36 साल की हुईं बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल

0
1827
फिल्म जगत में अपने संघर्ष और गायिकी के कारण बहुत कम समय में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली गायिका श्रेया घोषाल आज 36 साल की हो गई हैं। श्रेया का जन्म 12 मार्च 1984 को पाश्च्मि बंगाल के छोटे से गांव ब्रह्मपुर में हुआ था। श्रेया को बचपन से ही संगीत में खास रुचि थी। उन्होंने महज चार साल की उम्र में अपनी मां से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली और हारमोनियम बजाना भी सीखा। इसके बाद उनके माता-पिता ने श्रेया का  संगीत की ओर झुकाव देखकर कोटा में महेशचंद्र शर्मा के पास हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा के लिए भेजा। साल 2000 में श्रेया घोषाल जीटीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ का हिस्सा बनीं ओर विजेता भी चुनी गईं। इस शो ओर अपनी मधुर आवाज के कारण श्रेया को बहुत पहचान मिली।
श्रेया ने ‘सा रे गा मा पा’ जितने के बाद  18 महीनों तक कल्याण जी से संगीत की शिक्षा ली और साथ ही क्लासिकल म्यूजिक ट्रेनिंग भी जारी रखी। साल 2002 में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित  फिल्म ‘देवदास’ से श्रेया को बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला। इस फिल्म में गाए गीत गीत ‘’बैरी पिया’  के लिए श्रेया को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया। इस फिल्म में श्रेया ने कुल पांच गीत गाये थे और सभी गीतों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। इसके साथ ही श्रेया बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हो गईं। श्रेया बॉलीवुड की ऐसी गायिका है, जो हर गाने को बहुत बेहतरीन तरीके से जाती  हैं चाहे वो रोमांटिक हो या सैड सांग या पॉप। श्रेया ने हिन्दी के अलावा असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल,तेलुगु और भोजपुरी में भी गाने गाए हैं। श्रेया के मशहूर गानों में धीरे जला (पहेली), जादू है नशा है (जिस्म),बरसो रे (गुरु), तेरी ओर (सिंह इज किंग), दीवानी मस्तानी(बाजीराव मस्तानी),तुझ में रब दिखता है (रब ने बना दी जोड़ी), सुन रहा है न तू(आशिकी 2) आदि शामिल हैं। श्रेया ने फिल्मी गीतों के अलावा टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले कई धारावाहिकों के लिए भी गीत गाये। इसके अलावा श्रेया छोटे पर्दे पर भी कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शोज  को जज कर चुकी हैं, जिसमें इंडियन आइडल, अमूल वॉइस स्टार ऑफ  इंडिया छोटे उस्ताद शामिल हैं।
देश और दुनिया में अपने संगीत की बदौलत पहचान बना चुकी श्रेया घोषाल ने साल 2015 में अपने दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय को दस साल तक डेट करने के बाद शादी कर ली। श्रेया फिल्म जगत में सक्रिय हैं ओर वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।