उत्तराखंड में छह माह तक राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर रोक

0
165
हड़ताल

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा और आगामी वर्षा काल के दौरान आपदाओं को ध्यान में रखते हुए अगले छह माह के लिए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल को निषिद्ध कर दिया है। अब सरकारी कर्मचारी संगठन हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

सचिव शैलेश बगौली ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि चारधाम यात्रा और मानसून अवधि में संभावित आपदाओं की आशंका को देखते हुए लोकहित में ऐसा निर्णय लिया गया है। राज्यपाल इस आदेश के निर्गत होने के तिथि से छह माह की अवधि के लिए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल निषिद्ध करते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में चारधाम यात्रा शुरू है। जुलाई में कांवड़ यात्रा शुरू होगी।