Page 697

कावड़ यात्रा के पहले सोमवार पर नीलकंठ धाम में भक्तों की भीड़

सावन का महीना आते ही शिव भक्तो मे नया जोश ओर उमंग उठने लगती है, श्रावणी कावड यात्रा के पहले सोमवार को ऋषीकेश मे श्रद्धालुयों की भारी भीड़ जुटी है। तीर्थ नगरी हर तरफ शिवमयी हो गयी है और हर तरफ  बम-बम भोले की गूंज सुनाई दे रही है। बड़ी संख्या मे कावडीए जलाभिषेक के लिए नीलकंठ धाम पहुच रहे है।

सावन आते ही अपने छेत्र से बड़ी संख्या मे कावड यात्रा पर निकल पड़ते है। इनका पहला पड़ाव होता है हरिद्वार जहां हरकी पोड़ी पर स्नान करके ये आगे ऋषीकेश पहुचते है, ऋषीकेश मे स्वर्गाश्रम से शुरु होती है नीलकंठ महादेव की यात्रा। इस यात्रा मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश ,हरियाणा,राजस्थान ओर पंजाब से लाखो की संख्या मे श्रद्धालु नीलकंठ महादेव पर जल चडाने आते है ओर भगवान् शिव इनकी मन्नतो को पूर कर देते है।

vlcsnap-2017-07-10-09h43m41s987

मान्यता है कि उत्तराखंड के कण-कण मे भगवान शिव  का वास है हिमालय शिव परिवार का वास स्थान है यहाँ की यात्रा अौर यहाँ के दर्शन मात्र से भक्तो के सभी दुःख दूर हो जाते है, यही कारण है की कावड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु सबसे पहले नीलकंठ महादेव के दर्शन कर जलाभिसेक करते है। टिहरी  एसपी उन्होंने ये भी बताया की कावड़ियों को हुड़दंग से बचना चाहिए। ट्रैफिक ववस्था , जल पुलिस और सभी संदिग्धो पर निगाह रखी जाएगी।

वेद पुराणो में मान्यता है कि  सावन के महीने मे  शिव परिवार की आराधना की जाती है चतुर्थ मास के इन चार महीनो मे शिव परिवार पर ही पूरी सृष्टी को चलाने का भार रहता है यही कारण है सावन के महीने मे भगवान् शिव की पूजा की जाती है और शिवालयों पर जल चढाने ने भगवान शिव प्रसन्न होते है।

उत्तराखंड के डाकियों को भारतीय पोस्ट से मिला ‘स्मार्टफोन’ का तोहफा

0

हल्दवानी और देहरादून के पोस्टमैनस को अब डाक डिलीवरी ऑनलाइन मॉनिटर करने के लिए स्मार्टफोन मिल चुके हैं, प्रौद्योगिकी पोस्टिंग द्वारा मौजूदा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए इंडिया पोस्ट की यह एक नई शुरुआत है।

उत्तराखंड डाक सेवाओं के निदेशक वी. के. सिंह ने कहा कि यह परियोजना बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण हल्द्वानी और देहरादून के केवल शहरी केंद्रों को ही कवर करेगी। दो शहरों के शहरी केंद्रों के पोस्टमैन को स्मार्टफोन दिया गया है जो एंड्रॉइड सिस्टम पर काम करते हैं।

फोन में एम्बेडेड एक इंटरनेट पैकेज बार-कोड वाले मेलों की डिलीवरी के बारे में पोस्टमेन को अपडेट करने में मदद करता है, जैसे रजिस्ट्रियों, स्पीड पोस्ट और मनी ऑर्डर। सामान्य मेलों की डिलीवरी, जिसमें बार कोड नहीं होता उनको इसके माध्यम से ट्रैक नहीं किया जा सकेगा।

परियोजना के तहत, पोस्टमेन स्मार्टफोन का उपयोग करते हुए, ‘पोस्टमैन’ नामक ऐप डाउनलोड करेगें।यह डाक विभाग द्वारा निर्मित एप, केंद्रीय सर्वर से जुड़ा हुआ है और इसमें डिलीवरी विवरण लिखा होगा।

हल्दवानी के डाकिया राम सिंह रोतेला ने कहा,”यह एप्लिकेशन हमारे लिए सुविधाजनक है क्योंकि इसमें डिलीवरी की जानकारी ऑनलाइन अपडेट किए जाते हैं; इसके होने से हमें डिलीवरी की जानकारी पाने के लिए देर रात तक कार्यालय में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके जरिए कनेक्टिविटी ना होने की स्थिति में जब भी कनेक्टिविटी वापस आएगी सारी सूचना एक साथ दी जाएगी।

पोस्टमैन लक्ष्मी धर भट्ट  को जो स्मार्टफोन मिला है वह उसमें काम करना सीख गए है। वह बताते हैं, “ऐसा लग रहा था मुश्किल होगा लेकिन जितना मुश्किल सोचा था नहीं है, मैं ऐप का संचालन कर ले रहा हूं, जो उपयोगकर्ता के लिए बिल्कुल अनुकूल है।” रौतला ने कहा, “प्रयोग की गई तकनीक बहुत सरल है।”

आज के  युग में जब सब कुछ डिजीटल हो चुका है और डाकिया को बहुत कम चिट्ठियां मिलती है, तब भारत पोस्ट ने प्रासंगिकता रखने के लिए एक नए रास्ते की खोज की है। शहरी क्षेत्रों में डाकघर में लोगों को बायो-डाटा भी नौकरी पोर्टल पर पोस्ट किया जा सकता है और मोबाइल सिम कार्ड को रिचार्ज किया जा सकता है।

पारंपरिक उत्पादों से राजस्व के बाद भारत पोस्ट ने ई-उत्पाद की पेशकश शुरू कर दी है। एक बटन के क्लिक पर नकदी के ट्रांसफर के लिए ई-मनी ऑर्डर लॉन्च किया गया है।

दस लाख से अधिक तीर्थ यात्री कर चुके हैं, बद्री-केदार के दर्शन

0

बारिश के मौसम के बाद भी बद्रीनाथ व केदारनाथ सहित हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए यात्री पहुंच रहे है। शनिवार तक दोनों धामों में 10 लाख 05 हजार 247 तीर्थ यात्रियों ने भगवान बद्री-केदार के दर्शन कर चुके है।

बीकेटीसी के प्रचार अधिकारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि शनिवार को बद्रीनाथ धाम में 970 तथा केदारनाथ धाम में 423 तीर्थ यात्रियों ने भगवान के दर्शन किये। इस तरह बद्रीनाथ पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या 632311 तथा केदारनाथ में 372936 तीर्थ यात्री अब तक भगवान के दर्शन कर चुके है। 

चाइना बाजार के विरोध में व्यापारी लामबंद

0

जिले में चाइना बाजार के विरोध में व्यापारी लामबंद हो गये है। इसी क्रम में व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष को ज्ञापन देकर चाइना बाजार को हटाने की गुहार लगाई। व्यापारियो का कहना है कि गरुड़ में कुछ बाहरी व्यापारी चीन में बना सामान बेच रहे हैं इससे बाजार के नियमित व्यापारियों को कारोबार में घाटा हो रहा है।

चीन में बना सामान सस्ता होता है। इससे लोग बाजार की अन्य दुकानों की बजाय चाइना बाजार का रुख कर रहे हैं। व्यापारियों ने जानकारी दिया कि पूर्व में भी इस तरह के व्यापारियों ने बाहर से आकर दुकानें लगाई थी। इसकी शिकायत प्रशासन से करने पर उन्हें हटाया गया था। एक बार फिर से बाहरी लोग चाइना का माल बेचने लगे हैं। चाइना बाजार का दोबारा लगना प्रशासन और व्यापार मंडल के आदेशों की अवहेलना है। इससे लोकल व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिल जोशी को ज्ञापन देकर जल्द चाइना बाजार को हटाने की गुहार लगाई।

तीर्थनगरी ऋषिकेश में गुरु पूर्णिमा की धूम

आज गुरु पूर्णिमा का दिन है जिस दिन गुरु की पूजा का विशेष महत्व होता है, ऋषिकेश के सभी आश्रम और मठ गुरु पूर्णिमा के रंग में रंगे  हुए है ,इस दिन बड़ी संख्या में शिष्य देश के विभन्न भागो से अपने गुरु के आश्रम में पहुँच कर गुरुपूजन करते है और अपनी श्रधा सुमन गुरु को अर्पित करते है।

इस अवसर पर ऋषिकेश के जयराम आश्रम में भी भारी भीड़ जुटी है इस पर्व की महिमा पर बोलते हुए ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी  ने कहा की बिना गुरु के सदगति का मार्ग नहीं मिलता, किसी भी इंसान को जीवन के राह पर चलने के लिए गुरु की आवश्यकता होती है।

 

रुद्रप्रयाग कंट्रोल रुम टीम बना मानवता का मिसाल

0

रविवार दोपहर 2 बजे रुद्रप्रयाग पोखरी मोटर रोड पर रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किमी आगे, प्यारे सिंह नेगी, एडवोकेट द्वारा जिला आपदा कंट्रोल रुम की टीम को सूचना दी गई की सुन बैंड से 1 किमी पहले एक आदमी रोड के किनारे अधमरा सा पङा हैं, जो की सांस तो ले रहा है, पर हां-नां में जवाब देने में भी सक्षम नहीं  है।

WhatsApp Image 2017-07-09 at 16.26.44 (1)

इसपर रुद्रप्रयाग की आपदा टीम मौके पर पहुँची और उस आदमी को अपने साथ कंट्रोल रुम लेकर आई। वहां पहुंच कर उसे खाना और पानी दिया गया, जिसके बाद अब वह अपना नाम दौलत भास्कर बता रहा है अौर कोई भी जानकारी  अपने बारे में नहीं बता रहा है।

रुद्रप्रयाग की आपदा टीम ने वहा के थाने का नो: 01364-233208 दिया है ताकि जो भी दौलत भास्कर नाम के व्यक्ति के बारे में कुछ जानता हों उनसे सम्पर्क कर सके।

बरामद स्मेक जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹ 5,00000/-

0

एसएसपी देहरादून के आदेश पर नेहरू कॉलोनी के पर्यवेक्षण में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम को जारी रखते हुए क्लेमेंट टाउन पुलिस को कल  स्मैक तस्करो को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पूर्व में क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा बरेली के कई नशा तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई थी, जिनसे की गई पूछताछ में कई स्थानीय नशा तस्करों के नाम प्रकाश में आए थे।

कल गश्त के दौरान चार संदिग्ध  झील तिराहा क्षेत्र में घूमते हुए मिले, तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछने पर इन लोगों ने बताया कि आज ही यह लोग बरेली से खरीद कर लाए हैं एवं यहां ग्राफिक इरा, दून बिजनेस पार्क एवं पटेल नगर क्षेत्र में सप्लाई करने की नियत से घूम रहे थे । चारों अभियुक्तगणों से स्मैक बरामद होने पर चारों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया एवम चारों को आज समय से न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एनडीपीएस एक्ट के तहत पूछताछ की गई तो पता लगा कि यह खुद भी नशे के आदी थे अौर खर्चा नहीं चल पाने के कारण नशे के व्यापार में आ गए थे। अभियुक्तगण बरेली से स्मैक लेकर आते थे अौर कुछ स्मैक अपने अौर कुछ अपने ग्राहकों को बेचते थे।जिससे अभियुक्तगणों का खर्चा एवं मुनाफा भी मिलता था। अभियुक्तगणों स्मैक बरेली के आसिफ के आदमी से खरीदी गई थी जिसके संबंध में सूचना संकलित की जा रही है

राज्य कर्मियों को भी केंद्र की तर्ज पर चिकित्सा भत्ता देने की तैयारी

0

केंद्र की तर्ज पर सेवानिवृत्ति और मृत्यू ग्रेच्यूटी का लाभ दिए जाने के बाद अब सरकार उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर चिकित्सा भत्ता देने की तैयारी कर रही है। इसमें राज्य कर्मचारियों के अलावा पेंशर्स और निगम कर्मी भी शामिल होंगे।

राज्य के सरकारी कर्मचारियों, निगम कर्मियों, पेंशनर्स, राज्य निर्माण आंदोलनकारियों और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को अब केंद्र की तर्ज पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान होगा। स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिपूर्ति की मौजूदा दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। सरकार राज्य कर्मचारियों को इलाज के बदले चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा देती है। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के बदले कर्मचारियों को भुगतान किया जाता है, लेकिन भुगतान सरकारी और एम्स की दर पर होने से कर्मचारियों को इलाज का पूरा पैसा नहीं मिल पाता। लंबे समय से कर्मचारी भुगतान की दरों को बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

इस पर अब स्वास्थ्य विभाग ने दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब कर्मचारियों को प्राइवेट अस्पतालों में कराए गए इलाज का पैसा सीजीएचएस की तर्ज पर मिलेगा। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है। भुगतान की दर बढ़ाने का निर्णय शासन स्तर पर लिया गया था और अब जल्दी ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस रावत ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति की दर बढ़ाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रतिपूर्ति की दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसे मंजूरी मिल जाने के बाद कर्मचारी व अन्य सभी लाभार्थियों को पहले के मुकाबले 20% तक अधिक भुगतान हो सकेगा।

राष्ट्रपति के देहरादून दौरें का रूट प्लान

0

राष्ट्रपति के देहरादून के कल कार्यक्रम के दौरान जीटीसी से आशियाना तक आवागमन के दौरान विभिन्न स्थानों पर यातायात रोका जा सकता है, परिस्थितियों के अनुसार अल्पसमय के लिये निम्नलिखित रूटों पर यातायात को डायवर्ट किया जायेगा:-

1. इन्दरबाबा मार्ग से कैनाल रोड की ओर।
2. गे्रट वैल्यू तिराहा से कैनाल रोड की ओर।
3. दिलाराम से कैन्ट की ओर जाने वाला यातायात कालीदास मार्ग से पथरिया पीर होते हुए बिन्दाल की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
4. कैन्ट से पोस्ट आफिस की ओर जाने वाले यातायात को डाकरा से सर्किट हाउस से राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
5. सिमेंट, गैस, तेल आदि के व अन्य सभी भारी वाहनों का प्रवेश वीआईपी रूट पर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
6. वीआईपी रूट पर पड़ने वाले सभी स्कूलों द्वारा अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं/अभिभावकों एवं अध्यापक व अन्य स्टाफ के वाहनों को अपने स्कूल परिसर के अन्दर पार्क करायेगें।
7. स्थानीय निवासियों से अनुरोध है कि अपने वाहनों को सार्वजनिक स्थान पर पार्क न करें।
8. चकराता रोड से जीटीसी की ओर जाने वाला यातायात बिन्दाल से किशननगर चैक होते हुए कौलागढ की ओर से भेजा जायेगा।
9. वीआईपी कार्यक्रम के दौरान आई0एस0बी0टी0, विकासनगर, लालतप्पड, ऋषिकेश की ओर से सभी प्रकार के भारी वाहन देहरादून एवं कन्टेजेन्सी रूट पर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
10. अनारवाला, सर्किट हाउस चैकी की ओर से आने वाले यातायात को वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अल्पसमय के लिये न्यू सीएम आवास तिराहे से पहले रोक दिया जायेगा।
11. कौलागढ़ से कैन्ट क्षेत्र की ओर आने वाले यातायात को पोस्ट आॅफिस तिराहे पर अल्पसमय के लिये रोक दिया जायेगा।

आपातकालीन यातायात डायवर्ट व्यवस्था:
• वीवीआईपी के जौलीग्रान्ट से प्रस्थान पर भानियावाला से कोई भी भारी वाहन जौलीग्रान्ट की ओर नही भेजा जायेगा, सभी भारी वाहनों को हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा ।
• ऋषिकेश से जौलीग्रान्ट की ओर आने वाले यातायात को जौलीग्रान्ट तिराहे से 500 मीटर पहले 20 मिनट पूर्व ही रोक दिया जायेगा ।
• आईएसबीटी से हरिद्वार की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों को कारगी चौक एवं मोथरोवाला चौक से दुधली रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
• रिंग रोड़ से होकर जोगीवाला चौक की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों को लाडपुर तिराहे से रायपुर /थानों / रानीपोखरी की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
• हरिद्वार से देहरादून की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों को नेपाली फार्म या लालतप्पड़ में रोक दिया जायेगा ।
• देहरादून शहर क्षेत्र की ओर से डिपार्टमेन्टल स्टोर / नेहरु कालोनी तिराहे से रिस्पना पुल / हरिद्वार की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को पुलिया नम्बर 6 से होकर लाडपुर / रायपुर की ओर भेजा जायेगा ।
• डोईवाला चौक पर समस्त वाहनों को दुधली मोथरोवाला चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
VIP कार्यक्रम के दौरान आईएसबीटी, विकासनगर, लालतप्पड़, ऋषिकेश की ओर से सभी प्रकार के भारी वाहन देहरादून व कंटीजेंसी रूटों पर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।

बैरियर प्वाईंट –

1- दून स्कूल तिराहा
2- कैम्ब्रियन हाल स्कूल
3- जीटीसी आउट गेट
4- आकाशगंगा तिराहा
5- कैन्टोनमेंट तिराहा
6- सीएसडी तिराहा
7- बीजापुर गेस्ट हाउस तिराहा
8- एनेक्सी तिराहा
9- चीढबाग तिराहा
10- विजय कालोनी पुल
11- विजय कालोनी कट
12- कालीमाता मन्दिर
13- केन्द्रीय विद्यालय के सामने कालोनी कट में
14- एनसीआर बिल्डिंग के पास
15- सर्वे आॅफ इण्डिया गेट
16- कालीदास तिराहा
17- कम्यूनिटी हाल तिराहे से पहले
18- सर्वे आफ इण्डिया गेट राजपुर रोड
19- दिलाराम चौक
20- ग्रेट वैल्यू तिराहा
21- आरटीओ कट
22- पुरानी चुंगी
23- एनआईवीएच गेट
24- आशियाना मेन गेट के उपर
25- आशियाना उत्तरी बाउण्ड्री जाखन
26- इन्दरबाबा मार्ग।

कार्यक्रम के दौरान असुविधा से बचने के लिये यथासम्भव वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे, चैपहिया वाहनों के प्रयोग से बचे, दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर नीचे दिये नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है-
क्षेत्राधिकारी यातायात – 9411122220
निरीक्षक यातायात प्रथम – 9634440348
निरीक्षक यातायात तृतीय – 8979262709

मॉम : कमजोर पटकथा और पावरफुल परफॉरमेंस

0

रवीना टंडन की मातृ के बाद इसी थीम पर श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ पर्दे पर आई है। दोनों फिल्मों की मूल कहानी एक ही है, लेकिन ट्रीटमेंट के मामले में ‘मॉम’ काफी अलग है, लेकिन कई कमजोरियों के चलते ‘मॉम’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती।

मातृ की तरह ‘मॉम’ की कहानी भी दिल्ली की है। देवकी (श्रीदेवी) दिल्ली के एक स्कूल की टीचर है। उनकी क्लास में पढ़ने वाली आर्या (सजल अली) रिश्ते में आर्या देवकी की सौतेली बेटी है। आर्या की मां के निधन के बाद उसके पापा ने देवकी से शादी की, जिससे देवकी की अपनी एक बेटी है। आर्या को देवकी की बेटी से बेहद लगाव है, लेकिन देवकी को वो अपनी मां का दर्जा देने में संकोच करती है। इसे लेकर दोनों के बीच तनाव की स्थिति है। देवकी जरूर आर्या को अपनी ही बेटी मानकर उसका हर तरह से ख्याल रखती है, लेकिन आर्या देवकी के प्यार को महसूस करना ही नहीं चाहती।
वेलेंटाइन डे की पार्टी में आर्या के साथ पढ़ने वाला लड़का उसके साथ बदसलूकी करने की कोशिश करता है और फिर अपने भाई तथा साथियों के साथ जबरन आर्या का अगवा करके चलती कार में उसे साथ गैंगरेप किया जाता है। आर्या किसी तरह से बच जाती है। दिल्ली पुलिस का अधिकारी मैथ्यू फ्रांसिस (अक्षय खन्ना) इस केस की जांच शुरू करता है, लेकिन कोर्ट सबूतों को खारिज करते हुए आरोपियों को रिहा करती है, तो देवकी खुद आगे आती है और बेटी के दोषियों को सजा देने की मुहिम शुरू करती है। देवकी के इस मिशन में निजी जासूसी का काम करने वाला दयाशंकर (नवाजुद्दीन) भी मददगार साबित होता है। जैसे-जैसे देवकी का मिशन आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे कहानी आगे जाती है और मिशन की कामयाबी के साथ क्लाइमेक्स पर पंहुचती है।
महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, खास तौर पर गैंगरेप के बढ़ते मामले समाज में चिंता का सबब हैं। टीनेज बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटनाओं के संवेदनशील विषय को मॉम में सौतेली बेटी के प्रति मां की जिम्मेदारी और प्यार के साथ जोड़कर एक तरह से मां के किरदार को हीरोज्म दिया गया, जिसके चलते कहानी बेहद फिल्मी होती चली गई।
निर्देशक रवि उदयावर ने कहानी की संवेदना पर ध्यान रखने की जगह मॉम को हीरो बनाने पर ज्यादा जोर दिया, तो कहानी का संतुलन बिगड़ता चला गया। क्राइम थ्रिलर फिल्मों की सबसे बड़ी जरूरत होती है कि आने वाले सीनों की दर्शकों को भनक तक न लगे और वे चौंके, लेकिन यहां तो क्लाइमैक्स तक का अंदाज बहुत पहले हो जाता है। रवि उदयावर ने देवकी के किरदार को चमकाने के लिए आसपास के किरदारों को भी कमजोर छोड़ने में संकोच नहीं किया। क्लाइमैक्स में अक्षय खन्ना और नवाज के किरदार भी इसी वजह से कमजोर पड़ जाते हैं।
फिल्म की अच्छी बातों की बात करें, तो विषय संवेदनशील है, जिससे हर उम्र और वर्ग की महिलाएं खुद को जोड़ पाती हैं। गैंगरेप जैसे मामलों में कोर्ट के रवैये पर भी प्रहार किया गया है। श्रीदेवी ने अपने किरदार को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक मां की छपटाहट के हर भाव को परदे से जोड़ती हैं। आर्या का किरदार निभाने वाली सजल अली बेहद प्रभावशाली हैं और बतौर एक्ट्रेस उम्दा काम करती हैं। छोटी उम्र में इतनी गंभीरता और परिपक्वता कम देखने को मिलती है।
देवकी के पति के रोल में अदनान सिद्धीकी प्रभावशाली रहें। नवाजुद्दीन एक बार फिर बाजी मारते हैं। अपने कमजोर किरदार को वे अपने गेटअप और संवाद अदायगी के साथ इसे दिलचस्प भी बनाते हैं और तालियां भी बंटोरते हैं। अक्षय खन्ना के तेवर अच्छे रहे, लेकिन किरदार कमजोर रहा, तो बात नहीं जमी। मेन विलेन के रोल में अभिमन्यु सिंह ओवर एक्टिंग का बुरी तरह से शिकार हुए और निराश करते हैं। बतौर निर्देशक रवि उदयावर ने अच्छी कोशिश की।
सिनेमाफोटोग्राफी से लेकर तकनीकी पहलुओं पर ध्यान दिया। श्रीदेवी के किरदार को लेकर उनकी मेहनत और फोकस पर्दे पर नजर आता है। काश उन्होंने कहानी और दूसरे किरदारों को भी महत्व दिया होता।
मॉम श्रीदेवी की पावरफुल परफॉरमेंस और नवाज के चलते दिलचस्प बनती है। विषय की संवेदनशीलता भी है, लेकिन फिल्मी शैली इसके प्रभाव को कम करते हैं, इसलिए उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती। रिपीट वेल्यू नहीं है। एक बार देखी जा सकती है। बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी कामयाबी की उम्मीद नहीं की जा सकती।