महिला किन्नर ने केदारनाथ धाम में स्वयं-भू लिंग पर उड़ाये नोट, एफआईआर दर्ज
ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के स्वयं-भू लिंग पर महिला द्वारा नोट उड़ाने के मामले ने जोर पकड़ लिया है। जहां मंदिर समिति की ओर से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं, वहीं जिला प्रशासन की ओर से महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही मंदिर समिति के कर्मचारियों पर भी कार्यवाही की...
उत्तराखंड : पंजाब के यात्रियों से भरी बस चंपावत में धौन के पास पलटी, 25 घायल
चंपावत जनपद के रीठा साहब गुरुद्वारा से पंजाब की ओर जा रही बस देर रात्रि अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग (09) धौन के पास पलट गई। इसमें 07 लोग गंभीर और 18 सामान्य रूप से घायल हो गए हैं। बस में कुल 50 से अधिक यात्री सवार बताये जा रहे हैं।
रविवार देर रात्रि पुलिस लाइन चम्पावत को घटना की जानकारी...
बड़कोट में सामान्य होने लगे हालात, मुस्लिम व्यापारियों ने खोली दुकानें
पुरोला में लव जिहाद का मामले को लेकर उपजा आक्रोश अब शांत पड़ता दिख रहा है। 21 दिन पहले मुस्लिम व्यापारियों से दुकानें खाली कराने का प्रकरण अब समाप्त होता दिखाई दे रहा है। पुरोला में आज मुस्लिम व्यापारियों की सात दुकानें खुल गई हैं और हालात सामान्य लग रहे हैं और तहसील से कल धारा 144 भी हटा...
उत्तराखंड में छह माह तक राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर रोक
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा और आगामी वर्षा काल के दौरान आपदाओं को ध्यान में रखते हुए अगले छह माह के लिए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल को निषिद्ध कर दिया है। अब सरकारी कर्मचारी संगठन हड़ताल नहीं कर सकेंगे।
सचिव शैलेश बगौली ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि चारधाम यात्रा और मानसून अवधि...
केदारनाथ धाम के गर्भगृह में रुपये बरसाने के वीडियो पर बीकेटीसी हरकत में
बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में एक महिला की ओर से रुपये बरसाने संबंधी वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ धाम ने इस वीडियो पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से स्पष्टीकरण कर तलब...
केदारनाथ आपदा के दस साल: मुख्यमंत्री धामी पहुंचे धाम, बाबा की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को केदार धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा के दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने यहां हो रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ की दिव्यता और भव्यता आकर्षक का केन्द्र है। यहां आगे भी कार्य...
अब बड़कोट में होगी 25 जून को महापंचायत : हिन्दू जागृति मंच
उत्तरकाशी के पुरोला में होने वाली महापंचायत को लेकर पुरोला जा रहे हिन्दू संगठनों के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दू जागृति मंच के अध्यक्ष का कहना है कि अब 25 जून को बड़कोट में महापंचायत की जायेगी।
जनपद के नौगांव में आज हिन्दू संगठन के लोग और व्यापारी बड़ी मात्रा में एकत्रित हुए। हिन्दू संगठनों के...
भाजपा विधायक लोगों को भड़का रहे हैं : करन माहरा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक दुर्गेश लाल लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। विधायक एक वर्ग की बात को पूरी तरह अनसुना कर रहे हैं और साम्प्रदायिक माहौल पैदा कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश में चल रहे सांप्रदायिक माहौल को लेकर भाजपा पर गंभीर...
अमर ज्योति जवान का निर्माण कार्य तीन जुलाई से होगा प्रारंभ
आगामी 03 जुलाई को सैन्यधाम में प्रदेश के 1734 शहीदों के आगन की पवित्र मिट्टी से अमर ज्योति जवान के निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस मौके पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वीर नारी शामिल होंगी।
गुरुवार को सैनिक कल्याण निदेशालय में सैन्यधाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सैनिक कल्याण मंत्री ने बैठक में बताया कि...
बीकेटीसी ने केदारनाथ गर्भगृह में स्वर्णमण्डित की खबर को बताया गलत
बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति ने सोशल मीडिया में केदारनाथ मन्दिर के गर्भगृह में स्वर्णमण्डित की प्रसारित की जा रही भ्रामक जानकारी का खण्डन किया है। समिति ने कहा है कि भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि केदारनाथ मन्दिर के गर्भगृह...


























































