कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर पहुंचे विधानसभा

0
260
गन्ना

कांग्रेस विधायक मानसून सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान किसान विरोधी बिल वापस लेने और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक गन्ना हाथों में लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे। विधायक जसपुर आदेश चौहान ट्रैक्टर चला रहे थे। इस दौरान उप नेता कारण माहरा, केदारनाथ विधायक मनोज रावत आदि विधायक मौजूद रहे।

कांग्रेस विधयकों का कहना है कि सरकार किसान हितों की लगातार अनदेखी कर रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस काआंदोलन जारी रहेगा। ट्रैक्टर रैली में विधायक धारचूला हरीश धामी , मंगलोर विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक भगवानपुर ममता राकेश, विधायक, पिरान कलियर हाजी फुरकान अहमद, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी आदि उपस्थित थे।