के बजाय लोगों का आक्रोश बढ़ेगा। इन प्रकरणों से सरकार और विभाग को बचना चाहिए।

पांच महीने से देहरादून चरस पहुंचाने वाला युवक गिरफ्तार

0

विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आते देख पुलिस प्रशासन सख्त हो गई है। इसी परिपेक्ष्य में बीती रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक 34 वर्षीय युवक के पास से 500 ग्राम चरस बरामद किया। बरामद चरस की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50,000 रुपये बताई जा रही है। अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ पर अभियुक्त ने अपना पता इरशाद, निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया है। उसने बताया कि वह मिर्जापुर में राजमिस्त्री का काम करता है जिससे परिवार की गुजर बसर नही हो पाती इसलिए पैसों के लालच में लगभग पांच महीने से मिर्जापुर से देहरादुन चरस लाकर बेचने का काम करने लगा।
अभियुक्त द्वारा उक्त बरामद चरस प्रेमनगर में एक हॉस्टल में डिलीवर करने की बात स्वीकार की गई है, जिसके सम्बन्ध में जाँच की जा रही है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर देहरादुन में अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई जिन पर कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

सीएम रावत द्वारा इस्तेमाल शब्द बाहुबली,राजनीति में है निगेटिव-पीेएम मोदी

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में  भारत माता की जय के नारों के साथ जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने रुद्रपुर को मिनी हिंदुस्तान कहकर संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने रुद्रपुरवासियों को बधाई देकर कहा कि मेरे सामने उत्तराखंड नहीं बल्कि लघु हिंदुस्तान है । मोदी ने कहा कि आज विश्व के लोग योग सीखने के लिए भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विजय श्री की शुरुआत हो रही है।

उत्तराखंड को हरदा टैक्स से मुक्त करना हैःपीएम मोदी ने कहा कि हमें उत्तराखंड को हरदा टैक्स से मुक्त करना है। 11 मार्च को पूरा उत्तराखंड विजय दिवस मनाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश के बुजुर्गो को सस्ती दवाई और युवाओं को रोजगार देना चाहती है। हमें देवभूमि को आगे बढ़ाने का अवसर दें। हिन्दुस्तान में ऐसा कोई परिवार नहीं है जो चारधाम यात्रा नहीं करना चाहता हो,लेकिन लोग यहां के हाल देख कर डर जाते हैं लेकिन चारधाम रास्तों का विस्तार करने के बाद यात्रा में लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है।मुझे साफ दिखाई दे रहा कि उत्तराखंड में हमारी सरकार बनेगी। उत्तरखंड में हमें एक मौका और दें। उन्होंने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड बनाया है। भाजपा सरकार यहां की हर समस्या को प्रमुखता से हल करेगी। मेरे सामने उत्तराखंड नहीं बल्कि लघु हिन्दुस्तान है। रुद्रपुर की पल- पल की खबर पूरे हिन्दुस्तान में फैलती है। आम बजट में हमने छोटे व्यव्साय के फैसले किए हैं और आगे भी प्रमुखता के साथ ऐसे फैसले लेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यूपी के नतीजों से हमें संदेश मिल गया है। उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ईमानदारों को परेशान नहीं करती है, जिन्होंने देश को लूटा है उन्हे देश को लौटाना होगा। पीएम ने कहा कि राजनीति में बाहुबली शब्द की आलोचना होती है। अखबार में आ जाएं कि उक्त बाहुबली को टिकट दिया गया है तो लोग उस से नफरत करते हैं। उत्तराखंड में राजनेता खुद को बाहुबली कहलाने में शर्म नहीं खाते।

बीजेपी के फायर ब्रैंड नेता पहुंचे उत्तराखंड चुनाव प्रचार करने

चुनावी रणभूमि सजते ही लगातार स्टार प्रचारक प्रदेश का रुख कर रहे है, एक तरफ कांग्रेस लगातार जान सभा को संबोधित कर रही है तो वहीँ दूसरी तरफ मोदी कैबिनेट की फायर ब्रांड स्मृति ईरानी भी नरेंद्रनगर के ढालवाला क्षेत्र में पहुँची, जहाँ उन्होंने बीजेपी के कार्यकर्तायों और आम जनता को संबोधित किया। स्मृति ईरानी के सभा में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना सादते हुए कहा प्रदेश कि प्रगति को कांग्रेस ने पूरी तरह से रोका है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उत्तराखंड का विकास धीमा कर रखा है।

वहीं बीजेपी यूपी से बीजेपी सांसद  योगी आदित्यनाथ ऋषिकेश के बाबू ग्राम छेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुँचे। ऋषिकेश से भाजपा प्रत्याशी प्रेम चन्द अग्रवाल के समर्थथन में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा कि कंग्रेस सरकार उत्तराखंड की उपेक्षा करने का काम करती है, उन्होने कहा कि कांग्रेस ने ऋषिकेश का विकास रोक दिया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के पास चार धाम और एम्स जैसी सुविधाऐं है लेकिन फिर भी उत्तराखंड विकास की राह पर धीमा है। उन्होंने कहा कि यहाँ गंगा की धारा खनन माफियाओं के द्वारा सूखा दी गयी है, अब वक्त आ गया है कि प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार को लाया जाये ताकि उत्तराखंड विकास की राह पर आगे बढ़ सके।

उम्र छुपाते ये उत्तराखंडी नेता

यदि आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते है तो आप के लिए आवेदन पत्र में  जन्म तिथि का विवरण जरुरी हैं लेकिन चुनाव लड़ने के लिए नेताओं के लिए यह जरुरी नहीं हैं। और हो भी क्योँ क्योंकि प्रदेश का भविष्य इन्हीं नेताओं के हाथों में सुरक्षित हैं। बात करते हैं चुनाव आयोग द्वारा लिए जाने वाले शपथ पत्रो की।

उत्तराखंड, के नामांकनों की अगर बात करें तो पिछले पांच सालों में कई नेताओं की तो उम्र महज तीन या चार साल ही बढ़ी है। जबकि वे पांच साल तक विधायक रह चुके हैं। एक नज़र उन नेताओं पर जिन्हें अपनी उम्र ही नहीं पता हैं या फिर वे पांच सालों में शपथ पत्र के हिसाब से महज तीन ही साल की उम्र बढ़ाने में सफल हुए हैं। 

पुरोला विधान सभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मालचंद तो शपथ पत्र में अपनी उम्र का जिक्र करना ही भूल गए। वहीँ रामनगर से कांग्रेस के प्रत्याशी रणजीत रावत ने इस बार अपनीं उम्र 57 दर्ज की हैं जबकि उनकी उम्र 2012 चुनाव में 51 थी यानि विगत पांच साल में उनकी उम्र में शपथ पत्र के हिसाब से एक बर्ष और बढ़ गई।

वही कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी ज्वाइन करने वाले यशपाल आर्य की उम्र जो 2102 मैं 60 साल थी अचानक पार्टी बदलते ही 67 हो गई है।

जागेश्वर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधान सभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल की आयु में भी महज चार वर्षों का ही इजाफा हुवा हैं। कुंजवाल की उम्र 2012 में 67 साल थी।

पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर द्वाराहाट सीट से चुनाव जीतने वाले मदन सिंह बिष्ट ने 2012 में अपनी उम्र 51 साल दर्शायी थी। लेकिन पांच साल में उम्र केवल तीन साल ही बढ़ी है। इस बार उन्होंने अपनी उम्र 54 साल बताई है। अल्मोड़ा से 2012 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे मनोज तिवारी पांच साल पहले 42 साल के थे। अब वह 45 साल के हैं।

पिथौरागढ़ से 2012 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते मयूख महर तब 56 साल के थे। इस बार के शपथ पत्र में उन्होंने अपनी उम्र 59 साल बताई है। यानि पांच साल विधायक रहने के बाद उम्र में कुल इजाफा तीन साल। बीएचइएल रानीपुर से भाजपा के टिकट पर जीतने वाले आदेश चौहान ने पिछली बार अपनी उम्र 38 वर्ष दिखाई थी। इस बार वे अपनी उम्र ही भूल गए।

बहरहाल नेता तो अपना उम्र के बारे में सही जानकारी देने में चूक गये लेकिन दखना ये है कि चुनाव आयोग कितनी गंभीरता से इस चूक को लेता है।

इलेक्शन 2017 से जुड़ा फेसबुक

0

फेसबुक से लिंक हुआ राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरुक करने के लिए निर्वाचन आयोग की एक और पहल।देश को डिजीटल बनाने के लिए मुहिम चल रही है और इसी कड़ी में फेसबुक ने युवा वोटरों को जागरुक करने के लिए एक आप्शन दे दिया है।

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को फेसबुक ने भी मतदाताओं को ऑप्शन दिया है। फेसबुक में दिए ऑप्शन में पर क्लिक करने पर राष्ट्रीय सेवा मतदाता पोर्टल की वेबसाइट जाकर खुलता है जहाँ पर मतदाता अपना पोलिंग बूथ देख और उसकी जानकारी ले सकता है। इसमें आपको अपने नाम के साथ कुछ और जानकारियों के साथ जिला निर्वाचन छेत्र की जानकारी देनी होगी। जिसके बाद आपका पोलिंग बूथ किस जगह है आप जान सकते हैं।

New_Picture_6_33

वोट के लिए पहाड़ चढ़ रहे प्रत्याशी

0

भारत चीन सीमा से लगे भारत के सरहदी इलाके चमोली में प्रत्याशियों के पसीने छूट रहे, उन्हें वोट मांगने के लिए 20 से लेकर 25 किमी की दूरी नापनी पड़ रही है। बार-बार मौसम खराब हो रहा है लिहाजा कभी बर्फ तो कभी बरसात का भी सामना करना पड़ रहा है ऐसे में प्रत्याशियों के लिए यह चुनाव प्रचार पहाड़ चढ़ने से कुछ कम नही।

डुमक, कलगोठ तथा किमाणा ऐसे गांव है जहां 15 से 24 किमी खड़ी चढ़ाई नाप कर गांव पहुंचा जा सकता है। डुमक के जगत सिह सनवाल बकरियों के लिए दवा लेने गोपेश्वर पशु चिकित्सालय पहुंचे थे। बताते है कि गांव तक बडी मुश्किल से प्रत्याशी पहुंच रहे है। पाखी से जब डुमक कलगोठ आ रहे तब उन्हें पता चल रहा है कि हम आदम अवस्था में कैसे रह रहे है। उर्गम घाटी भरकी, भेटा, पिलखी, पला, जखोला, किमाणा, रेगडी, करछों जैसे दुरस्थ गांवों में कुछ प्रत्याशी पहुंचे है। भर्की के दुलब सिंह, देवग्राम से राम सिंह व बडगिंडा के रघुवीर सिंह बताते है कि गांव तक सड़क आती तो हमारी समस्या का भी निदान होता और प्रत्याशियों का भी इतना पसीना नहीं बहाना पड़ता। उर्गम घाटी से ही चुनाव लड़ रही अरूणा कहती है कि प्रत्याशियों को अब पता चल रहा है पहाड़ के गांव का दर्द जब चुनाव के दौरान पैदल आना पड़ रहा है। हमारे यहां तो महिलाऐं सडक़ और स्वास्थ्य न होने के कारण प्रसव के दौरान छटपटाती रहती है।

unnamed (12)

545 मतदेय स्थलों वाले तीनों विधान सभा क्षेत्र बदरीनाथ थराली व कर्णप्रयाग में 70 मतदेय स्थल ऐसे है जो मतदान के दौरान मौसम परिवर्तित होने के कारण हिमाच्छादित रह सकते है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इन्हें चिह्नित कर दिया है। तीन दिन पहले ऐसे मतदेय स्थलों पर मतदान कराने वाली टीम व अधिकारी पहुंचेगे। बदरीनाथ में 26 ऐसे मतदेय स्थल है जिनमें कलगोठ, किमाणा, डुमक, ईराणी, झीझी, पाणा, कलसीर, डुमक, जखोला, पगनो आदि है। थराली विधान सभा निर्वाचन में तोरती, हरमल, बमियाला, सुतोल, बुरा, रामणी, पगना, घेस, वाण आदि सहित 25 मतदेय स्थल ऐसे है जो हिमाच्छदित हो सकते है। कर्णप्रयाग विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में पज्याणा, चैरा, सेण, डोटल, बरतोली, कंडारी, घोट, समेत 19 मतदेय स्थल ऐसे चिहिंत किये गये है जो हिमाच्छादित हो सकते है।

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी बीके सुमन ने बताया कि दूरस्थ मतदेय स्थलों पर पहुंचने के लिए तीन दिन पहले टीम रवाना होगी कही पर खच्चरों और कुलियों से भी ईवीएम पहुंचायी जायेगी। बदरीनाथ के दुरस्थ क्षेत्रों मे बदरीनाथ 417 थराली 399 व कर्णप्रयाग 194 कुली लगाये गये है। कुछ स्थानों पर खच्चर भी लगाये गये है। टार्च, छतरी और विंड चटर भी ऐसे दुरस्थनों के लिए दिए गये है।