कुंभ मेला के शाही स्नान की तारीखों पर विवाद
हरिद्वार, अगले वर्ष 2021 में होने वाले कुंभ के लिए मेले की वेबसाइट पर कुंभ स्नान की तारीखें डालने पर विवाद खड़ा हो गया है। ज्योतिषाचार्यों और अखाड़ा परिषद ने इस आपत्ति जताते हुये प्रशासन पर श्रद्धालुओं को गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। स्नान की तारीखों को लेकर विवाद बढ़ता देख मेला प्रशासन बैकफुट पर आ गया है...
खिलाड़ियों को पसंद आ रही औली की बेहतरीन ढलान
चमोली जिले की विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थली औली में हो रहे नेशनल स्कीइंग एण्ड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को स्कीइंग स्लोप पसंद आ रही है। खिलाड़ियों का कहना है कि प्रतियोगिताओं के लिहाज से स्की स्लोप बेहतर है लेकिन यहां बेसिक कोर्स के लिये स्लोप की कमी है। इसके लिये सरकार को...
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने रोमांटिक छुट्टी पर जा रहे हैं ‘दीपवीर’
बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने लव मेट के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए काफी फेमस है। आज से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए रोमांटिक छुट्टी पर जाने वाले हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं, जो सबसे ज्यादा...
स्कीइंग प्रतियोगिता में आईटीबीपी की महिलाओं का रहा दबदबा
चमोली जिले के हिमक्रीड़ा स्थली औली में नेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैम्पियनशिप के दूसरे दिन रविवार को नार्डिक क्रासकंट्री स्प्रिंट, स्लालम और स्नोबार्ड स्कीइंग प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। महिला वर्ग की एक हजार मीटर नार्डिक क्राॅसकंट्री स्प्रिंट रेस में आईटीबीपी का दबदबा रहा और तीनों पदक आईटीबीपी ने अपने नाम किए।
आईटीबीपी की बबीता नेगी ने स्वर्ण, भावना खोलिया ने रजत तथा...
ज्योतिष की राय में कैसा रहेगा दिल्ली चुनाव का परिणाम?
देश की राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान संपन्न होने के बाद नई सरकार को लेकर सरगर्मियां बनी हुई हैं। चुनाव परिणाम 11 फरवरी को आने वाले हैं। ज्योतिष की नजर में दिल्ली का चुनाव संघर्षपूर्ण है और इसका मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।
अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी दोनों के ग्रह प्रबल
ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्र पुरी ने बताया कि अरविंद...
बर्थडे स्पेशल: 62 साल की हुईं अभिनेत्री अमृता सिंह
फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा अमृता सिंह आज 62 साल की हो गई हैं।अमृता का जन्म 9 फरवरी को हुआ था। अमृता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से की। इस फिल्म में अमृता के अपोजिट सनी देओल थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और अपनी पहली फिल्म से अमृता ने...
कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज एम्स में भर्ती
ऋषिकेश, स्थानीय एम्स में रुटीन जांच के लिए आये एक् व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंंका से भर्ती कर लिया गया। एम्स निदेशक रविकांत के अनुसार शनिवार को एक 36 वर्षीय पुरुष, जो मूलरूप से ऋषिकेश का निवासी है, वह पिछले 5 वर्षों से चीन प्रान्त में एक योग प्रशिक्षक के रूप में काम कर रहा...
एम्स में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म
ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के गाइनी डिपार्टमेंट में भर्ती उत्तरकाशी निवासी एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा व बच्चेे पूरी तरह से स्वस्थ हैंं।
उत्तरकाशी से महिला को जिला अस्पताल से दून अस्पताल रेफर किया गया था। गाइनी विभाग की डा. अनुपमा बहादुर के अनुसार महिला का हिमोग्लाेबिन काफी कम था, टीएसएच 13 था,...
अली अब्बास जफर की सुपरहीरो फिल्म में नजर आएगी कैटरीना कैफ
अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्द ही निर्देशक अली अब्बास जफर में नजर आने वाली है। यह एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म होगी और यह जफर के साथ कैटरीना की चौथी फिल्म होगी। कैटरीना कैफ आखिरी बार अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ दिखाई दी थी। वह सुपरहीरो फिल्म के लिए जफर के साथ सहयोग करने के...
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘शिकारा’ देख भावुक हुए लाल कृष्ण आडवाणी
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'शिकारा' 7 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। वयोवृद्ध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित' को देखते हुए भावुक हो गए। 'स्पेशल स्क्रीनिंग में आडवाणी अपनी बेटी प्रतिभा आडवाणी के साथ पहुंचे थे। फिल्म देखने...


























































