फिल्मों से क्यों दूर हैं अनुष्का, आखिरकार खुल ही गया राज़…

0
397
मिसेज़ अनुष्का शर्मा कोहली लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बनाए  हुए हैं। उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान के साथ ज़ीरो आई थी। उसके बाद से वे लगातार ब्रेक पर हैं। अनुष्का ने अभी तक जितनी भी फिल्में की हैं, उनमें अपनी बेहतरीन अदाकारी की छाप छोड़ी है। शायद इसीलिए उनके फैंस को उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतज़ार है। लेकिन लगता है फैंस का ये इंतज़ार थोड़ा लंबा होने वाला है।
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने बॉलीवुड से दूरी बनाए रखने की वजह बताई। उन्होंने बताया कि वे शादी के बाद भी लगातार काम कर रही थीं, जिसके चलते वे विराट और उनके परिवार को बिल्कुल भी समय नहीं दे पा रही थी। इसलिए ‘ज़ीरो’ की रिलीज़ के बाद उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया। अनुष्का ने बताया कि वे अपनी छुट्टियों के दौरान फिल्मों से जुड़ा किसी भी तरह का कोई काम नहीं करना चाहती, यहां तक कि उन्होंने स्क्रिप्ट तक पढ़ने से भी इनकार कर दिया है।
गौरतलब है कि 2017 में विराट- अनुष्का की शादी के बाद  2018 में उनकी लगातार चार फिल्मे परी, सुई-धागा, संजू और ज़ीरो फिल्में आईं। इन फिल्मों में बिज़ी होने के चलते वे विराट के साथ बहुत ही कम समय बिता पाईं। बहरहाल, अनुष्का के फैंस को इंतज़ार है कि वे कब बड़े पर्दे पर वापसी करती हैं।