निजमुला मोटर मार्ग बाधित, एक दर्जन से अधिक गांवों की आवाजाही ठप
गोपेश्वर,चमोली जिले के दशोली विकास खंड के निजमुला घाटी में शनिवार रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से बिरही-निजमुला मोटर मार्ग गाडी गांव के समीप क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों को अब बाहरी क्षेत्रों में जाने के लिये करीब दो किमी की अतिरिक्त पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
निजमूला घाटी के गाडी, सैंजी, ब्यारा, निजमुला, हुडंग, मानुरा, तडागताल, धारकुमाला, गौंणा,...
बारिश बनी मुसीबत, पिथौरागढ़ में पांच मकान क्षतिग्रस्त
पिथौरागढ़, उत्तराखंड में इन दिनों हो रही बारिश अब मुसीबत बनने लगी है। पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील के अंतर्गत सिरतोला गांव में शनिवार रात हुई तेज बारिश के चलते पांच मकान ढह गए, जिसमें एक गाय और बकरी दब गई। इसके अलावा जगह-जगह सड़क टूटने यातायात प्रभावित है।
बताया गया है कि प्रभावित परिवार ने गांव के दूसरे लोगों के...
बैठक में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा
हरिद्वार, समर्पण जन कल्याण संगठन की एक बैठक संस्था के कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। यह मेला 17 जुलाई से आरंभ होगा, जबकि इसका औपचारिक उद्घाटन 21 जुलाई को होगा।
बैठक में संजय अरोड़ा, अजय सिंघल, अभय पुंडीर और डॉ. रामशुभग को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। सचिन पंडित और मनोज मेहरा...
उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके
देहरादून, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार को दोपहर बाद 3. 42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उत्तरकाशी जिले में बीते छह जुलाई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले भी यहां लगातार भूकंप के झटके आते रहे हैं। आईएमडी के आनुसार...
चंदग्रहण के चलते सायंकाल से गंगोत्री यमुनोत्री सहित मंदिर के कपाट हो जाएंगे बंद
गोपेश्वर, 17 जुलाई के चंद्रग्रहण के कारण 16 जुलाई को सांय 4ः25 बजे से बदरीनाथ, केदारनाथ, बदरी-केदार के अधीनस्थ मंदिरों, सहित गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के रहेंगे कपाट बंद होंगे। चंद्रग्रहण 17 जुलाई रात 1ः31 बजे से लेकर 4ः31 बजे तक है। ग्रहणकाल से नौ घंटे पहले सूतक काल माना जाता है। जिसके चलते सूतक काल में मंदिर बंद रहेगे। 17...
राष्ट्र की शान और ग्रामीण उद्योगीकरण का एक मजबूत स्तम्भ है खादी ग्रामोद्योग
नई दिल्ली। देश के स्वतंत्रता आंदोलन की वर्दी खादी राष्ट्र के ग्रामीण उद्योगीकरण का एक मजबूत स्तम्भ है। खादी और ग्रामोद्योग ने खादी के बदलते स्वरूप को बहुत ही संजीदगी के साथ लोगों के सामने प्रस्तुत किया है। हाल के वर्षों में विश्व के कई राष्ट्रों ने आर्थिक मंदी को झेला है, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक मंदी की प्रवृत्ति को...
गैंगरेप का एक आरोपित गिरफ्तार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बावजूद इसके पीड़िता के पिता ने पुलिस पर नाइंसाफी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस ने बाकी चार आरोपितों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का कहना है कि...
चमोली जिले में भूस्खलन, बाधित बदरीनाथ हाइवे खुला
गोपेश्वर। मानसून के दस्तक देते ही चमोली जिले में भूस्खलन और जमीन धंसने से भवनों को खतरा पैदा हो गया है। शुक्रवार देररात भारी बरसात से बदरीनाथ हाइवे बाधित हो गया। शनिवार को हाइवे में यातायात सामान्य हो गया। वर्षा से जिले के छह लिंक मोटर मार्ग बाधित हो गए हैंं। इन्हें खोलने का काम जारी है।
जिला मुख्यालय गोपेश्वर...
लक्ष्मण झूला दोपहिया वाहनों के लिए पूरी तरह बंद
देहरादून। प्रदेश सरकार ने ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पुल का विकल्प जल्द ही तैयार कर लेने का दावा किया है। इसके लिए एक वैकल्पिक पुल बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। लक्ष्मण झूला के संबंध में भेंट करने आई विधायक यमकेश्वर ऋतु खण्डूड़ी को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी।
उत्तराखंड शासन ने विश्वविख्यात लक्ष्मण झूला पुल...
स्टेट बैंक की एमडी अंशुला कांत विश्व बैंक की एमडी और सीएफओ नियुक्त
नई दिल्ली, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआाई) की एमडी अंशुला कांत को विश्व बैंक का एमडी और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) बनाया गया है। विश्व बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मैलपास ने ये जानकारी दी।
अंशुला कांत फाइनेंसियल और रिस्क मैनेजमेंट की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। विश्व बैंक प्रेसिडेंट मैलपास ने कहा कि यह खुशी की बात है कि अंशुला कांत के...


























































