ज्योतिष की राय में कैसा रहेगा दिल्ली चुनाव का परिणाम?

0
711
देश की राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान संपन्न होने के बाद नई सरकार को लेकर सरगर्मियां बनी हुई हैं। चुनाव परिणाम 11 फरवरी को आने वाले हैं। ज्योतिष की नजर में दिल्ली का चुनाव संघर्षपूर्ण है और इसका मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।
अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी दोनों के ग्रह प्रबल
ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्र पुरी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के नाम से उनकी राशि मेष है। इस वक्त उनकी राशि में दसवें स्थान पर शनि और सूर्य मकर राशि पर है और ये राजयोग बनाता है लेकिन, शनि सूर्य एक साथ आने पर छत्र परिवर्तन भी कराता है।
उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की सिंह राशि है। उनके छठे स्थान पर शनि और सूर्य हैं। यह योग 24 जनवरी से शुरू हुआ है जो 15 फरवरी तक रहेगा। ये शत्रुहंता योग का निर्माण करता है। इस कारण दोनों ही पार्टियों में घमासान देखने को मिलेगा।
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ग्रह हमारे द्वारा किए गए कार्य को नहीं मानते हैं। अगर सत्ता का सुख किसी की जन्मपत्री में है और उसने कोई भी काम नहीं किया तो भी वह राजा बन जाता है। यदि कुंडली में सत्ता योग नहीं है तो कुछ भी कर लें  जीवन भर सत्ता सुख नहीं मिल पाएगा। यह ग्रह ही होते हैं जो इंसान को सत्ता की ऊंचाई तक ले जाते हैं और अर्श से फर्श तक ले आते हैं।