जिला मुख्यालय गोपेश्वर में मतदान के बाद मतदान पेटियां पहुंच गई है, जिन्हें तीन स्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। राबाइका गोपेश्वर में बने मतगणना स्थल पर बनाये गये स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन तीन त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में रखी गयी है।
बदरीनाथ और थराली विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में हुए मतदान केंद्र की कुछ ईवीएम बुधवार की शाम को ही पहुंच गयी थी ये वे मतदान स्थल थे जो जिला मुख्यालय के करीब के थे। शेष ईवीएम को लेकर मतदान कर्मी गुरूवार को गोपेश्वर पहुंचे।
दूरस्थ क्षेत्रों से ईवीएम लेकर मतदान कर्मी मुख्यालय की ओर चल निकले है इनमें से कुछ ऐसे मतदेय स्थल है जहां से 10 से 25 किमी पैदल चल कर मतदान कर्मी मुख्यालय पहुंचेगे।
ईवीएम जमा करने आ रहे मतदान कर्मियों को मतगणना स्थल पर सभी प्रपत्रों की औपचारिकता पूरी करनी पड़ रही है। आवश्यक दस्तावेजों में कोई कमी न रह जाय इसके सभी नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन स्वयं मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम पर निगरानी रखे हुए है।
पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने बताया कि जीजीआईसी गोपेश्वर में बने मतगणना स्थल व ईवीएम को तीन सुरक्षा घेरों में रखा गया है। जहां ईवीएम है उसकी जिम्मेदारी आईटीवीपी को सौंपी गई है, जबकि दूसरा सुरक्षा घेरा पीएसी के जिम्मे होगा है तथा तीसरा घेरा सशस्त्र पुलिस का है। प्रत्येक अनुमन्य व्यक्ति या वाहन पर भी निगरानी होगी। जो भी व्यक्ति प्रवेश करेगा उसका नाम लॉक बुक में दर्ज किया जाएगा। पुलिस व प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी वहां रहेंगे। हर गतिविधि पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगे है।
ईवीएम की सुरक्षा के लिए बनाई गयी त्रिस्तरीय सुरक्षा पोस्ट
ट्रंप विरोधी 100 से ज्यादा निजी कंपनी के कर्मचारी बर्खास्त
अमेरिका में पिछले सप्ताह प्रवासियों के समर्थन में हड़ताल करने वाले निजी कंपनियों के करीब सौ से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया गया है।यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार को देश में प्रवासियों के योगदान और उपयोगिता को दर्शाने के लिए ‘डे विदाउट इमिग्रेंट्स’ नामक एक प्रदर्शन हुआ था जिसके समर्थन में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम पर नहीं गए थे।हड़ताल का स्कूलों के कामकाज पर भी असर पड़ा था।
टीवी चैनल सीएनएन के अनुसार, कोलोरेडो के एक कंपनी मालिक ने जिम सेरोवस्की ने कहा कि कर्मचारियों को उनके उसूलों के लिए कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने 30 कर्मचारियों को बर्खास्त करने का अफसोस नहीं है।
जिम ने कहा, “उन्हें चेतावनी दी गई थी कि टीम के खिलाफ जाने पर आप टीम का हिस्सा नहीं रह पाएंगे।”
हालांकि अभी बर्खास्त कर्मचारियों की निश्चित संख्या का पता नहीं चला है, लेकिन कई अमेरिकी कंपनियों से कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है।
गढ़वाल, कुमांऊ मंडलों में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
उत्तराखंड विधानसभा के 69 सीटों पर चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा कांग्रेस के बीच इस बार गढ़वाल कुमाउं दोनों मंडल में लड़ाई बहुत दिलचस्प हो गयी है, कई अहम चेहरे और अहम सीटों पर दोनों दलों की प्रमुखों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के दर्जनों विधायक कांग्रेस का साथ छोड़ भरतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये और वे भाजपा के चुनाव चिन्ह पर अपना भाग्य भी अजमाये है। वहीं भाजपा से कई बागियों ने कांग्रेस का दामन थाम कर चुनाव मैदान में भाजपा के सामने संकट खड़ा कर दिये है। ऐसे में मुकाबला बहुत ही रोचक हो गया है।
कांग्रेस के स्टार प्रचाकर और उत्तराखण्ड में हरदा नाम से मसहूर मुख्यमंत्री हरीश रावत गढ़वाल और कुमाउं मंडल के दोनों जगहों से अपनी चुनावी पैतरा के तहत चुनाव लड़े है। जबकि विपक्ष का कहना है कि अपनी हार के देखते हुए दो सीटों का चयन किया है। वहीं राजनीतिक विषलेशकों का कहना है कि कांग्रेस के पक्ष में लहर बनाने के लिए सीएम ने ऐसा निर्णय लिया है।
लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस से भाजपा में आये सतपाल महाराज अपनी गहरी पैठ बना लिये है। भाजपा में उन्हें सीएम पद का दावेदार भी माना जा रहा है। यहीं कारण है कि भाजपा अपने पूर्व अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का टिकर काट कर महाराज को गढ़वाल के चौबटाखाल सीट से चुनाव में मैदान में उतारा है। हालांकि तीरथ को संतुष्ठ करने के लिए पार्टी ने उन्हें संगठन में राष्ट्रीय सचिव बनाया है। अब देखना है तीरथ सतपाल महराज के लिए कितना काम करते है।
उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा के सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर खिलाफ चुनाव लड़े है जिनकी प्रतिष्ठा दावं पर लगी है। हालांकि इसी सीट पर बीजेपी की बागी लक्ष्मी अग्रवाल और कांग्रेस के आयेन्द्र शर्मा दोनों निर्दलयी प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक कर सीट को हाट बना दिया है, जिससे चर्चा का बाजार गर्म है।
वहीं कुमाउं के रानीखेत से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने फिर पुराने प्रतिद्वंद्वी करन मेहरा से सीधी लड़ाई है। 2012 विधानसभा चुनाव में अजय भट्ट 100 वोटों के कम अंतर से चुनाव जीत थे। इस बार बीजेपी के बागी प्रमोद नैनवाल के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। ऐसे में अजय भट की प्रतिष्ठा दावं पर लगी हुयी है।
हमेशा सुर्खियों में रहने वाली कोटद्वार सीट इस बार भी लोगों के बीच कौतुहल बना हुआ है। यहां भी कांग्रेस के बागी हरक सिंह रावत भाजपा के चुनाव चिन्ह पर अपना किस्मत अजमाये है। इससे पहले 2102 में पूर्व सीएम और पौड़ी गढ़वाल के सांसद बसी खण्डूरी की चुनाव हार गये थे जिससे भाजपा कांग्रेस से एक सीट से पीछे हो गयी थी और सरकार से हाथ धाना पड़ा था।
वहीं कांग्रेस से भाजपा में आयी केदारनाथ की विधायक शौला रानी रावत बीजेपी से तो,कांग्रेस से मनोज रावत है। इन दोंनों प्रत्याशियों को सीटी टक्कर कांग्रेस के बागी कुलदीप रावत और भाजपा के बागी आशा नौटियाल से है।
हालांकि कांग्रेस से भाजपा में आये नरेन्द्र नगर से सुबोध उनियाल, देहरादून के रायपुर से उमेश शर्मा काउ, रूड़की से प्रदीप पत्रा की अपनी पकड़ मजबूत बनाये हुये है। हालांकि रूड़की सीट पर भाजपा के बागी सुरेश चैन कांग्रेस से ताल ठोके है जिससे सीटी टक्कर है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहगुणा के पुत्र सौरव बहुगुणा अपने पिता के सीट पर सितारगंज से चुनाव लड़े है।
डिजिटल इंडिया की तरफ एक और कदम,8 मार्च से होगा रायवाला कैंट पूरी तरह कैशलेस
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए रायवाला मिलिट्री स्टेशन ने एक कदम बढ़ा दिए है,जिसके तहत अब रायवाला कैंटीन और कैंट में डिजिटल पेमेंट से लेन-देन होगा जिससे सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को भी कैश की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा।प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने की तरफ रायवाला मिलिट्री कैंप ने एक कदम बढ़ाया है।ऋषिकेश के रायवाला मिलिट्री स्टेशन पर SBI द्वारा सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए एक डिजिटल मेला लगाया गया जिसमें सैनिकों को कैशलेस होने की जानकारी दी गयी और उसके महत्व के बारे में बताया गया। रायवाला मिलिट्री कैंट को जल्द ही कैशलेस भी किया जायेगा जिससे सैनिक परिवारों के साथ साथ कैंटीन परिसर में डिजिटल पेमेंट करने में सुविधा मिलेगी। सैनिकों ने भी इस कदम का स्वागत किया है।
रायवाला कैंट के ब्रिगेडियर संदीप सुध ने बताया की 15 मार्च से पूरे रायवाला कैंट को कैशलेस किया जायेगा, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। कैंटीनों में डिजिटल मशीनें लगा दी गयी है और जो जगह बची हुई है उन जगहों पर बैंक से बातचीत करके 15 मार्च से शुरू कर दिया जायेगा। पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को अब आर्मी भी तेजी के साथ अपना रही है। जिसके इंफ्रास्ट्रक्चर रायवाला कैंप में तैयार हो रहा है और आने वाले समय पर सैनिक,पूर्व सैनिक और उनके परिवार को हर काउंटर पर कैशलेस सुविधा मिल सकेगी।आर्मी कैंट की इस पहल से जहाँ एक और इस मुहीम से सेना के जवानों को लाभ होगा वहीँ दूसरी तरफ यह पहल प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत के सपने की तरफ बढ़ता एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
रिलायंस जिओ का नया ऑफर
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जिओ ने नए एलान किए हैं, जिसमें पहले 10 करोड़ ग्राहकों को रिलायंस जिओ का प्राइम मेम्बर बनने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें सिर्फ 99 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद वो रिलायंस जिओ प्राइम मेम्बर के रुप में असीमित सेवाओं, ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही उनके लिए मात्र 303 रुपये प्रतिमाह टैरिफ पर कंपनी का ‘न्यू ईयर ऑफर’ 31 मार्च, 2018 तक रहेगा। रिलायंस जिओ का प्राइम मेम्बर बनने के लिए उपभोक्ता को 31 मार्च, 2017 तक खुद को वेबसाइट या एप्प के जरिए खुद को रजिस्टर्ड कराना होगा।
1 अप्रैल, 2017 से लागू होने वाले नए रिलायंस जिओ प्लान में लोकल, एसटीडी की असीमित कॉलिंग फ्री होगी। इतना ही नहीं पूरे देश में रोमिंग भी फ्री होगी। साथ ही रिलायंस जिओ ग्राहक को किसी भी दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा डेटा मिलेगा। इन नए प्लान में टैरिफ 149 रुपये से 4999 रुपये तक होगा।
मंगलवार को रिलायंस जिओ के एक कार्यक्रम आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि पिछले छह माह में 10 करोड़ लोग रिलायंस जिओ को अपना चुके हैं। हर सेकेंड 7 नए ग्राहक बन रहे हैं| ये सिलसिला पिछले 170 दिनों से चल रहा है। किसी भी स्टॉर्ट-अप के लिए ये अपने आप में एक रिकार्ड है, जिसमें रिलायंस जिओ ने फेसबुक, व्हॉट्सअप जैसों को टक्कर दी है। इतना ही नहीं दूसरी टेलिकॉम कंपनियों के लाखों ग्राहक नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए रिलायंस जिओ को अपना चुके हैं। रिलायंस जिओ उपभोक्ता प्रतिमाह 100 करोड़ जीबी डेटा और 200 करोड़ मिनट्स वाइस और विडियो प्रतिदिन का उपभोग कर रहे हैं, जिसके चलते रिलायंस जिओ दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क बन रहा है।
उत्तराखण्ड में वर्ष 2012 की तुलना में 2017 में मतदान घटा
उत्तराखण्ड में वर्ष 2012 की तुलना में 2017 में मतदान प्रतिशत 67.22 से घट कर 65.64 प्रतिशत पर रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के एक आंकड़े के अनुसार प्रदेश में इस बार 69 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कुल 4870879(48 लाख 70 हजार 889) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वर्ष 2012 में 6277956 मतदाता हुए और वर्ष 2017 में 7420710(69 विधानसभा क्षेत्र) मतदाता दर्ज हैं।
प्रदेश में इस बार 69.34 प्रतिशत महिलाओं और 62.28 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
वहीं चमौली जिले के एक विधानसभा सीट कर्णप्रयाग पर नौ मार्च को चुनाव होना अभी बाकी है। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी के सड़क दुर्घटना में निधन हो जाने कारण चुनाव स्थगित कर पड़ना था।
वहीं उत्तराखण्ड में पिछले दस वर्षो में प्रदेश भर में 13 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वर्ष 2007 के आकड़ों से तुलना करें तो 10 वर्ष में कुल 1327899(13 लाख 27 हजार 899) अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। वर्ष 2007 एवं 2012 के आंकड़ों में कर्णप्रयाग विधानसभा के आंकड़ें भी सम्मिलित हैं।
वर्ष 2007 में मतदाता सूची में कुल मतदाता 5985302(70 विधानसभा क्षेत्र), वर्ष 2012 में 6277956(70 विधानसभा क्षेत्र) मतदाता तथा वर्ष 2017 में 7420710(69 विधानसभा क्षेत्र) मतदाता दर्ज हुए। जबकि इस बार मतदाताओं की संख्या में 650954 की वृद्धि हुई है।
वर्ष 2017 में कुल 69.34 प्रतिशत महिलाओं और 62.28 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
कहीं पास तो कहीं फेल रहा माॅक ड्रिल
मंगलवार को उत्तराखंड राज्य में आपदा से निपटने के लिए माक ड्रील का आयोजन किया गया। यह मौक ड्रील मुख्य सचिव के अध्यक्षता में किया गया है।इस ड्रील में प्रदेश के सभी सम्बंधित विभागों को शामिल किया गया जिसमें लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ आदि विभागों ने इस मौके पर ड्रील में प्रशक्षिण लिया।
इस अभ्यास से मान के चला गया कि सुबह 10 बजे चमोली जिले में 7.2 का भूकंप आया और भूकंप का केंद्र चमोली जिले को माना है और कुछ अन्य जिलों मे जैसे कि रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी व देहरादून भी भूकंप से प्रभावित हुए हैं।सभी जिलों में बचाव कार्य के प्रशिक्षण दिया गया साथ ही एन डी आर एफ व एस डी आर एफ की टीमो के सहयोग के माध्यम से लोगो को आपदा से कैसे बचें यह भी बताया गया।
माक ड्रील कुछ क्षेत्रों में पास तो कुछ जगल फेल रहा।आधी अधूरी तैयारियों के साथ आपदा से निपटने के लिए राज्य कैसे हो सकता है तैयार।भूंकप के मद्देनजर उत्तराखंड ज़ोन 5 में आता है जिससे निपटने के लिए मुश्तैदी की जरुरत होती है।मंगलवार को हुई माक ड्रील में हैलीकाप्टर जैसा जरुरी रेस्क्यू साधन नहीं जुटा पाई प्रशासन।ड्रील के दौरान कई बार हुआ कि फोन नहीं उठा रहे थे प्रशासन के लोग।इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में अव्वल रही ड्रील,कुछ नए विभाग भी जोड़े गए रेस्क्यू डिर्पाटमेंट में।
काल्पनिक दृश्य को लेकर वास्तविक त्वरित कार्यवाही के लिए सभी टीमें घटना स्थल की तरफ विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्थान करेंगी। इस वास्तविक दृश्य के अन्तर्गत मोबाईल, टेलीफोन, संचार सेवाएं ठप हो चुकी होंगी,हास्पिटल के सभी बैड फुल रहेंगे फिर भी घायलों, मृतकों की संख्या अस्पताल में आने के लिए बढ़ती जायेगी। आपदा परिचालन केन्द्र में सभी अधिकारी पहुंचेंगे।यहां पर पानी, बिजली, सड़क एवं राशन की आपूर्ति का नियंत्रण विभिन्न क्षेत्रों के लिए कन्ट्रोल रूम से समन्वय बनाकर किया जायेगा। वायरलेस से ही दूरसंचार का काम किया जायेगा।यह सभी इस माक ड्रील में दिखाया गया।
आपदा जैसी स्थिति से निपटने के लिए इस माक ड्रील का दोबारा मूल्यांकन होगा की आने वाले परिस्थितियो में आपदा से कैसे निपटा जाए। और राज्यो के सभी जिलों में लोगो को भी प्रशिक्षित किया गया कि परिस्थिति से निपटने के लिए कैसे मार्गदर्शन मिले।इस माक ड्रिल में एसडीआरएफ, बीईजी, पीएसी,की टीमों का भी सहारा लिया गया।आपदा जैसी स्थिति से निपटने के लिए इस मौक ड्रील के दुवारा मूल्यांकन होगा की कैसे विपरीत परिस्थितियो से निपटा जाये। राज्य के सभी जिलों में लोगो को माक ड्रील के द्वारा प्रशिक्षत किया जा रहा है ताकि कोई भी अनहोनी होने पर जब तक कोई भी बचाव दल उन तक नहीं पहुंचे वह स्वंय कि कैसी मदद कर सकते हैं।
कॉर्बेट में अवैध चहलकदमी को देखते हुए प्रशासन ने सील किए सभी एंट्री गेट
कॉर्बेट के घने जंगलों में अवैध चहलकदमी को देखते हुए कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने सभी प्रवेश द्वार(एंट्री गेट)सील कर दिए हैं।उच्च वनाधिकारियों ने फोन पर बताया की पोचिंग रोकने के लिए प्रिवेंटिव एंटी पोचिंग मूवमेंट वन विभाग द्वारा चलाया जा रहा है।जंगलों में गस्त कर पोचरों की तलाश की जाएगी और जरुरत पड़ी तो उन्हें आत्मरक्षा में गोली भी मारी जा सकती है।
पुलिस के हाथ लगा ईनामी शातिर अपराधी
थाना प्रेमनगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 42/16 धारा 364A/392/120B आईपीसी में प्रकाश मे आये 10 अभियुक्तों मे से 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जिला कारागार भेजा जा चुका है। इस मुकदमे मे वांछित मुख्य अभियुक्त विनय त्यागी का दाया हाथ मोनू उर्फ सचिन त्यागी वांछित चल रहे थे,जिन्हे पुलिस के अथक प्रयासो के बाद भी लगातार फरार चलने के फलस्वरुप तारीख 04/07/16 को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा गिरफ्तारी के लिए अभियुक्त मोनू पर 5 हजार रु0 का इनाम घोषित किया गया। जिस पर इनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून और पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर देहरादून महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष प्रेमनगर के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया। जिसके फलस्वरुप पुलिस टीम द्वारा अपनी सूझबूझ एंव अथक प्रयासो से उक्त शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु पतारसी सुरागरसी मे मामूर थे। जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मंगलवार को मोनू त्यागी देहरादून कोर्ट में किसी केस के सिलसिले में आ रहा है, इस सूचना पर टीम द्वारा अारोपी को प्रिन्स चौक पर गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गयी। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त शातिर किस्म का है जिसके खिलाफ यू0पी0, उत्तराखण्ड, दिल्ली व हिमांचल प्रदेश आदि स्थानो मे दर्जनो मुकदमें पंजीकृत है।





























































