Page 215

नैनीताल की ठंडी सड़क पर तेज भूस्खलन, भू-वैज्ञानिकों ने चेताया

नैनीताल
नैनीताल की ठंडी सड़क पर शुक्रवार रात के बाद से लगातार भूस्खलन हो रहा है। सोमवार रात भूस्खलन के दौरान हुए धमाके के साथ भारी मलबा ठंडी सड़क से होते हुए नैनी झील में समा गया। दिन में भी झील में बोल्डर गिरे। भूस्खलन डीएसबी परिसर के केपी छात्रा छात्रावास के नए बने खंड के ठीक नीचे बिल्कुल अहाते...

मां नंदादेवी लोकजात की शुरुआत

लोकजात
चमोली जिले के घाट विकासखंड स्थित सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर से मां नंदादेवी की डोलियों की कैलाश के लिए विदाई के साथ मंगलवार से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली नंदादेवी लोकजात की शुरुआत हो गई है। कई पड़ावों को पार करने के बाद मां नंदा की देवी उत्सव डोलियां 13 सितम्बर को नंदा सप्तमी के दिन बैदनी कुंड और बालापाटा बुग्याल...

हार कर सोच लिया था, अब खुलकर खेलेंगेः वंदना कटारिया

वंदना
भारतीय महिला हाकी टीम को पूरे देश ने सर माथे पर बैठाया है। उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया ने खास सम्मान हासिल किया है। टोक्यो ओलम्पिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक ही मैच में तीन गोल मारकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। हाकी में किसी भारतीय महिला खिलाड़ी ने आज से पहले कभी ऐसा नहीं किया था। हालांकि...

उत्तराखंड में एक सप्ताह और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बावजूद राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू की अवधि को वर्तमान रियायत के साथ एक हफ्ते के लिए यानि सात सितम्बर तक बढ़ा दिया गया है। इसकी वर्तमान अवधि 31 अगस्त सुबह छह बजे तक थी। मुख्य सचिव की ओर से जारी मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) में कहा गया गया...

उत्तराखंड में लगभग 100 मार्ग बंद

चोपता
भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण उत्तराखंड में स्थिति गंभीर है। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का मानना है कि प्रदेश भर में कई बड़े राजमार्ग और ग्रामीण मार्गों को मिलाकर कुल 98 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने का काम जारी है और शीघ्र ही खोल दिया जाएगा। आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी वर्षा के...

धारचूला आपदा: पांच शव बरामद, रेस्कयू जारी

पिथौरागढ़
धारचूला के जुम्मा में बादल फटने की घटना के बाद रेस्क्यू अभियान जोरों पर है। एसडीआरएफ,एनडीआरएफ, एसएसबी और प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोग भी लगातार राहत कार्य में जुटें हैं। घटना में घायल सात लोगों में से तीन बच्चों समेत पांच लोगों के शव मलबे से बरामद कर लिए गए हैं। दो लोगों की तलाश जारी है। जिलाधिकारी आशीष...

पहाड़ों पर मौसम की मार, बरसात से भारी तबाही

उत्तराखंड
मौसम के बदले तेवर ने उत्तराखंड में भारी तबाही मचाई है। पहाड़ों में पत्थर गिर रहे हैं। मैदान में बाढ़ के कारण तबाही हो रही है। एक बार फिर मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी तीन दिनों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी दी है। केंद्र के अनुसार नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर जिले में भारी बारिश हो सकती है। इन जगहों...

उत्तराखंड मानसून सत्र: पांच दिन, 28 घंटे 22 मिनट, आठ विधेयक पारित

विधानसभा
उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में 5 दिन में सदन के उपवेशन की समाप्ति तक की कुल 28 घंटे 22 मिनट की कार्यवाही चली। सदन पटल पर कुल 8 विधेयक पारित हुए। इस दौरान 23 याचिका स्वीकृत की गईं। शनिवार को राज्य के सतत विकास लक्ष्य पर सदन में 17 बिन्दु पर चर्चा होगी। सदन की कार्यवाही शनिवार पूर्वाह्न...

कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर पहुंचे विधानसभा

गन्ना
कांग्रेस विधायक मानसून सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान किसान विरोधी बिल वापस लेने और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक गन्ना हाथों में लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे। विधायक जसपुर आदेश चौहान ट्रैक्टर...

उत्तराखंड में बारिश से भारी तबाही, पुल टूटा, सड़क बही, हाइवे, मोटर मार्ग बंद

बारिश
उत्तराखंड में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। देहरादून में सहस्रधारा रोड पर लगभग 30 मीटर से अधिक सड़क बह गई है। टिहरी जनपद में राजमार्ग 58 जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। पर्वतीय क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। मलबा और बोल्डर आने से पुस्ते टूट गए हैं। टिहरी जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग...