प्रमोशन में आरक्षणः एक वर्ग ने समर्थन में दूसरे ने विरोध में निकाला मशाल जुलूस
प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में गुरुवार को जनरल ओबीसी कर्मचारी संगठन ने शाम छह बजे जहां मशाल जुलूस निकाल कर मुख्य तिराहे पर सीएम त्रिवेंद्र रावत सहित यशपाल आर्य व रेखा आर्य का पुतला दहन किया वहीं एसटी एससी वर्ग के कर्मचारियों ने प्रमोशन में आरक्षण के समर्थन में मशाल जुलूस निकाल कर प्रमोशन में आरक्षण की व्यवस्था...
कोरोना का असर: उत्तराखंड के सभी स्कूल 31 मार्च तक रहेंगे बंद
कोरोना वायरस के चलते एहतियात के तौर पर उत्तराखंड के सभी स्कूल 31 मार्च 2020 तक बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में परीक्षायें चल रही हैं वो परीक्षा ख़त्म होने तक खुलेंगे और इसके बाद बंद रहेंगे। इस बारे में गुरूवार देर शाम राज्य शासन की तरफ से एक आदेश जारी किया गया। इस आदेश में कहा गया कि, देश...
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर चर्चा
उत्तरकाशी, चारधाम यात्रा की तैयारियों पर गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत की मौजूदगी में जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की।
चौहान ने अधिकारियों से कहा कि चारधाम यात्रा अप्रैल में शुरू होगी। इससे पहले यात्रा पड़ाव में सभी मूलभूत सुविधाएं जुटा ली जाएं। सड़कें बन...
कोरोना वायरस के डर से प्लेन में मॉस्क लगाकर पहुंचे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा
कोरोना वायरस चीन के साथ-साथ पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। भारत में इस बीमारी के अब तक 73 मामले प्रकाश में आ चुके हैं। ऐसे में अब कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा को भी इस बीमारी का डर सताने लगा है। ऐसे में कपिल भी इस बीमारी के कारण एहतियात बरतते नजर आये। दरअसल कॉमेडियन कपिल...
36 साल की हुईं बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल
फिल्म जगत में अपने संघर्ष और गायिकी के कारण बहुत कम समय में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली गायिका श्रेया घोषाल आज 36 साल की हो गई हैं। श्रेया का जन्म 12 मार्च 1984 को पाश्च्मि बंगाल के छोटे से गांव ब्रह्मपुर में हुआ था। श्रेया को बचपन से ही संगीत में खास रुचि थी। उन्होंने महज चार साल...
धर्मशाला में बारिश के चलते टॉस में देरी
धर्मशाला, भारत दक्षिण अफ्रीका धर्मशाला वन डे मैच से पहले एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और कुछ देर तक बूंदाबांदी के बाद अब फिर बारिश के रुक जाने से क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर रौनक आ गई है। हालांकि अभी भी पूरे मैदान पर कवर हैं। बारिश की वजह से टॉस में भी देरी हो रही है।...
अमेरिका: वॉशिंगटन में आपातकाल घोषित
वॉशिंगटन, अमेरिका में कोरोनावायरस के मामले 1000 से अधिक हो गए हैं। इसके तेजी से फैलने के कारण वॉशिंगटन के मेयर ने वॉशिंगटन में स्टेट ऑफ इमेरजेंसी के साथ पब्लिक इमरजेंसी की भी घोषणा की है।
अमेरिका में कोरानावायरस के कारण 15 विश्वविद्यालय भी बंद कर दिए गए हैं जिसके कारण छात्र-छात्राओं को काफी नुकसान हो रहा है। अभी तक...
एक दिन की स्थिरता के बाद फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
नई दिल्ली, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ओएमसी ने एक दिन की स्थिरता के बाद एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की है। ओएमसी ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे और डीजल की कीमत में 13 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की है।
कहां कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
इस कटौती के साथ दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में...
उत्तराखंडः रातभर हुई बारिश, चारो धाम में बर्फबारी, हाईवे बाधित
देहरादून, उत्तराखंड में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन मौसम खराब है। देहरादून में आधीरात से सुबह तक मूसलाधार बारिश हुई। आसमान में बिजली कड़कती रही। दिन में धूप खिली है। तड़के चारों धामों में बर्फबारी हुई है। चमोली जिले में भी मौसम खराब है । तीन धारा में सुबह छह बजे से पहाड़ी से मलबा आने की वजह से...
थाइलैंड का भारत सहित 18 देशों के वीजा-ऑन-अराइवल पर प्रतिबंध
बैंकॉक, थाइलैंड ने तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कारण बुधवार को भारत सहित 18 देशों के वीजा-ऑन-अराइवल पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही जिन तीन देशों को वीजा की छूट दी गई थी, उसे भी रद्द कर दिया है।
आंतरिक मंत्री अनुपोंग पाओजिंदा ने कहा है कि जिन देशों को प्रतिबंधित किया गया है, उनमें भारत, बुलगारिया, भूटान, चीन,...



























































