उत्तराखंड: रामनगर में फंसे 25 ग्रामीणों को वायुसेना ने किया एयर लिफ्ट
उत्तराखंड में तीन दिनों की बारिश में कोसी नदी ने मंगलवार सुबह विकराल रूप अख्तियार कर लिया। बाढ़ में सुंदरखाल गांव में 25 लोग फंस गए, जिन्हें वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने एयर लिफ्ट करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
गांव वालों के घर कोसी नदी की दो धाराओं के बीच फंसे हुए थे और प्रशासन द्वारा उनको निकालने की कोशिश...
उत्तराखंड: अल्मोड़ा में मलबा में दबने से गई 6 लोगों की जान
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का कहर अल्मोड़ा में भी बरपा है। इसके चलते अल्मोड़ा जिले में पत्रकार आनंद नेगी और उनके पोता-पोती सहित 6 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। सभी अपने मकानों के मलबे में आकर दब गए थे। इन मृतकों में दो महिलाएं, एक किशोरी और तीन पुरुष शामिल हैं। इस अतिवृष्टि के कारण एक...
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में भारी बारिश ने ली दस लोगों की जान
नैनीताल के रामगढ़ क्षेत्र में भारी बारिश ने 10 लोगों की जान ले ली है जबकि कई लोग घायल हैं। इन मृतकों में दो बिहार और तीन उत्तर प्रदेश के निवासी थे। इन हादसों में हुई मौतों से इलाके में शोक की लहर है। आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्य में लगी टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर पीड़ितों को...
केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी स्थगित
उत्तराखंड में लगातार तीन दिनों से बरसात होने के कारण इलाके में आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। केदारनाथ धाम के दर्शन करने के लिए पहुंचे तीर्थ यात्री तीसरे दिन भी आगे नहीं जा सके।
तीर्थ यात्रियों को रहने और खाने की खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। आलम यह है कि गौरीकुंड और सोनप्रयाग में मैगी खा...
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों की आवाजाही शुरू
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग को मंगलवार को देवप्रयाग से ऋषिकेश के लिये खोल दिया गया है। इससे बदरी-केदार यात्रा पूर्व की भांति सुचारू रूप से शुरू हो गयी है। सोमवार को भारी बारिश के चलते देवप्रयाग से ऋषिकेश तक राजमार्ग बन्द कर दिया गया था। करीब 70 किमी राजमार्ग पर तोताघाटी, कौडियाला, भरपूर, सौडपानी, शिवमूर्ति आदि जगहों पर लगातार भारी बोल्डर...
रामनगर में कोसी नदी ने बरपाया कहर, कई जगहों पर सैलानी फंसे
कोसी नदी में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। लगातार बारिश के बाद कोसी नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोत्तरी से आसपास के इलाकों में खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ की वजह से यहां कई सैलानी भी फंस गए हैं।
जानकारी के अनुसार कोसी नदी में आए जबरदस्त पानी से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो...
उत्तराखंडः भारी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, ऋषिकेश आरती स्थल सहित पुलिस की आपदा प्रबंधन चौकी डूबी
मौसम विभाग के साथ राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन द्वारा पहाड़ों में वर्षा को देखते हुए अलर्ट जारी कर तमाम जरूरी प्रबंध किये जा रहे हैं। इस दौरान ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है। जिसके चलते मंगलवार सुबह त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती स्थल सहित आपदा प्रबंधन...
उत्तराखंड: वर्तमान रियायतों के साथ कोरोना बंदिशें 20 नवम्बर तक बढ़ीं
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण में नियंत्रण के वर्तमान रियायतों को जारी रखते हुए कोरोना बंदिशों को अगले एक माह के लिए और बढ़ा दिया गया है। कोरोना कर्फ्यू 19 अक्टूबर सुबह छह बजे समाप्त हो रही थी। शासन की ओर से मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) जारी कर दी गई है।
मुख्य सचिव एसएस संधु की ओर से जारी एसओपी में...
बदरी-केदार हाइवे भी कई जगहों पर रहा बंद
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में बंद रहा। यहां पत्थर गिरने के कारण घंटों तक हाइवे खोला नहीं जा सका। कई यात्री और लोकल वाहन वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। अन्य कई जगहों पर भी पत्थर गिरने का खतरा बना रहा।
केदारनाथ हाइवे पर रुद्रप्रयाग संगम बाजार में फिर हादसा होते-होते टला। यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी...
केदारनाथ की पहाड़ियों में बर्फबारी
रुद्रप्रयाग में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को भी दिनभर जिले के सभी स्थानों पर मूसलाधार बारिश होती रही। केदारनाथ की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई जिससे यहां जोरदार ठंड होने लगी है। मौसम के चलते केदारनाथ में मौजूद तीर्थयात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यालय सहित जिले के सभी स्थानों पर रविवार...



























































