Page 61

बद्रीनाथ हाइवे : लामबगड़ में पुल तैयार लेकिन शुरू नहीं हो सकी आवाजाही

बद्रीनाथ
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग पर खचड़ा नाला-लामबगड़ में बीआरओ ने मोटर पुल का निर्माण तो की लिया है, लेकिन पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खचड़ा नाले की समस्या के स्थाई निदान के लिए पुल का निर्माण कर लिया गया है, लेकिन पुल...

उत्तराखंड : घाटी में भारी बरसात के कारण फिलहाल केदारनाथ यात्रा रुकी

चारधाम
उत्तराखंड की केदारनाथ घाटी में लगातार भारी बरसात के चलते स्थानीय प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को फिलहाल के लिए रोक दिया है। मौसम के अनुकूल होते ही दोबारा से यात्रा का संचालन किया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि लगातार हो रही बरसात के चलते जहां एक ओर गौरीकुंड-केदारनाथ के बीच पैदल मार्ग पर जगह-जगह...

उत्तराखंड: स्टिंग ऑपरेशन मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत समेत चार को नोटिस जारी करने का आदेश

हरीश रावत
बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन 2016 मामले में सीबीआई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट और स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े उस समय पत्रकार वर्तमान में विधायक उमेश कुमार को अपनी-अपनी आवाजों का नमूना देने का नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। सीबीआई के जांच अधिकारियों की ओर से इस...

उत्तराखंड : पीएमओ के अधिकारियों ने किया बदरीनाथ पुनर्निर्माण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

बदरीनाथ
प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, सलाहकार और उप सचिव गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा की। इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे और उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने बीआरओ बाईपास सड़क, वनवे लूप रोड, शेष नेत्र और बदरीश झील, अराइवल प्लाजा, आईएसबीटी,...

उत्तराखंड: पिथारौगढ़ के होकरा में भीषण हादसे में मृतकों की संख्या दस हुई, सभी की हुई पहचान

पिथौरागढ़
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी-होकरा मोटर मार्ग पर सप्लाई गोदाम के पास गुरुवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या दस हो गई है। इसमें एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गयी थी। इस वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। वाहन में सवार सभी लोगों की पहचान भी कर ली गई है। राज्य...

उत्तराखंड में प्री-मानसून की बारिश, गर्मी से मिली राहत, अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी

उत्तराखंड
उत्तराखंड में प्री-मानसून की दस्तक से तपिश भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। गर्जन के साथ बारिश की तेज बौछारें और हवा से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग अगले चार दिनों के लिए विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। गुरुवार तड़के से देहरादून, मसूरी, चकराता सहित...

रिंगाल मैन राजेन्द्र का प्रयोग, रिंगाल से बनाया राज्य पक्षी मोनाल

रिंगाल
पहाड़ में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। रिंगाल मैन राजेन्द्र बड़वाल ने अपनी बेजोड़ हस्तशिल्प कला से रिंगाल के विभिन्न उत्पादों और पहाड़ की हस्तशिल्प कला को नयी पहचान और नयी ऊंचाई प्रदान की है। चमोली, देहरादून से लेकर मुंबई तक रिंगाल मैन राजेन्द्र बड़वाल के बनाये गये उत्पादों के हर कोई मुरीद हैं। पिछले साल राजेन्द्र ने रिंगाल...

महिला किन्नर ने केदारनाथ धाम में स्वयं-भू लिंग पर उड़ाये नोट, एफआईआर दर्ज

केदारनाथ
ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के स्वयं-भू लिंग पर महिला द्वारा नोट उड़ाने के मामले ने जोर पकड़ लिया है। जहां मंदिर समिति की ओर से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं, वहीं जिला प्रशासन की ओर से महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही मंदिर समिति के कर्मचारियों पर भी कार्यवाही की...

उत्तराखंड : पंजाब के यात्रियों से भरी बस चंपावत में धौन के पास पलटी, 25 घायल

चंपावत जनपद के रीठा साहब गुरुद्वारा से पंजाब की ओर जा रही बस देर रात्रि अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग (09) धौन के पास पलट गई। इसमें 07 लोग गंभीर और 18 सामान्य रूप से घायल हो गए हैं। बस में कुल 50 से अधिक यात्री सवार बताये जा रहे हैं। रविवार देर रात्रि पुलिस लाइन चम्पावत को घटना की जानकारी...

बड़कोट में सामान्य होने लगे हालात, मुस्लिम व्यापारियों ने खोली दुकानें

दुकानें
पुरोला में लव जिहाद का मामले को लेकर उपजा आक्रोश अब शांत पड़ता दिख रहा है। 21 दिन पहले मुस्लिम व्यापारियों से दुकानें खाली कराने का प्रकरण अब समाप्त होता दिखाई दे रहा है। पुरोला में आज मुस्लिम व्यापारियों की सात दुकानें खुल गई हैं और हालात सामान्य लग रहे हैं और तहसील से कल धारा 144 भी हटा...