चुनाव जीतते ही आप विधायक के काफिले पर गोलीबारी, एक कार्यकर्ता की मौत 

0
470
महरौली से नवनिर्वाचित आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार की देर रात उस समय हमला कर दिया गया, जब वे चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अपने समर्थकों के साथ मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।
महरौली से नवनिर्वाचित आप विधायक नरेश यादव चुनाव जीतने के बाद अपने समर्थकों के साथ मंदिर गए थे। लौटते समय उनके वाहनों के काफिले पर अचानक गोलीबारी की गई जिसमेंं आप कार्यकर्ता अशोक मान की गोली लगने से कार के अंदर ही मौत हो गई और दूसरे कार्यकर्ता की हालत गंभीर है। किशनगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है। आम आदमी पार्टी ने इस घटना की निंदा की है।
आप नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मेहरौली विधायक नरेश यादव के क़ाफ़िले पर हमला और अशोक मान की सरेआम हत्या, ये है दिल्ली में क़ानून का राज। राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के सत्ता में वापस आने के चंद घंटे बाद हुई इस घटना से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।