सौर ऊर्जा प्लांट से तार चोरी करने वाले दो लोग गिरफ्तार
भगवानपुर थाना पुलिस ने चुडियाला स्थित सौर ऊर्जा के प्लांट से बिजली का तार चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो सौ मीटर बिजली का तार बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को विश्वास नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चुडियाला स्थित सौर ऊर्जा...
हरिद्वार : कॉलोनी में निकला 6 फुट लंबा कोबरा
कनखल थाना क्षेत्र की ज्ञान लोक कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर बाद विशाल किंग कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप कॉलोनी में रह रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉ रजनीकांत शुक्ला व रामनाथ शर्मा के घर के बाहर था और इधर-उधर भागकर छिपने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग के स्नेक मैन मौके पर पहुंचे...
महिला दरोगा पर पर्यटक से अभद्रता, जबरन जेल भेजने, कॅरियर खराब करने का लगा आरोप
बरेली के एक पर्यटक के साथ नैनीताल की महिला दरोगा द्वारा अभद्रता करने के साथ ही बेवजह जेल भेजने और उसका कॅरियर खराब करने का आरोप लगा है। घटना के करीब चार माह बाद इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया ट्विटर पर यूजर महिला दरोगा को खूब कोसने के साथ कार्रवाई की...
केदारनाथ, बदरीनाथ, तुंगनाथ और मदमहेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि तय
द्वादश ज्योर्तिलिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ, द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर व तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने करने का समय निश्चित कर लिया गया है। केदारनाथ धाम के कपाट 6 नवंबर को बंद होंगे। इसके अलावा तुंगनाथ केदार के कपाट 30 अक्टूबर और मदमहेश्वर के कपाट 22 नवंबर को बंद होंगे। यह निर्णय आज विजयदशमी पर्व पर...
‘खामोशी का मतलब लिहाज भी होता है…लोग इसे कमजोरी भी समझ लेते हैं’ संजीव आर्य का ट्वीट हो रहा वायरल
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में घर वापसी करने के साथ नैनीताल के विधायक पद से इस्तीफा देने वाले संजीव आर्य पांच दिन के बाद सोशल मीडिया पर प्रकट हुए हैं। अपनी प्रोफाइल पर विधायक की जगह पूर्व विधायक संशोधित करने के साथ दो लाइनें लिखी हैं, जो वायरल हो रही हैं। इस पर तरह-तरह की टिप्पणियां भी आ रही हैं।...
नैनीताल में पर्यटक उमड़े, वाहनों को डायवर्ट करने से होटल एसोसिएशन नाराज
पर्यटन नगरी नैनीताल में सप्ताहांत के साथ दशहरा अवकाश पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बाजार व पर्यटन स्थलों पर रौनक है। इस दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण पुलिस प्रशासन को वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर में रोकना पड़ा है। इस पर होटल एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की है।
पर्यटन नगरी में बीती शाम...
तो हरीश रावत को मिल गया उत्तराखंड के अगले सीएम के लिए ‘दलित का बेटा’
उत्तराखंड में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तराखंड में ‘दलित के बेटे’ को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। अब जबकि राज्य का सबसे बड़ा दलित चेहरा, 6 बार के विधायक, कांग्रेस के साथ ही भाजपा में भी प्रभावशाली कैबिनेट मंत्री, दो बार कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष रहे यशपाल आर्य कांग्रेस पार्टी में...
पहाड़ी आलू के शौकीनों को होना पड़ सकता है मायूस
पहाड़ी आलू को शौकीनों को इस बाद चमोली जिले की निजमूला घाटी के आलू का स्वाद से महरूम होना पड़ सकता है।
इस बार घाटी में आलू की पैदावार को अतिवृष्टि के चलते खासा नुकसान हुआ है, जिससे जहां पहाड़ी आलू के शौकीनों को घाटी के आलू के स्वाद नहीं मिल सकेगा वहीं काश्तकारों को भी बड़ा आर्थिक नुकसान देखने...
विधायक का चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं: डॉ. हरक सिंह रावत
काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के विधायक का चुनाव नहीं लड़ने के बयान एक बार फिर राज्य में सियासी पारा को बढ़ा दिया है। हरक के तेवर और कांग्रेसियों के घर वापसी से भाजापा संगठन की चिंताए बढ़ने लगी है।
हरक सिंह रावत और भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की हरिद्वार में हुई मुलाकात को लेकर भी दिन भर गहमागहमी...
सरकार ने उपनल कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों का बढ़ाया मानदेय
उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने मंगलवार को उपनल कर्मचारियों के वेतन बढ़ोत्तरी,आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों के मानदेय बढ़ाने के साथ छात्रों को टेबलेट देने सहित 29 से अधिक प्रस्ताव पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब आशा कार्यकर्ताओं को 6500 सौ प्रति माह मिलेगा।
मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। समाप्ति के बाद शासकीय...



























































