योगमय हुई देवभूमि, चारधाम से औली तक गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश

0
1
योग

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक योग की धूम रही। चारधाम, केदारनाथ धाम और ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर परिसर,औली, ऋषिकेश, मसूरी, देहरादून, चमोली और सीमांत क्षेत्रों में हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के बनबसा में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार क्षेत्र में आयोजित विभिन्न योग कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने रतनपुर ग्रास्टनगंज, मालवीय उद्यान और निम्बूचौड़ में आयोजित सामूहिक योग सत्रों में शामिल होकर योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने योग मैट भी वितरित किए और लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सशक्त माध्यम है और स्वस्थ और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और योग साधक मौजूद रहे।

राजधानी देहरादून में परेड ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि योग स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है। उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

धर्मनग हरिद्वार स्टेशन परिसर, आश्रमों और विभिन्न संस्थानों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। में योग, ध्यान और प्राणायाम सत्र आयोजित किए गए। स्वामी ने कहा कि योग विश्व को शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का माध्यम है।

चारधाम यात्रा मार्ग पर भी योग दिवस की विशेष छटा देखने को मिली। में पुलिस, आईटीबीपी, एसडीआरएफ और यात्रियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। वहीं और माणा क्षेत्र में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विदेशी श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पवित्र यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों, श्रद्धालुओं, तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी योग कार्यक्रम में भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

रुद्रप्रयाग जिले में मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम गुलाबराय मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन का संचार करता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। योग कार्यक्रम के बाद गुलाबराय मैदान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

केदारनाथ धाम और ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया।

सीमांत जनपद चमोली में गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि स्वस्थ जीवन व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है और प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग के लिए समय निकालना चाहिए। इस अवसर पर 83 वर्षीय पूर्व सैनिक मोहन सिंह गड़िया को नियमित योगाभ्यास के लिए सम्मानित भी किया गया।

औली स्थित आईटीबीपी स्कीइंग संस्थान के जवानों ने लगभग 13,780 फीट की ऊंचाई पर बर्फीली चोटियों के बीच योगाभ्यास कर विशेष आकर्षण का केंद्र बने। जवानों ने कठिन परिस्थितियों में योग कर फिटनेस और अनुशासन का संदेश दिया।

मसूरी के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की प्रभावी पद्धति बताते हुए इसे नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया।

उधर, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से सिटी फॉरेस्ट पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्धन सहित एक हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्य सचिव ने कहा कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और राष्ट्र निर्माण का अभियान है।

मुख्य सचिव ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज विश्व के करोड़ों लोग इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का विषय नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र को स्वस्थ बनाने का अभियान है।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड सदियों से योग, तप और आध्यात्मिक साधना की भूमि रहा है। यहां का प्राकृतिक वातावरण और सांस्कृतिक विरासत लोगों को संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है

जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने भाग लिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहज़ाद ए. वाहिद ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। योग सत्र में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के बाद न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया गया।