चारधाम यात्रा की तैयारियों पर चर्चा 

0
464
उत्तरकाशी,  चारधाम यात्रा की तैयारियों पर गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत की मौजूदगी में जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की।
चौहान ने अधिकारियों से कहा कि  चारधाम यात्रा अप्रैल में शुरू होगी। इससे पहले यात्रा पड़ाव में सभी मूलभूत सुविधाएं जुटा ली जाएं। सड़कें बन जाएं। साइन बोर्ड लगा दिए जाएं। पैराफिट लगाए जाएं। डॉक्टरों की व्यस्था हो। यमुनोत्री धाम पर प्रत्येक किलीमीटर में दो दक्ष सेवादार पीआरडी तैनात किए जाएं। जानकीचट्टी में घोड़ा पड़ाव की व्यवस्था दुरुस्त हो। पर्याप्त शौचालय बनाए जाएं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, डीएफओ संदीप कुमार,मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल,ओसी बीआरओ अवनीश शर्मा,उप जिलाधिकारी पुरोला सोहन सैनी,सीएमओ डा.डीपी जोशी, डिप्टी कलेक्टर चतर चौहान, जिला पंचायत सदस्य गाजणा प्रदीप भट्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि राजेन्द्र सिंह खत्री,जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा,जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।