कल्कि ने बेटी का नाम ‘सैफो’ रखा

0
612
अभिनेत्री कल्कि केकला सोशल मीडिया पर अपनी प्रग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में थी। कल्कि अपने प्रेग्नेंसी पीरियड की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थी। नौ महीने के लम्बे इन्तजार के बाद कल्कि ने 7 फरवरी को बेटी को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘सैफो’ रखा है। इसकी जानकारी स्वयं कल्कि ने इंस्टग्राम पर अपनी  बेटी के नन्हे कदमों की छाप शेयर कर दी। कल्कि ने सोशल मीडिया पर कल्कि केकला ने बीते 9 महीनों के अपने अनुभवों कों विस्तार से बताया है। कल्कि ने लिखा-‘सेफो का स्वागत करें। जन्म 07/02/20।आइए उसे जगह दें। शुभकामनाएं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए आप सभी का धन्यवाद।
कल्कि की प्रग्नेंसी इसलिए भी सुर्खियों में थी। क्योकि वह शादी से पहले ही मां बनी है। वह अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ रिलेशनशिप में थी। कल्कि 7 फरवरी को बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बच्चे की मां बनी हैं। दोनों ने अभी शादी नहीं की है। इससे पहले कल्कि ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से साल 2011 में शादी की थी, लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं चली और साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया। कल्कि आखिरी बार जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ दिखाई दी थी। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स मेंनजर आई थी।