Page 218

उत्तराखंड में लगभग 100 मार्ग बंद

चोपता
भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण उत्तराखंड में स्थिति गंभीर है। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का मानना है कि प्रदेश भर में कई बड़े राजमार्ग और ग्रामीण मार्गों को मिलाकर कुल 98 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने का काम जारी है और शीघ्र ही खोल दिया जाएगा। आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी वर्षा के...

धारचूला आपदा: पांच शव बरामद, रेस्कयू जारी

पिथौरागढ़
धारचूला के जुम्मा में बादल फटने की घटना के बाद रेस्क्यू अभियान जोरों पर है। एसडीआरएफ,एनडीआरएफ, एसएसबी और प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोग भी लगातार राहत कार्य में जुटें हैं। घटना में घायल सात लोगों में से तीन बच्चों समेत पांच लोगों के शव मलबे से बरामद कर लिए गए हैं। दो लोगों की तलाश जारी है। जिलाधिकारी आशीष...

पहाड़ों पर मौसम की मार, बरसात से भारी तबाही

उत्तराखंड
मौसम के बदले तेवर ने उत्तराखंड में भारी तबाही मचाई है। पहाड़ों में पत्थर गिर रहे हैं। मैदान में बाढ़ के कारण तबाही हो रही है। एक बार फिर मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी तीन दिनों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी दी है। केंद्र के अनुसार नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर जिले में भारी बारिश हो सकती है। इन जगहों...

उत्तराखंड मानसून सत्र: पांच दिन, 28 घंटे 22 मिनट, आठ विधेयक पारित

विधानसभा
उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में 5 दिन में सदन के उपवेशन की समाप्ति तक की कुल 28 घंटे 22 मिनट की कार्यवाही चली। सदन पटल पर कुल 8 विधेयक पारित हुए। इस दौरान 23 याचिका स्वीकृत की गईं। शनिवार को राज्य के सतत विकास लक्ष्य पर सदन में 17 बिन्दु पर चर्चा होगी। सदन की कार्यवाही शनिवार पूर्वाह्न...

कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर पहुंचे विधानसभा

गन्ना
कांग्रेस विधायक मानसून सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान किसान विरोधी बिल वापस लेने और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक गन्ना हाथों में लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे। विधायक जसपुर आदेश चौहान ट्रैक्टर...

उत्तराखंड में बारिश से भारी तबाही, पुल टूटा, सड़क बही, हाइवे, मोटर मार्ग बंद

बारिश
उत्तराखंड में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। देहरादून में सहस्रधारा रोड पर लगभग 30 मीटर से अधिक सड़क बह गई है। टिहरी जनपद में राजमार्ग 58 जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। पर्वतीय क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। मलबा और बोल्डर आने से पुस्ते टूट गए हैं। टिहरी जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग...

ग्रामीणों ने 9 वर्ष से बन रही सड़क के कीचड़ में की धान की रोपाई

कीचड़
बरसात के मौसम में निकटवर्ती देवीधूरा क्षेत्र के ग्रामीण गुरुवार को  नैनीताल के देवीधूरा-बसानी रोड पर देवीधूरा से बोहरागांव के बीच सड़क पर जमा कीचड़ में धान की पौध की रोपाई करते नजर आए। -सड़क की खराब हालत पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए पीएमजीएसवाई के खिलाफ की नारेबाजी -दो दिन में सड़क सही नहीं होनेे पर जिला मुख्यालय में धरना...

जल्द ही पूरी होगी पर्यटकों की खगोलीय घटनाओं को नजदीक से देखने की लालसा

खगोलीय
यदि सब कुछ ठीक ठाक चला तो जल्द ही नैसर्गिक खूबसूरती से भरपूर पहाड़ी वादियों मे रहकर हजारों प्रकाश वर्ष दूर खगोलीय घटनाओं के दिलकश और रहस्यमयी नजारों को बेहद करीब से देखने की लालसा पूरी होगी। चमोली जिला प्रशासन ने कर्णप्रयाग ब्लाक में स्थित खूबसूरत स्थल बेनीताल को एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित करने की कवायद तेज...

हरिद्वार कुंभ कोरोना जांच घोटाले में दो वरिष्ठ अधिकारी निलंबित

कुंभ
हरिद्वार में हाल ही में सम्पन्न हुए कुंभ 2021 में सामने आए कोरोना जांच घोटाले में शासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़े अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कुंभ मेला 2021 के समापन के बाद कुंभ में आने वाले यात्रियों की कोविड जांच को लेकर फर्जीवाड़े की बात सामने आई थी, जिसके...

हरकी पैड़ी पर बहती कार को देख लग गया लोगों का हुजूम

बारिश
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, हरिद्वार में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण सूखी नदी ने रौद्र रूप ले लिया। देखते ही देखते नदी का पानी किनारे खड़ी कारों को बहाकर ले गया।इनमें से एक कार तो हारकी पैड़ी के घाट...