उत्तराखंड : विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली
उत्तराखंड स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।यहां फूलों की 300 से अधिक प्रजातियां पाईं जाती हैं। समुद्रतल से 3962 मीटर (12995 फीट) की ऊंचाई पर 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली फूलों की घाटी यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल,फूलों की घाटी नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व में आती है। यह जगह...
दो साल बाद शिव के धाम आदि कैलाश के लिए रवाना हुए भोले के भक्त
आखिर दो वर्षों के अंतराल के बाद देवाधिदेव महादेव के भक्त अपने भगवान भोले के उनके छोटे घर में दर्शन कर पाएंगे। मंगलवार को आदि कैलाश यात्रा का प्रथम दल सुबह 8 बजे भीमताल स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह पहुंचा। यहां दल में शामिल 15 महिलाओं सहित कुल 30 यात्रियों का निगम की पारंपरिक कुमाउनी...
उत्तराखंड की दीक्षा यूपीएससी परीक्षा में 19वीं रैंक की हासिल
सिविल सेवा परीक्षा 2021 परीक्षा में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी दीक्षा जोशी ने 19वीं रैंक हासिल की है। दीक्षा जोशी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की पुत्री हैं। दीक्षा की इस सफलता पर घर में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित प्रदेश भर के लोग दीक्षा और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यूपीएससी में 19वीं रैंक...
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा में लगायी डुबकी
सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर आज लाखों श्रद्धालुओं ने ब्रह्मकुण्ड हर की पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी। कोरोना काल के ढाई साल बाद हरिद्वार में किसी स्नान पर्व पर इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालु देखने को मिली है।
सड़कों से लेकर गंगा घाट और फिर पौराणिक ब्रह्मकुंड तक हर जगह सिर्फ लोगों की भीड़...
प्रधानमंत्री ने किया कोविड काल में माता-पिता खोने वाले बच्चों से संवाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड महामारी में अपने माता-पिता खोने वाले बच्चों के साथ संवाद करते हुए पीएम केयर स्कीम फॉर चिल्ड्रन के तहत स्कॉलरशिप ट्रांसफर की। ऐसे बच्चों को शिक्षा और स्कॉलरशिप के जरिए सशक्त बनाने के साथ 23 साल की उम्र में 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देकर उन्हें...
हरिद्वार जिले की पहली राज्यसभा सांसद होंगी कल्पना
उत्तराखंड में खाली हो रही एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने हरिद्वार जिले के रुड़की की रहने वाली डॉ. कल्पना सैनी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। डॉ. सैनी वर्तमान में उत्तराखंड राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं।
डॉ. कल्पना सैनी का चुनाव जीतना तय है। भाजपा के पास उन्हें राज्यसभा भेजने का पूरा वोट है।...
राज्यसभा चुनावः कल्पना का नाम लोगों की कल्पना से परे
भाजपा आलाकमान कब कौन-सा फैसला कर सबको चौंका दे, कहा नहीं जा सकता। उत्तराखंड से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर डॉ. कल्पना सैनी को प्रत्याशी घोषित करके भाजपा आलाकमान ने जो किया है, वह लोगों की कल्पना तक में नहीं था। इस सीट के दावेदारों में डॉ. कल्पना सैनी का नाम दूर दूर तक शामिल नहीं था। सब कयासों...
चारधाम यात्रा : घोड़े खच्चरों की भूख से मौत होने पर मालिकों व हॉकरों पर होगी कार्रवाई
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पैसा कमाने के चक्कर में अगर दाना, पानी, भूख व आराम ना मिलने के कारण घोड़े-खच्चरों की मौत हुई तो उनके मालिक व हाॅकरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री बहुगुणा यहां रुद्रप्रयाग के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे हैं। गुलाबराय मैदान पर मंत्री बहुगुणा का जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिलाधिकारी...
भाजपा ने राज्यसभा के लिए 16 उम्मीदवार किए घोषित, उत्तराखंड से डॉ. कल्पना सैनी
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों के लिए 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन और पीयूष गोयल का नाम भी शामिल हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इनके नामों की घोषणा की।
भाजपा की प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति में विभिन्न...
टिहरी में अनुपस्थित रहने वाले डाक्टरों की जाएगी नौकरी
जनपद में लंबे समय से अनुपस्थित चले आ रहे डाक्टरों की वजह से जिले की स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित हो रही हैं। सीएमओ डॉ संजय जैन ने 15 दिनों के भीतर 10 डाक्टरों को डीजी कार्यालय में साक्ष्यों के साथ उपस्थित होकर जवाब देने को नोटिस जारी किया है। उपस्थित न होने पर राजकीय सेवा से समाप्ति की कार्रवाई सुनिश्चित...



























































