कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर पहुंचे विधानसभा
कांग्रेस विधायक मानसून सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान किसान विरोधी बिल वापस लेने और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक गन्ना हाथों में लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे। विधायक जसपुर आदेश चौहान ट्रैक्टर...
उत्तराखंड में बारिश से भारी तबाही, पुल टूटा, सड़क बही, हाइवे, मोटर मार्ग बंद
उत्तराखंड में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। देहरादून में सहस्रधारा रोड पर लगभग 30 मीटर से अधिक सड़क बह गई है। टिहरी जनपद में राजमार्ग 58 जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। पर्वतीय क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। मलबा और बोल्डर आने से पुस्ते टूट गए हैं।
टिहरी जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग...
ग्रामीणों ने 9 वर्ष से बन रही सड़क के कीचड़ में की धान की रोपाई
बरसात के मौसम में निकटवर्ती देवीधूरा क्षेत्र के ग्रामीण गुरुवार को नैनीताल के देवीधूरा-बसानी रोड पर देवीधूरा से बोहरागांव के बीच सड़क पर जमा कीचड़ में धान की पौध की रोपाई करते नजर आए।
-सड़क की खराब हालत पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए पीएमजीएसवाई के खिलाफ की नारेबाजी
-दो दिन में सड़क सही नहीं होनेे पर जिला मुख्यालय में धरना...
जल्द ही पूरी होगी पर्यटकों की खगोलीय घटनाओं को नजदीक से देखने की लालसा
यदि सब कुछ ठीक ठाक चला तो जल्द ही नैसर्गिक खूबसूरती से भरपूर पहाड़ी वादियों मे रहकर हजारों प्रकाश वर्ष दूर खगोलीय घटनाओं के दिलकश और रहस्यमयी नजारों को बेहद करीब से देखने की लालसा पूरी होगी। चमोली जिला प्रशासन ने कर्णप्रयाग ब्लाक में स्थित खूबसूरत स्थल बेनीताल को एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित करने की कवायद तेज...
हरिद्वार कुंभ कोरोना जांच घोटाले में दो वरिष्ठ अधिकारी निलंबित
हरिद्वार में हाल ही में सम्पन्न हुए कुंभ 2021 में सामने आए कोरोना जांच घोटाले में शासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़े अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कुंभ मेला 2021 के समापन के बाद कुंभ में आने वाले यात्रियों की कोविड जांच को लेकर फर्जीवाड़े की बात सामने आई थी, जिसके...
हरकी पैड़ी पर बहती कार को देख लग गया लोगों का हुजूम
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, हरिद्वार में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण सूखी नदी ने रौद्र रूप ले लिया। देखते ही देखते नदी का पानी किनारे खड़ी कारों को बहाकर ले गया।इनमें से एक कार तो हारकी पैड़ी के घाट...
मौसम विभाग की भारी बरसात की चेतावनी
मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बुधवार दोपहर बाद जारी विज्ञप्ति में कहा है कि देहरादून शहर में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले आशारोड़ी में 17 मि.मी., मोहकमपुर में 15.1 मि.मी. तथा करनपुर में 6.5 मि.मी. वर्षा हो चुकी है।
विज्ञप्ति में कहा...
गंग नहर बंद, उत्तर प्रदेश में मंडराया जल संकट
इन दिनों पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बरसात से गंग नहर में भारी मात्रा में सिल्ट आ गई है। इसके चलते यूपी सिंचाई विभाग ने हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली गंग नहर को बंद कर दिया है। इस नहर के बंद होने से कानपुर तक की गंग नहर सूख गई है। सिंचाई विभाग के अधिकारी अब गंग नहर...
पंजाब की उठापटक, हरीश रावत से मिलने देहरादून पहुंचे असंतुष्ट विधायक
पंजाब की राजनीतिक उठापटक का शोर अब उत्तराखंड तक पहुंच चुका है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ पंजाब प्रभारी भी हैं। सिद्धू गुट के नेता हरीश रावत से मुलाकात करने देहरादून पहुंचे हैं। इन लोगों ने यहां होटल सरोवर में पंजाब प्रभारी हरीश रावत से भेंट कर अपनी बात रखी।
माना जा रहा है...
इंडियन आयडल विजेता पवनदीप राजन बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर
उत्तराखंड सरकार ने गायक पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति के उन्नयन के लिए उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। बुधवार को पवनदीप राजन ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश-दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन...



























































