कोविड की शत-प्रतिशत पहली डोज लगाने वाला जिला बना चमोली
चमोली जिले में कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण का बड़ा लक्ष्य बुधवार को हासिल कर लिया गया। जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लक्षित सभी लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों से घिरे सीमांत जनपद चमोली में लक्षित शत प्रतिशत आबादी को कोविड सुरक्षा कवच देना बड़ी उपलब्धि है।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना...
उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह ने ली शपथ
उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार सुबह राजभवन में आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बुधवार सुबह 10.54 बजे राजभवन में राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया गया। राजभवन पहुंचने पर मुख्य सचिव एसएस संधू और...
उत्तराखंड आप अध्यक्ष कलेर ने दिया इस्तीफा, तीन कार्यकारी अध्यक्ष बने
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कलेर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ खटीमा विधानसभा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी मिलने के बाद इस्तीफा दिया है। वहीं पार्टी ने तीन नए कार्यकारी अध्यक्ष और चुनाव कैंपेन की घोषणा कर दी है।
मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आप नेता...
आईएमए ने असैनिक भर्ती प्रचार को बताया भ्रामक
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की ओर से असैनिक कर्मचारियों की भर्तियों को भ्रामक और गलत प्रचार बताया गया है। संस्थान की ओर से कहा गया है कि वर्तमान में ऐसी कोई भर्ती नहीं की जा रही है।
भारतीय सैन्य अकादमी के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हिमानी पंत ने एक जारी बयान में कहा कि मीडिया प्लेटफार्म्स पर ग्रुप ’सी’ पदों...
उत्तराखंड में 17 तक बारिश को लेकर अलर्ट, कैंपटी फॉल का बढ़ा जलस्तर
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से पर्यटकों से लेकर स्थानीयों लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। बारिश से मूसरी स्थित ऊंचाई वाला कैंपटी फॉल उफान पर है। पुलिस की ओर से कैंपटी से समय रहते पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह के लिए दून, नैनीताल, चंपावत के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में...
उत्तराखंड : 21 सितम्बर तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू
उत्तराखंड में वर्तमान रियायत के साथ 21 सितम्बर तक एक सप्ताह के लिए फिर कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। विवाह समारोह और शवयात्रा में भी 50 से अधिक लोग नहीं शामिल होंगे।
सोमवार को सरकार की ओर से मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) जारी की गई है, जिसमें सभी नियम और शर्तें पहले...
बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल
उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह होंगे। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद उनकी नियुक्ति हुई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्य के नए राज्यपाल की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
बेनी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। बुधवार...
पब्लिक आई एप और मिशन गौरा शक्ति लांच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पब्लिक आई एप और महिला सुरक्षा के लिए मिशन गौरा शक्ति एप का शुभारम्भ किया। इस मौके पर कहा कि यह एप महिला सुरक्षा के साथ-साथ अपराध पर रोकने में उपयोगी साबित होगा।
गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की ओर से तैयार की गई महिला और...
उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल तेज, मंत्री हरक उतरे उमेश के समर्थन में
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस से भाजपा में आए विधायकों की स्थानीय स्तर पर गुटबाजी भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। मंत्री हरक सिंह रावत रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के समर्थन में खुलकर उतर आए हैं।
राज्य में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में अपनी जीत...
उत्तराखंड: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का इस्तीफा
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा है। कुछ दिनों से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने की चर्चा चल रही थी।
पंद्रह दिन पहले राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मीडिया से बातचीत में अपने तीन साल के कार्यकाल के पूरे होने की जानकारी...


























































