मोटरयान संशोधन विधेयक राज्यसभा से पारित
नई दिल्ली, सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में हताहतों की संख्या को आने वाले समय में आधा करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पर केन्द्रित मोटरयान संशोधन विधेयक, 2019 को राज्यसभा ने पारित कर दिया।
मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी के ई करीम ने विधेयक पर मतविभाजन के लिए जोर दिया, जिसके बाद हुए मतदान में विधेयक के पक्ष में 108 और...
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा उन्नाव रेप मामला, कल होगी सुनवाई
नई दिल्ली, उन्नाव रेप मामला आज सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। वरिष्ठ वकील वी गिरि ने आज इस मामले को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए कहा कि हमें अखबारों की खबर से ये पता चला है कि रेप पीड़िता के परिजनों ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। लेकिन उन्हें अभी यह...
उन्नाव केस: छात्रों ने फूंका मोदी-योगी का पुतला
गोपेश्वर, उन्नाव दुष्कर्म केस पीड़ित की मौत से आक्रोशित महाविद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। उन्होंने राष्ट्रपति से मामले की जांच करते हुए दोषी को फांंसी की सजा दिलवाने की मांग की है।
महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र संघ के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन कर काॅलेज के...
पोषण योजना को प्रभावी बनाएं : स्मृति ईरानी
देहरादून, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को तय कार्यक्रम के अनुरूप दून पहुंची। यहां उन्होंने पोषण योजना की कार्य समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और राज्य महिला बाल एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रही।
स्मृति ईरानी ने पोषण योजना को प्रभावी बनाने के लिए और अधिक तेजी से काम करने के निर्देश दिए। केन्द्रीय...
पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, बैठकों का दौर शुरू
गोपेश्वर, आगामी पंचायत चुनावों को लेकर चमोली कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसके लिए नगर से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक की कांग्रेस कमेटियों की बैठक शुरू हो गई है, कांग्रेस कमेटी पीपलकोटी एवं न्याय पंचायत गडोरा की एक बैठक पीपलकोटी में आयोजित की गई।
बैठक में पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान...
ग्रास्टगंज क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात
कोटद्वार, नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत ग्रास्टनगंज क्षेत्र में लम्बे समय से हाथी की दहशत बनी हुई है। वन विभाग की ओर से हाथी को रोकने के लिए किए गए उपाय फेल साबित हो रहे हैं। सोमवार देर रात को फिर से हाथियों के एक झुंड ने उत्पात मचाया।
देर रात हाथियों का झुंड सुरक्षा दीवार फांदकर काश्तकारों के खेतों...
हरिद्वार की जेल में कैद हैं आदमखोर गुलदार, काट रहे गुनाहों की सजा
हरिद्वार, समाज में सभी को शांति और सुरक्षा का एहसास हो इसी के लिए विधि निर्माताओं ने कानून बनाया। कानून के तहत ही सजा का प्रावधान भी रखा गया। जहां कानून का पालन न हो उस जगह को जंगलराज की संज्ञा दी जाती है। जंगल ही एक जगह है जहां जानवरों के लिए कोई कायदे-कानून नहीं होते, लेकिन उत्तराखंड...
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज ने दिया एक होनहार क्रिकेटर
देहरादून, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून होनहार खिलाड़ियों का पर्याय बनता जा रहा है। यहां से प्रशिक्षित कई खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना पराक्रम दिखा रहे हैं, ऐसे ही खिलाड़ियों में उत्तराखंड के शाश्वत रावत का नाम शामिल हो गया है।
शाश्वत रावत तीन सितम्बर से 15 सितम्बर तक श्रीलंका में होने वाले अंडर 19 एशिया कप क्रिकेट के...
मेला समाप्त होते ही निगम की चुनौती शुरू
हरिद्वार, कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद जहां पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है वहीं अब निगम कर्मियों की जिम्मदारी बढ़ गई है। मेले के दौरान कांवड़ियों ने जो तीर्थनगरी में जगह-जगह गंदगी फैलाई है उसे साफ करना निगम प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसके लिए निगम कर्मी मुस्तैदी से काम में जुट गए हैं। सफाईकर्मी...
श्रावण की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
हरिद्वार, । श्रावण मास की शिवरात्रि पर मंगलवार को धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालयों में श्रद्धालुओं की काफी अधिक भीड़ उमड़ी। शिव के भक्तों ने भगवान का जलाभिषेक कर बहुविधि पूजा अर्चना की। तड़के से आरम्भ हुआ जलाभिषेक का दौर दिन भर लगातार जारी रहा। हालांकि शिवरात्रि तिथि सोमवार सांयकाल ही आरम्भ हो गई थी।
मान्यता है कि श्रावण मास की...


























































