Page 933

36 वें भारत-अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार व्यापार मेले में उत्तराखण्ड पैवेलियन का उद्घाटन

0

प्रगति मैदान नई दिल्ली में चल रहे 36 वें भारतअन्तर्राष्ट्रीय व्यापार व्यापार मेले में लगे उत्तराखण्ड पैवेलियन का उद्घाटन श्री नरेन्द्र बिंद्रा, अध्यक्ष उत्तराखण्ड अल्प संख्यक कल्याण आयोग, श्री प्रदीप टम्टा, सांसद राज्यसभा, श्री महेन्द्र सिंह माहरा, सांसद राज्यसभा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस वर्ष व्यापार मेले की थीमडिजिटल इंडियारखी गयी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विश्व बैंक के सहयोग से Ease of doing Business के अन्तर्गत की गयी रैकिंग में राज्य 96.13 प्रतिशत उपलब्धि के साथ ’’लीडर’’ श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।  राज्य की ओर से मेले में 100 स्टाॅल स्थापित किए गए हंै, जिनमें उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सिडकुल, कौशल विकास मिशन, पर्यटन, उद्यान, विद्युत, सूचना प्रौद्यागिकी, वन आदि विभागों द्वारा आकर्षक स्टाॅल स्थापित किए गए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से टिहरी झील में निवेश के अवसर तथा ऊर्जा विभाग द्वारा Clean Energy- Green Energy पर विशेष बल दिया जा रहा है। सरकारी विभागों के साथ ही राज्य से परम्परागत खाद्य सामग्री जैसेअरसा, रोटना, बड़ी, बुरांश का जूस तथा पहाड़ी दाल आदि के स्टाॅल आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। राज्य के हथकरघा एवं हस्त शिल्प उत्पादों के बारे में भी लोगों में काफी उत्सुकता है।

इस वर्ष उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्त शिल्प विकास परिषद द्वारा हस्त शिल्प के समन्वित विकास एवं प्रोत्साहन के लिए संचालित कार्यक्रम के अन्तर्गत विकसित किए गए हस्त शिल्प उत्पादहिमाद्रिस्टाॅल पर लोगों के विशेष आकर्षण केन्द्र बने हुए हैं। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य के 15 विकास खण्डों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के शिल्पियों द्वारा उच्च कुशल डिजायनरों के सहयोग से विकसित किए गए परम्परागत शिल्पों के आधुनिक डिजायन विकसित किए गए हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम स्तर क्षेत्र में लाग्रेन्डी, हरिद्वार, सी.जे.फूड, वैडिंग कम्पनी एवं नेस्ले, ऊधमसिंह नगर, आदि कम्पनियों द्वारा अपने उत्पाद प्रदर्शित किये गये हैं।

 

बैंकों में नई व्‍यवस्‍था लागू, अब बार-बार नहीं निकाल पाएंगे पैसा

0

नोटबंदी को लेकर लोगों में हो रही मारा-मारी अब शायद कुछ कम हो जाए। इसकी वजह बुधवार से नोट बदलने या कैश निकालने वालों की अंगुलियों में स्याही लगाई जाएगी, जिससे वह दोबारा बैंकों की लाइनों में लगकर भीड़ न बढ़ा सकें। यह निशान दाहिने हाथ की अंगुली पर लगाया जाएगा। रिजर्व बैंक ने मंगलवार को ही इसका फैसला लिया है।

बैंकों के बाहर भीड़ कम करने को लिया फैसला
दरअसल, कई लोग लगातार रोजाना ही बैंकों की लाइन में लगकर भीड़ बढ़ाने का काम कर रहे हैं जिससे दूसरे जरूरतमंद लोगोंं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे बचने के लिए ही अब आरबीआई ने बैंकों में आने वालों की अंगुली में स्याही लगाने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि आरबीआई ने पहले ही लोगों से अपील की थी कि वह बार-बार पैसे निकासी के लिए बैंक न आएं। पैसा निकासी में आ रही दिक्कत पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का कहना है कि यह परेशानी 3 से 4 दिनों में दूर हो जाएगी।

लोगों को अफरा-तफरी न मचाने की सलाह
सरकार ने एक बार फिर से लोगों को अफरा-तफरी न मचाने की सलाह दी है। सरकार का कहना है कि बैंकों में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है, लिहाजा लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं जन-धन खातों में नकद जमा करने की सीमा 50 हजार रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही अब ऐसे खातों में 50 हजार से ज्यादा रुपये जमा नहीं कराए जा सकेंगे।

बैंकों के बाहर आज कुछ राहत
हालांकि बुधवार को बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन पहले की अपेक्षा कुछ कम लंबी दिखाई दे रही हैं। इसकी वजह एटीएम में पांच सौ के नोटों की निकासी को माना जा रहा है। वहीं जैसे-जैसे सरकार और आरबीआई इसको लेकर लगातार फैसले ले रही है और स्थिति पर निगाह रखे हुए है, उससे भी स्थिति कुछ सामान्य होने की दिशा में अग्रसर है। हालांकि कुछ राज्यों में बैंकों और एटीएम के बाहर पहले की ही तरह लाइनें देखी जा रही हैं।

चुनाव आयोग ने लिखा वित्त मंत्रालय को पत्र
बैंक में पैसा निकासी करवाने वाले लोगों की अंगुली में स्याही लगाने के सरकार के फैसले पर चुनाव आयोग का कहना है कि ऐसा करते समय आयोग के नियमों की अनदेखी न की जाए। आयोग ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि 19 नवंबर को पांच राज्यों में उपचुनाव होने हैं और सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बैंकों में नकदी जमा करने वाले लोगों को अमिट स्याही लगाने से इन राज्यों में मतदाताओं को समस्या न आए।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल, एम्स में चल रहा इलाज

0

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं. बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी किडनी फेल है और एम्स में डायलिसिस चल रहा है. सुषमा स्वराज ने कहा कि एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए टेस्ट चल रहा है. उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण उनकी रक्षा करेंगे.

विदेश मंत्री को सात नवंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था और वहां डॉक्टरों की एक टीम उनका ख्याल रख रही है. कार्डियो थोरैकिक सेन्टर के प्रमुख बलराम एरान की निगरानी में सुषमा को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है.

इससे पहले एम्स के सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि, ‘उनकी हालत स्थिर है. डायबिटीज की पुरानी बीमारी के कारण उनकी किडनी में दिक्कतें आ रही हैं. उनका डायलिसिस किया जा रहा है.’ माना जा रहा है कि अगले कुछ दिन तक वह अस्पताल में ही रहेंगी. बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुद ट्वीट कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है.

सुषमा स्वराज पिछले 20 सालों से मधुमेह से पीड़ित हैं. बीजेपी की 64 वर्षीय नेता को अप्रैल में भी एम्स में भर्ती किया गया था. तब उन्हें न्यूमोनिया और अन्य दिक्कतें थीं.

लग्जरी स्कूटर ‘वेस्पा 946’ भारत में लॉन्च, कीमत 12.04 लाख रुपये

0

इटली की टू-व्हीलर ब्रांड पियाजियो ने भारत में अपने दो नए स्कूटर ‘वेस्पा 946 इंपोरियो अरमानी’ और ‘वेस्पा 70वीं एनिवर्सरी स्पेशल एडिशन’ लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने वेस्पा 946 इंपोरियो अरमानी की कीमत 12.04 लाख रूपये (एक्स शो रुम, पुणे) रखी है। यह भारत में मौजूद सबसे महंगे स्कूटर में से एक है। वहीं वेस्पा 70वीं एनिवर्सरी स्पेशल एडीशन की कीमत 96,500 रुपये है।

बता दें कि इन स्‍कूटर्स को जि‍ओर्जि‍ओ अरमानी की 40वीं वर्षगांठ और पियाजियो ग्रुप की 130वीं वर्षगांठ के मौके पर लॉन्च कि‍या गया है। कंपनी ने इसके लुक पर विशेष ध्यान दिया है। माना जा रहा है कि इसके डिजाइन को फैशन डिजाइनर द्वारा तैयार किया गया है। सीट को लैदर फिनिशिंग दी गई है। साथ ही इसमें एल्यूमिनियम सिलिंडर ब्लॉक्स, लग्जरी एक्सेसरीज, इलैक्ट्रोनिक राइडिंग कंट्रोल्स दिए गए हैं।

पियाजियो कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ स्टेफानो पिल्लई ने बताया कि “हमने भारत के लोगों के लिए अपने इस लग्जरी स्कूटर को पेश किया है। इसकी सबसे खास बात इसका क्लासिक और लग्जरी लुक है।”

वेस्पा 946 में 125 सीसी सिंगल सिलेंडर यूनिट इंजन लगा है, जो 11.7 बीएचपी और 10.3 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 200 एमएम का डबल डिस्क ब्रेक दिया गया है। टू-चैनल एबीएस ब्रेकिंग सिस्टम और 12 इंच के टायर भी स्कूटर में लगाए गए हैं।

ग्राहक इन स्कूटर्स को वेस्पा डीलर और पियाजियो के मोटोप्लेक्स पर खरीद सकेंगे।

 

 

 

दो बाइक-स्कूटी चोर गिरफ्तार, 12 गाड़ियाँ बरामद

0

देहरादून पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए वाहन चोरी की घटनाओँ का खुलासा किया है. पकड़े गये आरोपियों के पास से 12 वाहन बरामद किये है. जिसमें बाइक औऱ स्कूटी शामिल है. आरोपी शाहनवाज ने देहरादून के अलग अलग थाना क्षेत्रों से बाइक और स्कूटी चुराकर यूपी के अलग अलग जिलों में बेच दिया करते था तो अगर आप मार्केट जाते हैं और अपनी बाइक या कार खड़ी करके बेफिक्र हो जाते हैं तो आपको चौकन्ना रहने की जरूरत है. क्योकि आपके वाहनों पर इन दिनों वाहन चोरों की नजर है. यही वजह है कि आपको अपने वाहन की खुद सुरक्षा करनी होगी.

.पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी करके अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दी है. एसपी देहात तृप्ती भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी शाहनवाज ने बताया है कि वो अपने साथी के साथ मिल कर वाहन चोरी की घटनाओँ के अंजाम देते हैं औऱ चोरी के वाहनों को यूपी में ले जाकर सस्ते दामों में बेच दिया करते हैं। उनके पास मास्टर चाबी है, जिसके जरिए वो वाहनों को खोल कर चोरी करते हैं. इतना ही नही बताया ये भी है कि बाइक का लॉक भी आसानी से तोड़ देते हैं.

सस्ते दामों में चोरी की बाइक गांव और देहात के इलाकों में धड़ल्ले से चलाई जाती है, क्योकि देहात औऱ ग्रामीण इलाकों में पुलिस की चैकिंग कम होने की वजह से पुलिस की नजर नही पड़ती.

 

‘काबिल’ की यात्रा खूबसूरत रही, जो मैने महसूस किया, दर्शक भी करेंगे: ऋतिक

0

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘काबिल’ के बारे में उनका कहना है कि उनके लिए फिल्म की यात्रा खूबसूरत रही है। ऋतिक ने डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया (दिल्ली) में स्विस लक्जरी ब्रांड टाइम प्राइज ब्रांड राडो का नया कलेक्शन जारी करने के मौके पर अपनी आने वाले फिल्म के बारे में बात की। इस ब्रांड की फिलॉसिफी को लेकर उनका मानना है कि अगर आप कल्पना कर सकते हैं तो आप कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह आपकी, मेरी, हर किसी की जिंदगी से जुड़ा है. अगर मैं इसे सोच सकता हूं तो मैं इसे कर सकता हूं. ‘काबिल’ में यह मेरे ओर से निभाए गए अंधे व्यक्ति पर लागू होता है। यह खूबसूरत यात्रा रही और मैं आशा करता हूं कि आप मेरी फिल्म जरूर देखेंगे.

उनके अपने बैनर फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस के तहत ऋतिक के पिता राकेश रोशन की ओर से निर्मित ‘काबिल’ अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।

ऋतिक का मानना है कि फिल्म देखते हुए दर्शक भी वहीं महसूस करेंगे, जो शूटिंग के वक्त उन्होंने महसूस किया।

करीना चाहती हैं सैफ की ये बुरी आदत, उनके बेबी में न आए

0

हर मां-बाप की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की भी ख्वाहिश है जो वह अपने आने वाले बच्चे के लिए सोचती हैं। वो चाहती हैं कि उनके बच्चे में उनकी या सैफ की कोई बुरी आदत नहीं आएं। उन्होंने सैफ की बुरी आदतों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है और कहा कि वो नहीं चाहतीं कि उनके बच्चे में सैफ की ये आदत आए। करीना दिसंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।

नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ पर करीना ने सैफ, अपने होने वाले बच्चे और कई चीजों पर खुलकर बात की। शो पर नेहा ने जब उनसे पूछा कि उनकी या सैफ की ऐसी कौन-सी आदतें हैं जो वो अपने बच्चे में नहीं देखना चाहेंगी। इस पर करीना ने कहा, ‘उनमें खुद कोई बुरी आदत नहीं है लेकिन सैफ की एक आदत से वो परेशान हैं। सैफ सोते बहुत हैं। वो करीब 18 घंटों तक सो सकते हैं…बिल्कुल कुंभकरण की तरह। मेरा मानना है कि इतना सोना वक्त की बरबादी है। जहां मैं सुबह सुबह ही उठ जाती हूं, सैफ दोपहर तक सोते रहते हैं। कई बार ये काफी तकलीफदेह होता है।’

करीना ने अपने बारे में कहते हुए कहा, वैसे मैं एक योद्धा हूं लेकिन मुझे लगता है वर्गो साइन वाले लोग ऐसे ही होते हैं। हम छोटी-छोटी चीजों को लेकर परेशान रहते हैं, बहुत ही छोटी चीजें, जिनका कोई मतलब नहीं है…उसके बारे में भी हम सोचते हैं। मैं अपनी इस आदत से परेशान हूं।

स्वस्थ दिल के लिए सेहतमंद है जानवर पालना

0

हार्वर्ड विश्वविद्यालय की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जिनके पास पालतू कुत्ते होते हैं, उनका रक्तचाप कम और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियमित रहता है। उनमें मोटापा और अवसाद होने की संभावना भी कम होती है।

हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं आईएमए के ऑनरेरी सेक्रेटरी जनरल डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया, ‘इस बारे में कई शोध सामने आ चुके हैं, जिनसे पता चलता है कि जिन लोगों के पास पालतू कुत्ता होता है, उनमें कोलेस्ट्रॉल और टरिगलीस्राइड का स्तर कम होता है।’

डॉ. अग्रवाल ने कहा, ‘कुत्ते को रोज सैर करवाने से आपको भी धूप में जाने का मौका मिलता है, जिससे आपका शरीर उचित मात्रा में विटामिन-डी सोख लेता है, जो कि सेहतमंद दिल के लिए बेहद जरूरी है।’उन्होंने कहा कि यह हाईपरटेंशन और मोटापे के खतरे को भी कम करता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि कुत्ता होने से शारीरिक गतिविधि बढ़ती है और तनाव कम करने में मदद मिलती है। यह घर पर सकारात्मक माहौल बनाता है और खुशियां बढ़ाने में मदद करता है।

उन्होंने बताया कि नियमित तौर पर कुत्ते के साथ खेलने और उसका ख्याल रखने ये आपका रक्तचाप संतुलित रहता है और तनावमुक्त करने वाले हार्मोन ऑक्सीटोसिन निकलते हैं, जिससे तनाव पैदा करने वाला हार्मोन कोर्टिसोल कम होता है।

डॉ. अग्रवाल के मुताबिक, ‘जानवर बहुत अधिक देखभाल और प्यार की मांग करते हैं। उनकी सेहत का भी खूब ध्यान रखना पड़ता है, जिसके बदले आपकी सेहत भी अच्छी रहती है। अगर आप इसके लिए तैयार हैं तो फिर आपको इन्हें रखने में कोई बाधा नहीं आएगी।’

जो लोग कुत्ता या बिल्ली पालते हैं, उनके लिए वे सिर्फ पालतू जानवर नहीं होते, बल्कि उनके दोस्त होते हैं। ऐसा दोस्त जिसके साथ आप अपने दुख व खुशियां बांट सकते हैं। अगर आपके पास एक प्यारा सा कुत्ता हो तो वह आपके अकेलापन, अवसाद या तनाव को कम करता है और सकारात्मक जिंदगी जीने में मददगार साबित होता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पालतू जानवर रखने और दिल की बीमारियां कम होने में कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन यह एक समुचित नजरिया है जो एक अच्छी जीवनशैली अपनाने और दिल की अच्छी सेहत बनाने में मदद कर सकता है।

शीतकाल के लिये बंद हुए बदरीनाथ मंदिर के कपाट

0

उत्तराखंड के चमोली गढ़वाल में स्थित श्री बदरीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान पूर्वक शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। मान्यता के अनुसार अब शीतकाल में देवताओं के प्रतिनिधि देवऋषि नारद भगवान बदरी नारायण सहित मां लक्ष्मी की पूजा करेंगे, जबकि, भगवान की नर पूजा पांडुकेश्वर में होगी। कपाट बंदी के मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पांच हजार से अधिक यात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।

ब्रह्म मुहूर्त में महाभिषेक पूजा के साथ भगवान नारायण का फूलों से भव्य शृंगार हुआ। कपाट बंदी के दिन भगवान का आभूषणों के बजाए फूलों से शृंगार होता है। इसलिए इस दिन को फूल शृंगार के रूप में जाना जाता है।  दिनभर पूजाओं के बाद दोपहर दो बजे मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी स्त्री वेश धारण कर मां लक्ष्मी को गर्भगृह में लाने के लिए लक्ष्मी मंदिर गए। मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्होंने गर्भगृह में भगवान नारायण के बगल में मां लक्ष्मी को विराजमान किया। इसके उपरांत आरंभ हुईं सायंकालीन पूजाएं। इस वर्ष की अंतिम पूजा आरती दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुई और फिर गर्भगृह में विराजे उद्धव जी व कुबेर जी को बाहर लाया गया। इसके साथ ही भगवान का फूलों का शृंगार उतारकर माणा गांव की कुंवारी कन्याओं की बनाई ऊन की चोली पर घी का लेपन कर इसे भगवान बदरी विशाल व मां लक्ष्मी को ओढ़ाया गया। इसी के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

कपाट बंदी के बाद उद्धव जी की डोली रावल निवास व कुबेर जी की डोली बामणी गांव के नंदा मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए ले जाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत, कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी, विधायक ललित फस्र्वाण व विक्रम नेगी, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समित के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सीईओ बीडी सिंह आदि उपस्थित रहे। विदित हो कि इस वर्ष छह लाख 24 हजार 725 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।

खुशियों और केक का त्योहार क्रिसमस

0

तान्या सैली, मसूरी:  त्योहार आते हैं और साथ में सबको करीब लाते हैं, चाहे वो महीनों दूर क्यों न हो। आज प्रथागत केक मिक्सिंग सेरेमनी, मसूरी के जेपी रेजीडेंसी मेनोर के ऊपरी मंजिल जहां पहाड़ों की रानी मसूरी में सूरज का बादलों के पीछे छिपना एक शानदार बैकग्रांउड का काम कर रहा था।

यह परंपरागत केक मिक्सिंग पार्टी लेखक बिल एटकन, गणेश सैली और आभा सैली और कुछ खास दोस्तों की उपस्तिथी में हुई।

करीब आधे घंटे के इस समारोह में एक्जिक्यूटिव शेफ तनुज नय्यर ने मेहमानों को बताया कि रम और ब्रांडी के साथ सामाग्री जैसे की ब्लैक करंट, सुनहरा खुबानी,रम में भीगी हुई खुबानी, किशमिश,खजूर, चीनी में भिगाई हुई नारंगी, चीनी में भिगोए हुए अदरक,सूखी चैरी, टूटी फ्रूटी,चीनी में भिगोए कद्दू से एक उत्तम केक बनता है जिसे एक महीने तक रम और ब्रांडी में भिगो के रखने से एक परफेक्ट, स्वादिष्ट,परंपरागत केक तैयार होता है।

क्रिसमस का मज़ा परंपरागत केक के बिना अधूरा है, इसको बहुत जल्दी और आसानी से बनाया जा सकता है। इसकी तैयारियाँ एक महीने पहले से शुरु हो जाती हैं। इस परंपरागत समारोह के दौरान सभी शेफ्, और सभी एक्जिक्यूटिव भाग लेते हैं और उनका साथ देते है कुछ खास दोस्त जिनको वहाँ पर मौजूद शेफ र्निदेष देते हैं।

और वो जिन्होंने अभी तक इस परंपरागत केक मिक्सिंग सेरेमनी में अपना हाथ नहीं आजमाया है, ये बिल्कुल सही समय है इस फलों के समारोह का आनंद लेने का। पहाड़ो की रानी मसूरी में आपका इंतजार है क्रिसमस विकेंड के इस इवेंट में हिस्सा लें और त्योहारों के इस मौसम में बहुत सारे क्रिसमस केक के साथ खुशियाँ,अच्छी यादें और मीठे पल साथ ले जाए, होटल जेपी रेजीडेन्सी मेनोर,मसूरी के मैनेजर अनिल शर्मा कहते हैं।