दिल्ली चुनाव: सभी नतीजे घोषित, आप को 62 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों के नतीजे देर रात घोषित कर दिए गए। आप आदमी पार्टी (आप) ने 62 और भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव के मुकाबले आप इस बार पांच सीटों पर पिछड़ गई क्योंकि उसकी 67 सीटों पर जीत हुई थी। भाजपा ने अपनी पिछली तीन सीटों...
दिल्ली में केजरीवाल की जीत पर बहन ने जताई खुशी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर से दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। दिल्ली में हुई इस बड़ी जीत के बाद से जहां कार्यकर्ताओं में खुशी है केजरीवाल के परिजन और रिश्तेदार भी जीत का जश्न मना रहे हैं।
दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे...
यमकेश्वर में मवेशियों पर हमला करने वाले जंगली जानवर के सुराग के लिए लगे सीसीटीवी
ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत यमकेस्वर ब्लॉक मे बीते पांच सालों से शीतकाल मे गौशालाओं को तोड़कर सैकड़ों मवेशियों को निवाला बना चुके अज्ञात जानवरों की धर पकड़ के लिए वन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है।
ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ अज्ञात जानवरों की धरपकड़ के लिए निकली, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य...
चेक बांउस के आरोपित को एक वर्ष का साधारण कारावास
पौड़ी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में अभियुक्त को एक वर्ष के साधारण कारावास कर सजा सुनाई है। इसके अलावा अभियुक्त पर 12 लाख 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थ दंड न भुगतने पर अभियुक्त को 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।अर्थदंड भुगतने पर 12 लाख 40 हजार परिवादी...
हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती यूपी के सीएम के पिता की तबियत में सुधार
डोईवाला- हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) की तबियत में काफी सुधार है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी तबियत में सुधार को देखते हुए दो-तीन दिनों के भीतर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
गौरतलब है कि बीती 9 फरवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद...
पांचवी बार दिल्ली विधानसभा पहुंचे उत्तराखंड मूल के मोहन सिंह बिष्ट
देहरादून, देश की राजधानी दिल्ली के चुनाव में किसी को हार मिली, तो किसी को जीत। मगर उत्तराखंड हार जीत की इस हकीकत के बीच अपने अंदाज में चमका है। जी हां, दो सीटें ऐसी रही हैं, जहां उत्तराखंड के मूल के उम्मीदवारों ने खूब सुर्खियों बटोर ली हैं। पहले बात, करावलनगर सीट की, जहां से जीतकर मोहन सिंह...
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प 24 को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे
नई दिल्ली, अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ 24-25 फरवरी को भारत का राजकीय दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आने वाले राष्ट्रपति ट्रंप यात्रा के दौरान नई दिल्ली और अहमदाबाद, गुजरात में आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भारतीय समाज के एक विस्तृत क्रॉस-सेक्शन के साथ बातचीत करेंगे।
विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार...
झूठ की राजनीति पर उतरी है कांग्रेस: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के आरक्षण में पदोन्नति के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस दोगलेपन और झूठे प्रचार का सहारा लेकर समाज में मतभेद पैदा करने का काम करती है। भाजपा का कहना है कि उत्तराखंड में कांग्रेस ने ही 2012 में पदोन्नति पर रोक लगाने के आदेश दिए थे...
गैरसैंण में बजट सत्र, घर से उठने लगी आवाज
पर्वतीय जनभावनाओं की राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र कराने के लिए भाजपा के घर से ही आवाज उठने लगी है। बजट सत्र इस माह के आखिरी या फिर मार्च माह के पहले सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है। सरकार ने अभी कोई इशारा नहीं किया है कि बजट सत्र कहां होगा। वैसे, मानकर चला जा रहा है कि...
नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में रहा हिमाचल का दबदबा
चमोली जिले के विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थली औली में चल रहे नेशनल स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड चैम्पियनशिप का समापन हो गया। बर्फ से लकदक औली नंदा देवी स्की स्लोप पर खेल के आखिरी दिन भी स्कीयर्स ने जमकर पसीना बहाकर पदकों पर कब्जा जमाया।
औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का हुआ समापन
स्कीइंग के आखिरी दिन जायंट स्लालम, नाॅर्डिक स्प्रिंट, स्नोबोर्ड की...

























































