झूठ की राजनीति पर उतरी है कांग्रेस: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के आरक्षण में पदोन्नति के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस दोगलेपन और झूठे प्रचार का सहारा लेकर समाज में मतभेद पैदा करने का काम करती है। भाजपा का कहना है कि उत्तराखंड में कांग्रेस ने ही 2012 में पदोन्नति पर रोक लगाने के आदेश दिए थे...
गैरसैंण में बजट सत्र, घर से उठने लगी आवाज
पर्वतीय जनभावनाओं की राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र कराने के लिए भाजपा के घर से ही आवाज उठने लगी है। बजट सत्र इस माह के आखिरी या फिर मार्च माह के पहले सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है। सरकार ने अभी कोई इशारा नहीं किया है कि बजट सत्र कहां होगा। वैसे, मानकर चला जा रहा है कि...
नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में रहा हिमाचल का दबदबा
चमोली जिले के विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थली औली में चल रहे नेशनल स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड चैम्पियनशिप का समापन हो गया। बर्फ से लकदक औली नंदा देवी स्की स्लोप पर खेल के आखिरी दिन भी स्कीयर्स ने जमकर पसीना बहाकर पदकों पर कब्जा जमाया।
औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का हुआ समापन
स्कीइंग के आखिरी दिन जायंट स्लालम, नाॅर्डिक स्प्रिंट, स्नोबोर्ड की...
यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में रवीना टंडन की एंट्री
फिल्म केजीएफ के सुपरहिट होने के बाद दर्शकों को फिल्म के दूसरे भाग 'केजीएफ चैप्टर 2' का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में अभिनेता संजय दत्त के बाद नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन की भी एंट्री हो गई है। इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने सोशल मीडिया पर दी। प्रशांत ने फिल्म में...
सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
अब चारधाम देवस्थानाम बोर्ड राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने उत्तराखण्ड भाजपा सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। राज्य सरकार के चारधाम देवस्थानम बोर्ड गठन के फैसले को गैरकानूनी बताते हुए स्वामी ने अब इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने की घोषणा कर दी है।
सोमवार को अपने ट्विटर के माध्यम से...
पौड़ी में बाइक फिसलने से विदेशी पर्यटक घायल, हेलीकॉप्टर से एम्स भेजा
आस्ट्रेलिया से यहां आया एक विदेशी पर्यटक सोमवार को सड़क पर बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर प्रदेश सरकार ने उसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश स्थित एम्स भेजा है।
जिला प्रशासन की पहल पर मुख्यमंत्री ने एयरलिफ्ट करने के लिए भेजा हेलीकॉप्टर
कनाडा और...
औली नेशनल गेम्स में सफाई की खुली पोल
गोपेश्वर, चमोली जिले के विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थली औली में चल रहे नेशनल स्कीइंग एण्ड स्नो बोर्ड प्रतियोगिताओं में जगह-जगह पड़े कूड़े ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्कीइंग स्लोप सहित अन्य स्थानों पर कूड़ादान भी नहीं लागए गए हैं।
हिम क्रीड़ा स्थली औली में साफ-सफाई का जिम्मा नगर पालिका परिषद जोशीमठ का है। लेकिन यहां राष्ट्रीय...
गंगा किनारे के शहर बनाए जाएंगे प्लास्टिक मुक्त
ऋषिकेश, हरिद्वार और ऋषिकेश में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने और प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने को लेकर अधिकारियों ने जर्मन से आए वैज्ञानिकों के साथ बैठक की। इसमें हरिद्वार ,ऋषिकेश ,नरेंद्र नगर, मुनि कि रेती के अधिकारियों के साथ को महाकुम्भ से पूर्व इन शहरों को प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया।
नगर निगम ऋषिकेश के सभागार...
ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का नाम उर्दू में लिखने का होगा विरोध ः महापौर
नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का नाम उत्तराखंड की द्वितीय भाषा संस्कृत की बजाय उर्दू में लिखा गया तो वह इसका पुरजोर विरोध करेंगी। जरूरत पड़ी, तो इसके लिए वह जन आंदोलन से भी पीछे नही हटेंगी।
महापौर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रेलवे के गजट में स्पष्ट तौर पर...
किशोर कुमार की बायोपिक के लिए रणबीर कपूर पहली पसंद : अनुराग बसु
अनुराग बसु और रणबीर कपूर की हिट जोड़ी एक बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। अनुराग बसु बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और सिंगर किशोर कुमार की बायॉपिक बनाना चाहते हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में फिल्ममेकर अनुराग बसु ने अपनी अगली प्रोजेक्ट के बारे में बताया है, जो प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार की बायोपिक है। पहले...


























































