हाथी ने मचाया तांडव, चौपट की धान की फसल
कोटद्वार, भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 37 झंडीचौड़ पश्चिमी में हाथी ने कई बीघा खेत में चरी घास, मक्के व धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। किसान बलराम, बृजमोहन, महेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह ने बताया कि हाथी उनके खेतों में घुस गया। हाथी ने चरी घास, मक्के व धान की फसल को तहस-नहस कर दिया। काफी शोर मचाने के...
हरिद्वार में उमड़ा डाक कांवड़ियों का सैलाब
हरिद्वार, हरिद्वार में डाक कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ गया है। शिवभक्त कांवड़िए दो पहिया और चौपहिया वाहनों पर सवार होकर हरकी पैड़ी की तरफ कूच कर रहे हैं। कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते जगजीतपुर लक्सर मार्ग पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे, जिनको बैरागी कैंप पार्किंग की तरफ भेजा जा रहा है। वहीं हरिद्वार दिल्ली नेशनल हाईवे पूरी तरह...
अनुराग कश्यप को फिर मिली जान से मारने की धमकी
फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। यूजर ने लिखा कि उसने हाल में अपनी रायफल और शॉटगन की सफाई की है और वह अनुराग से आमने-सामने मिलने का इंतजार कर रहा है। हालांकि अब इस ट्वीट को डिलीट किया जा चुका है।
धमकी मिलते ही अनुराग ने मुंबई पुलिस को इसकी...
बीइंग भगीरथ ने शुरू की कचरा प्रबंधन मुहिम
हरिद्वार, 'बीइंग भगीरथ टीम' के तत्वावधान में प्लास्टिक सोल्यूशन के नाम से कचरा प्रबंधन की मुहिम भगत सिंह चौक से शुरू की। टीम के सदस्यों ने एक बार प्रयोग में आने वाली प्लास्टिक की वेस्ट बोतलों से सड़क मार्गोंं का सौन्दर्यकरण अभियान चलाया।
कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे उपकुंभ मेला अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने टीम के सदस्यों की प्रशंसा...
ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर कांवड़ियों के वाहन पर चट्टान टूटकर गिरी, चार की मौत, नौ घायल
ऋषिकेश, ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर नरेंद्र नगर समीप रविवार को पहाड़ से भारी भरकम चट्टान टूट कर गिरने से कांवड़ यात्रियों का एक वाहन उसकी चपेट में गया है। इसमें वाहन सवार चार कांवड़ियों की मलबे में दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात कांवड़िये घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव...
हिमालयन कॉन्क्लेव मे समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का संकल्प
हिमालयन कॉन्क्लेव में गहन मंथन के पश्चात प्रतिभागी हिमालयी राज्यों द्वारा ‘‘मसूरी संकल्प’’ पारित किया गया। इसमें पर्वतीय राज्यों द्वारा हिमालय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और देश की समृद्धि में योगदान का संकल्प लिया गया। साथ ही, प्रकृति प्रदत्त जैव विविधता, ग्लेशियर, नदियों, झीलों के संरक्षण का भी प्रण लिया गया। भावी पीढ़ी के लिए लोककला,...
लक्ष्मण झूला के बाद अब राम झूला के भी टूटे तार
ऋषिकेश, नीलकंठ कावड़ियों की भारी भीड़ के चलते शनिवार को लक्ष्मण झूला के बाद अब राम झूला के भी सपोर्टिंग तार टूट जाने से राम झूला पुल पर भी खतरे के बादल मंडरा गए है, जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
उल्लेखनीय की 24 जुलाई को पंचक समाप्त होने के बाद नीलकंठ जल चढ़ाने वाले कांवरियों की जनसंख्या में...
हौसलों की उड़ान से कल्पना पांडेय का एडीजी में चयन
हरिद्वार, सफलता परिश्रम का इंतिहान लेती है। अगर दिल लगाकर परिश्रम किया तो सफलता कदमों में नजर आती है। ऐसे ही एक बुलंद हौसले की जीती जागती मिशाल है कल्पना पांडेय। चार बहनों और एक भाई के बीच पली बढ़ी कल्पना की शादी 12वीं कक्षा होने के बाद ही कर दी गई।
ससुराल में भी कल्पना को पढ़ने का अवसर...
लगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दाम में कटौती, डीजल स्थिर
नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कटौती हुई है। शनिवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं डीजल की कीमतों में दूसरेद दिन भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। क्रूड ऑयल की कीमतें नियंत्रण में रहने के कारण पेट्रोल की कीमतों में कमी देखने को...
श्रीलंका ने मलिंगा को दी विजयी विदाई, पहले एकदिनी में बांग्लादेश को 91 रन से हराया
कोलंबो। श्रीलंका ने बांग्लादेश को तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला के पहले मैच में 91 रन से हराकर तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को विजयी विदाई दी।
मलिंगा ने भी इस मैच में तीन विकेट लेकर अपने आखिरी एकदिवसीय मैच को यादगार बना दिया। मलिंगा ने इस मैच में तीन विकेट लेकर भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा।
मलिंगा एकदिनी में...



























































