Page 642

मुख्य सचिव ने सीएम डैशबोर्ड के परिणाम पर दिया जोर

देहारादून,  मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में सीएम मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड मात्र वित्तीय और भौतिक प्रगति ही नहीं, बल्कि आउटकम (परिणाम) पर भी विशेष जोर दिया जाना है। उन्होंने केपीआई (की परफोर्मेंस इंडीकेटर) के अन्तर्गत सही लक्ष्यों को...

चन्द्र ग्रहण 16 जुलाई को, दो घंटे 59 मिनट रहेगी अवधि

हरिद्वार, वर्ष 2019 का आखिरी चन्द्र ग्रहण इस बार 16 जुलाई को गुरु पूर्णिमाँ  के दिन लगेगा। भारत समेत अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण के सूतक के कारण शाम के बाद गुरु पूजा निषेध होगी। 16 जुलाई की रात 1 बजकर 31 मिनट पर चंद्र ग्रहण का स्पर्श होगा और मध्यकाल तीन...

देहरादून सर्राफा में सोने में 50रु ,चांदी में 200 रु.की उछाल 

देहरादून,  स्थानीय व्यापरियों की बढ़ती मांग से देहरादून सर्राफा बाज़ार में सोने-चांदी की कीमतों में आज इजाफा देखने को मिला। जिससे शुद्ध सोना 50 रुपये चढ़कर 34,150 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 200 रुपये तेजी के साथ 39,200 रुपये प्रतिकिलो पर बनी हुई है। देहरादून सर्राफा बाजार में पिछले कई दिनों के बाद महंगी धातु सोने-चांदी की कीमतों...

जेट एयरवेज के मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार

नई दिल्ली। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा कि किसी निजी विमानन कंपनी के मामले में हस्तक्षेप करने का सरकार का इरादा नहीं है। पुरी ने यह बात आर्थिक संकट की वजह से अस्थायी तौर पर परिचालन बंद कर चुकी जेट एयरवेज लिमिटेड के लिए फंड जुटाने से संबंधित पूछे गए एक पूरक सवाल...

झमाझम बारिश से सड़कें लबालब, जनजीवन प्रभावित

देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में गुरुवार को झमाझम बारिश होने से सड़कें लबालब हो गईं। सड़क और गलियों में पानी भर गया है। लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले...

कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार की खामियां नहीं होनी चाहिए : कृषि मंत्री

कांवड़
(ऋषिकेश) मुनी की रेती नगर पालिका बोर्ड की बैठक के साथ उत्तराखंड राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों के साथ गुरुवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की खामियां नहीं होनी चाहिए, कोई खामियां पाई गई तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई...

उत्तराखंड: कांग्रेस ने त्रिवेन्द्र सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

कांग्रेस
देहरादून। उत्तराखंड  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रस्तावित राजधानी गैरसैण में जमीनों की खरीद फरोख्त पर रोक हटाने के सरकार के निर्णय पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य निर्माण आन्दोलन की भावना के विपरीत है। भाजपा सरकार ने अपने इस जन विरोधी निर्णय से भविष्य में गैरसैण और राज्य के सपने को ग्रहण लगा दिया है।...

छठी बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के बारे में कभी सोचा नहीं था : सुनील छेत्री

नई दिल्ली। छठी पर साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी चुने गए भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा है उन्होंने छठी बार एआईएफएफ का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मुझे और ज्यादा अच्छा करने के लिए प्रेरित करती है और यह मुझे अपनी जिम्मेदारियों का अहसास दिलाती...

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले की मध्यस्थता कर रही कमेटी से स्टेटस रिपोर्ट तलब किया 

सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले की मध्यस्थता कर रही कमेटी से स्टेटस रिपोर्ट तलब किया है। कोर्ट ने 18 जुलाई तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि अगर मध्यस्थता कमेटी के अध्यक्ष मध्यस्थता बंद करने को सही मानेंगे तो 25 जुलाई से अयोध्या मामले पर सुनवाई शुरू होगी। आज जब पांच जजों की...

फिल्मों की तरह गीतों के लिए भी सेंसर बोर्ड बनाया जाए : गुलाटी

चंडीगढ़, पंजाबी गीतों में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही अश्लीलता पर नकेल डालने के लिए पंजाब राज्य में फिल्मों की तरह गीतों के लिए भी सेंसर बोर्ड बनाया जाये। यह बात पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कही। उन्होंने कहा कि, "हमारे समाज में गीत-संगीत की अहम भूमिका है। यह हमारे रीति रिवाज़ों का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि...