होली के दिन सतीश कौशिक की दोस्तों संग मस्ती और चंद घंटे बाद दुनिया को कहा- अलविदा

0
521

बॉलीवुड में विविध भूमिकाओं से अपनी छाप छोड़ने वाले और चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखने वाले अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सतीश कौशिक की अचानक हुई मृत्यु ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। सतीश कौशिक के निधन से पूरे बॉलीवुड में मातम पसर गया है। सतीश कौशिक के अब इस दुनिया में नहीं रहने की खबर पर बॉलीवुड कलाकारों को विश्वास नहीं हो रहा है। कई लोगों ने ट्वीट कर कहा है कि यह उनके लिए सबसे बड़ा सदमा है।

 

होली के दिन सतीश कौशिक ने जमकर होली खेली। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने जुहू में एक होली पार्टी का आयोजन किया। सतीश कौशिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ होली का लुत्फ भी उठाया। उन्हें जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा, अली फजल और महिमा चौधरी के साथ होली खेलते हुए भी देखा गया था।

इन तस्वीरों को उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया। सतीश कौशिक इस फोटो में काफी खुश नजर आ रहे हैं। वे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वे कहीं बीमार नहीं लगते।

और आज सतीश कौशिक के निधन की खबर ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। बॉलीवुड एक्टर्स और उनके फैंस के लिए भी ये एक बड़ा झटका है।

सतीश कौशिक हमेशा सपोर्टिंग रोल की भूमिकाओं में दर्शकों के सामने आए। उन्होंने कभी फिल्म में विलेन का किरदार निभाया तो कभी फनी किरदार, आईए जानते हैं उनके कुछ चर्चित किरदार:

फिल्म मिस्टर इंडिया: सतीश कौशिक ने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री श्रीदेवी अभिनीत फिल्म ”मिस्टर इंडिया” में ”कैलेंडर” की भूमिका निभाई थी। उनके रोल को दर्शकों ने पसंद किया था।

फिल्म साजन चले ससुराल: गोविंदा, तब्बू और करिश्मा कपूर की फिल्म ”साजन चले ससुराल” 1996 में रिलीज हुई थी। सतीश कौशिक ने इस फिल्म में ”मुथु स्वामी” की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने अपने ह्यूमर से सभी को खूब हंसाया था।

फिल्म स्वर्ग: 1990 में रिलीज हुई फिल्म ”स्वर्ग” में भी उन्होंने बहुत ही कमाल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में वे गोविंदा के साथ सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके डायलॉग्स भी हिट रहे थे।

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी: सतीश कौशिक ने 1997 में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ”मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी” में एक ज्योतिषी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में वे अक्षय कुमार के मामा बने थे।

आपको बता दें कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मे सतीश कौशिक ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म ”मासूम” से की थी। इसके बाद उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया। 1993 में उन्होंने फिल्म ”रूप की रानी चोरों का राजा” से फिल्म निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और करीब दर्जन भर फिल्मों का निर्देशन किया। सतीश कौशिक ने वैसे तो हर रोल में काम किया है, लेकिन उनकी कॉमेडी का कोई तोड़ नहीं है।