वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने रोमांटिक छुट्टी पर जा रहे हैं ‘दीपवीर’

0
519

बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने लव मेट के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए काफी फेमस है। आज से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए रोमांटिक छुट्टी पर जाने वाले हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं, जो सबसे ज्यादा लाइमलाइट में बनी रहती है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर छुट्टी पर जाने का खुलासा किया। दीपिका पादुकोण अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक छुट्टी पर जा रही हैं। छुट्टी पर जाने से पहले दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार सुबह अपनी और रणवीर की पासपोर्ट की एक तस्वीर शेयर की है। दीपिका ने ‘वेकेशन’ हैशटैग के साथ कैप्शन दिया-‘अपना और उसका।’

34 वर्षीय अभिनेत्री दीपिका ने यह नहीं बताया कि वह और रणवीर कहां जा रहे हैं। दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर अक्सर अपने जीवन की झलकियां साझा करती रहती हैं। ‘दीपवीर’ सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक है। दोनों ही अक्सर अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं। इसके अलावा जब भी उनका दौरा होता है, उनके मजाकिया अंदाज ने हमेशा लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस बीच ‘छपाक’ के बाद दीपिका जल्द कबीर खान की फिल्म ’83 में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
शादी के बाद यह पहली बार है जब दोनों किसी फिल्म में साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं, वहीं दीपिका भी ऑन-स्क्रीन पत्नी की भूमिका निभाएंगी। वहीं रणवीर ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ की शूटिंग पूरी कर ली है। छुट्टी से वापस आने के बाद दोनों फिल्म ’83 के लिए प्रमोशन में व्यस्त होंगे। बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी से पहले ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं।