मौसम खुलने के बाद 13 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ रवाना
मौसम के खलल के बाद केदारनाथ यात्रा में बीते दो दिनों से गति थम गई थी और प्रशासन की ओर से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। बुधवार सुबह मौसम साफ होने के बाद सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्री केदारनाथ के लिए 13,700 रवाना हुए। मगर मौसम खराब होने के कारण यात्रियों...
उत्तराखंड: चंबा में बोलेरो खाई में गिरी, पुरोला के चालक समेत 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में धरासू के बीच गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटीगाड़ के पास एक बोलेरो वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत 6 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मोल्टाड़ी पुरोला का रहने वाला है। वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरफ, पुलिस व आपदा प्रबंधन से जुड़ी...
उत्तराखंड में मौसम साफ, चारधाम यात्रा दोबारा शुरू
बारिश और बर्फबारी से बाधित चारधाम यात्रा मौसम साफ होने के बाद बुधवार प्रात: से सुचारू हुई हो गई। केदारनाथ धाम के लिए सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों के प्रस्थान के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा भी पुनः शुरू हो गई है।
मंगलवार को खराब मौसम की वजह से केदारनाथ एवं यमुनोत्री में कुछ पड़ावों पर तीर्थयात्रियों को रुकने की सलाह दी गई...
राज्यसभा चुनाव : उत्तराखंड की एक मात्र राज्यसभा सीट का भाजपा में जाना तय, तैयारियां तेज
उत्तराखंड की एक मात्र राज्यसभा सीट पर चुनावी हलचल तेज हो गई है। इस राज्यसभा सीट पर अब तक कांग्रेस का कब्जा थालेकिन अब इसका भाजपा में जाना तय माना जा रहा है। । कांग्रेस के प्रदीप टम्टा का राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्यकाल 4 जुलाई 2022 को समाप्त हो रहा है।
उत्तराखंड विधानसभा जो राज्यसभा के मतदाता...
केदारनाथ में चार तीर्थयात्रियों का निधन
केदारनाथ धाम में मंगलवार शाम अत्यधिक ठंड लगने और दिल का दौरा पड़ने से चार तीर्थयात्रियों का निधन हो गया। चारधाम यात्रा काल में केदारनाथ में इससे पहले ठंड लगने या अन्य बीमारियों की वजह से 30 अन्य श्रद्धालुओं का निधन हो चुका है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके शुक्ला ने दी।
मृतकों में उत्तर प्रदेश के प्रताप...
बर्फबारी और बारिश से प्रभावित हुई केदारनाथ यात्रा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार केदारनाथ धाम सहित हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जिससे यात्रियों को कड़के की ठंड और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी और बारिश के कारण एक बार फिर से केदारनाथ यात्रा को रोक दी गई और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर...
थॉमस कप में जीत पर मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत पर उत्तराखण्ड के सपूत एवं विश्वविख्यात खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने थामस कप की ऐतिहासिक जीत पर लक्ष्य सेन को 15 लाख रुपये तथा गतवर्ष आल इंग्लैंड प्रतियोगिता में विजयी होने पर 10 लाख का चेक...
उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा में अब तक 34 तीर्थ यात्रियों की हो चुकी है मौत
केदारनाथ धाम में यात्रा में मंगलवार को चार तीर्थ यात्रियों की मौत हुई है। इस तरह से अब तक केदारनाथ यात्रा के दौरान 34 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है। आये दिन धाम में तीर्थ यात्रियों की मौत हो रही हैं। तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ की यात्रा में बिना तैयारियों के साथ पहुंच रहे हैं, जिस कारण उन्हें भारी...
आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल कोठियाल और भूपेश उपाध्याय सहित 24 पदाधिकारी भाजपा में शामिल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के परिवार में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल और कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में 24 अन्य प्रदेश पदाधिकारियों समेत लगभग 700 सौ लोगों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान कोठियाल ने कहा कि आप में जाना मेरा गलत निर्णय...
हरिद्वार में गैंगस्टर यशपाल तोमर की सम्पत्ति की कुर्क
गैंगस्टर यशपाल तोमर पर यूपी सरकार की कार्यवाही के बाद अब हरिद्वार प्रशासन भी एक्शन में आ गया है। अभी तक गैंगस्टर यशपाल तोमर पर अपनी कृपा बरसाने वाले जिला प्रशासन ने अब तोमर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके चलते तोमर के एक रिश्तेदार की करोड़ों की ज्वालापुर के समीप जुर्स कंट्री के पीछे बेशकीमती जमीन...



























































