पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, बैठकों का दौर शुरू

0
327
गोपेश्वर, आगामी पंचायत चुनावों को लेकर चमोली कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसके लिए नगर से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक की कांग्रेस कमेटियों की बैठक शुरू हो गई है, कांग्रेस कमेटी पीपलकोटी एवं न्याय पंचायत गडोरा की एक बैठक पीपलकोटी में आयोजित की गई।
बैठक में पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि, “कांग्रेस पार्टी आगामी पंचायत चुनावों में मजबूती से लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी पंचायत चुनावों में बूथ स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं से जानकारी लेकर मजबूत एवं सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से उम्मीदवारों को टिकट देकर उम्मीदवार बनाए जाएंगे, कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी उसके लिए सभी एक जुट होकर कार्य करेंगे।
उन्होंने विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत का आवाह्न किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के किए विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाने की बात भी कही।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं का सिर्फ नाम बदला जा रहा है। बैठक में ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष पीपलकोटी अशोक शाह, गजेंद्र सिंह राणा, विजय मलासी, शिव लाल, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह नेगी, मनोज कुमार, दीपलाल शाह, विहारी लाल आदि शामिल थे।