अब तक केदारनाथ में 18 श्रद्धालुओं की हुई मौत

0
265
केदारनाथ

अब तक केदारनाथ यात्रा के दौरान 18 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। ये सभी मौतें हार्ट अटैक से हुई हैं। बुधवार को एक मौत भी नहीं है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रोजाना हजारों श्रद्धालुओं की चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।

केदारनाथ धाम का कपाट छह मई को खुला था। तब से लेकर आज तक 18 श्रद्धालुओं की हृदयघात से मौत हो गई है। हालांकि इनमें से ज्यादातर मौतें शुरुआती दिनों में हुई हैं। यात्रा प्रारंभ होने से आज तक 23 हजार 268 श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा केदारनाथ मार्ग में दी गई है।

जिला प्रशासन के मुताबिक अभी तक हवाई मार्ग से 20 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया है। 60 यात्रियों को सड़क मार्ग से एम्बुलेंस के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। चार हजार 90 यात्रियों का चिकित्सा परीक्षण भी किया गया है। आज सोनप्रयाग में 1257 यात्रियों का चिकित्सा परीक्षण किया गया। इनमें से स्वास्थ्य जांच के बाद 89 यात्री अस्वस्थ पाए गए। जिनमें 83 यात्रियों ने शपथ पत्र भर कर दिया तो 6 यात्री सोनप्रयाग से वापस चले गए।