अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका ने दिए व्यापारियों को नोटिस, हड़कंप

0
342
गोपेश्वर, चमोली जिला मुख्यालय की गोपेश्वर नगर पालिका ने  सौ से अधिक व्यापरियों को नोटिस भेजकर नालियों के ऊपर और सड़कों से तत्काल अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। इससे नगर क्षेत्र के ठेली और खोखा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
गोपेश्वर नगर क्षेत्र में सरकारी संपति के साथ सड़क और नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। बीते मंगलवार को नगर क्षेत्र में इसकी शुरूआत हुई। इसी क्रम में बुधवार को भी पालिका की टीम मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान व्यापारियों ने मामले में नोटिस नहीं दिए जाने की बात कहते हुए विरोध किया। इसके बाद पालिका कर्मचारी लौट गए। अब पालिका ने नगर क्षेत्र के सौ से अधिक व्यापारियों को नोटिस भेजकर तत्काल अतिक्रमण हटाने के आदेश दे दिए हैं।
इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत ने बताया कि नगर क्षेत्र में कई व्यापारियों ने नालियों और सड़कों पर अतिक्रमण किया है। व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। यदि व्यापारियों की ओर आदेशों का पालन नहीं किया जाता तो मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।