अब ऑनलाइन बुक हो सकेगी गंगा आरती
हरकी पैड़ी पर होने वाली गंगा की आरती को पहली बार ऑनलाइन बुक किया जा सकेगा। अब श्रीगंगा सभा की ओर से ऑनलाइन बुकिंग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। अभी वेबसाइट पर काम शुरू कर दिया है। अगले कुछ दिनों में सभी व्यवस्थाओं को ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि वह...
उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी
उत्तराखंड की एक राज्य सभा सीट के लिए सोमवार को निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नामांकन 31 मई और मतदान और मतगणना 10 जून को होगा। अधिसूचना 24 मई को जारी होगी।
उत्तराखंड से कांग्रेस के राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा का कार्यकाल 04 जुलाई को परा हो रहा है। उनके सेवानिवृत्ति के...
उत्तराखंड : चार धाम में अब तक आठ लाख अस्सी हजार से अधिक यात्री पहुंचे
उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए देशभर से यात्रियों में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक कुल 8,80,571 (आठ लाख अस्सी हजार पांच सौ इकत्तर) यात्रियों ने धाम पहुंच कर दर्शन किए हैं।केदारनाथ और बदरीनाथ में साढ़े पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दरबार पहुंच कर आशीर्वाद लिया।
केदारनाथ धाम में कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 22...
इस बार नया रिकार्ड बनाने को अग्रसर केदारनाथ धाम
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में इस बार केदारनाथ धाम नया रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर है। यह रिकार्ड यात्रियों की संख्या से जुड़ा है। यात्रा को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और केदारनाथ में यात्रियों की संख्या ढाई लाख को पार कर गई है। यात्रियों में सबसे ज्यादा क्रेज केदारनाथ पहुंचने को लेकर दिख रहा...
अब तक केदारनाथ में 18 श्रद्धालुओं की हुई मौत
अब तक केदारनाथ यात्रा के दौरान 18 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। ये सभी मौतें हार्ट अटैक से हुई हैं। बुधवार को एक मौत भी नहीं है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रोजाना हजारों श्रद्धालुओं की चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।
केदारनाथ धाम का कपाट छह मई को खुला था। तब से...
सजने लगा है गुरु का द्वार, 22 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट
हिमालय की गोद में बसा सिख धर्म की आस्था के प्रतीक श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पूर्व हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा और सम्पूर्ण परिसर को सजाने का कार्य शुरू हो गया है।
देवभूमि उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में विख्यात हेमकुंड साहिब के प्रकाशोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट जहां...
आप के मुख्यमंत्री चेहरा कर्नल अजय कोठियाल ने दिया इस्तीफा
आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आप (आम आदमी पार्टी) से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि वे पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। उन्होंने 19 अप्रैल 2021...
पौड़ी गढ़वाल जिले के सौ से ज्यादा शिक्षक हुए पदोन्नत
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने पौड़ी जिले के एक सौ से ज्यादा शिक्षकों की पदोन्नति दे दी है। मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने पदोन्नत शिक्षकों की सूची के साथ पत्र जारी कर दी है। इससे पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।
पौड़ी गढ़वाल जिला शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने बताया कि शासन के...
‘द लेडी किलर’ की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचे फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि
फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि पेडणेकर अपनी नई फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंच गए हैं। यहां वह नगर के मनु महारानी होटल में रुके हुए हैं। फिल्म के निर्देशक अजय बहल भी नैनीताल पहुंचे हैं। होटल पहुंचने पर होटल कर्मियों ने महाप्रबंधक नरेश गुप्ता की अगुवाई में उनका परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर...
उत्तराखंड : अब 13 हजार श्रद्धालुओं को रोजाना केदारनाथ धाम जाने की अनुमति
चार धाम यात्रा में व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तराखंड सरकार लगातार सक्रिय है। प्रदेश सरकार की ओर से समय-समय पर यात्रियों के लिए सुझाव जारी किये जा रहे हैं। ताकि उन्हें यात्रा में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसी सिलसिले रविवार को सरकार ने केदारनाथ धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय कर दी है।
चार धाम...


























































