भाजपा सरकार की उत्तराखण्ड विरोधी नीति के लिए सरकार का पुतला दहन
देहरादून, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी ने राज्य की प्रस्तावित राजधानी गैरसैण में भूमि की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक हटाये जाने एवं तथा राज्य सरकार के फैसले का विरोध कर रहे आन्दोलनकारियों की गिरफतारी का विरोध करते हुए भाजपा सरकार की उत्तराखण्ड विरोधी नीति के लिए सरकार का पुतला...
बारिश और भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे कई स्थानों पर बाधित
देहरादून, उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन अब मुसीबत बनती जा रही है। चारधाम यात्रा मार्ग अवरूद्ध होने लगे हैं। शनिवार तड़के हुई बारिश से चमोली जिले में कई स्थनों विरही, क्षेत्रपाल, बाजपुर में बद्रीनाथ हाईवे का कुछ हिस्स टूटकर अलकनंदा नदी में गिर गया।
वहीं, पीपल कोटी के पास अगथला में मलवा आने से एक बस फंस गई है, जिसे जेसीबी...
डीएवी कॉलेज में पहली मेरिट के छात्र-छात्राओं को 15 तक मिलेगा दाखिला
देहरादून, सीटों के लिहाज से प्रदेश के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज में दाखिले शुरू हो गए हैं। प्रथम मेरिट में जगह पाने वाले कुल 596 छात्र-छात्राओं को 15 जुलाई तक प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि, "कॉलेज की ओर से पांच जुलाई को मेरिट जारी की...
मौसम की बेरूखी से काश्तकार परेशान
गोपेश्वर, चमोली जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश के चलते काश्तकार धान की रोपाई को लेकर परेशान हैं। प्राकृतिक जल स्रोत भी सूखे पड़े हैं। ऐसे में किसानों को निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
चमोली जिले के अधिकांश क्षेत्रों में औसत से भी कम बारिश हुई है। खेतों में खड़ी धान की पौध भी सूखने लगी...
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई
देहरादून, जो अधिकारी सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत प्राप्त होने के एक सप्ताह में कोई भी कार्यवाही नहीं करते हैं और बिना समाधान के शिकायत अगले स्तर पर चली जाती है तो ऐसे लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध शासकीय कार्रवाई की जाएगी। शिकायत निस्तारण की केवल खानापूर्ति करने या गलत तरीके से निस्तारण करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
अपर...
अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका ने दिए व्यापारियों को नोटिस, हड़कंप
गोपेश्वर, चमोली जिला मुख्यालय की गोपेश्वर नगर पालिका ने सौ से अधिक व्यापरियों को नोटिस भेजकर नालियों के ऊपर और सड़कों से तत्काल अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। इससे नगर क्षेत्र के ठेली और खोखा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
गोपेश्वर नगर क्षेत्र में सरकारी संपति के साथ सड़क और नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा...
विधायक के निष्कासन की संस्तुति केंद्र को भेजी, निर्णय केंद्र द्वारा होगा
देहरादून, विधायक कुँवर प्रणय चैम्पियन प्रकरण में भाजपा उत्तराखंड ने उनके निष्कासन के बारे में नोटिस भेज दिया गया है । जिस पर निर्धारित दस दिन की अवधि में उत्तर मिलने या न मिलने पर प्रदेश नेतृत्व समुचित कार्यवाही की केंद्र को संस्तुति भेजेगा।दूसरी ओर भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री श्याम ज़ाजू ने वीडियो प्रकरण पर गम्भीर रूख अपनाते हुए...
सतत विकास के लिए तैयार होगा हिमालयन ड्राफ्ट
देहरादून, हिमालयन कान्क्लेव में हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रशासक, अधिकारी व विशषज्ञ करेंगे वैचारिक मंथन।हिमालयी राज्यों के विकास के लिए नीति आयोग को सौंपा जाएगा ड्राफ्ट, मसूरी में 28 जुलाई को होगा हिमालयन कान्क्लेव।हिमालयी संस्कृति, आर्थिकी व पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी हिमालयी राज्य एक मंच पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उत्तराखण्ड के...
पर्वतीय राज्यों की समस्याओं पर उत्तराखण्ड में होगा मंथन
देहरादून, उत्तराखण्ड में पर्वतीय राज्यों की समस्याओं को लेकर आगमी 28 जुलाई को मंथन किया जायेगा। जिसमें पर्वतीय राज्यों के मुख्यमंत्री, वित्त आयोग के अध्यक्ष, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, विषय विशेषज्ञ व ब्यूरोक्रेट प्रतिभाग करेंगे।
यह जानकारी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए दी। यह कार्यक्रम हिमालयी राज्यों पर...
ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सेवामुक्त किए गए 52 चिकित्सक
देहरादून, उत्तराखंड सरकार अब उन चिकित्सकों पर शिकंजा कस रही है जो स्वास्थ्य विभाग में होते हुए सेवा से अनुपस्थित रहते हैं। सरकार ने ऐसे 52 चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इससे पहले भी 35 चिकित्सकों को सेवामुक्त किया गया था।
सरकार ने इन चिकित्सकों से लिए गए त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए इनके पदों को रिक्त घोषित...


























































