राज्य सरकार ने कोरोना को घोषित किया महामारी, और क्या उठाये हैं कदम, यहां जानिये
भारत में धीरे धीरे कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारें इस पर काबू पाने के लिये कारगर उपाय करने में लगी है औऱ लोगों से भी जागरूकता और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वहीं, उत्तराखंड सरकार ने भी कोरोना वायरस से निपटने के लिये कमर कस ली है। राज्य सरकार...
कोरोना वायरस: उत्तराखंड में 8वीं तक के छात्र बिना परीक्षा होंगे पास
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश में आठवीं कक्षा तक की परीक्षाएं ना कराने का फैसला किया है। हालाँकि 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं कराई जाएंगी लेकिन कक्षा 8 तक की कक्षाएं पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।
कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को पहले के मूल्यांकन के आधार पर प्रोन्नत या उत्तीर्ण किया जाएगा।
राज्य सरकार...
देहरादून में क्यों मिला इन छह स्कूलों को नोटिस ?
राजधानी दून में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने के खतरे के मद्देनजर 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी के सरकारी आदेश को कुछ विद्यालय नहीं मान रहे हैं। उत्तराखंड सरकार के आदेश की अवहेलना कर खुले छह निजी स्कूलों को जिला शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजा है। ये स्कूल हैं- ब्राइटलैंड, एन मैरी, दून...
बारिश से 11 वर्ष के रिकार्ड की बराबरी पर पहुंचा नैनी झील का जल स्तर
नैनीताल में रातभर हुई भारी ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश के चलते शनिवार को सुबह 8 बजे के नियत समय पर झील का जल स्तर नहीं मापा जा सका। लेकिन सुबह 9 बजे झील का जल स्तर मापने पर अंग्रेजों के जमाने से तय पैमाने पर रिकार्ड 6 फिट दर्ज किया गया जो शुक्रवार की अपेक्षा 01 इंच अधिक था। बारिश...
आईआईटी रुड़की में कोरोना का संदिग्ध केस, प्रबंधन में मचा हड़कंप
आईआईटी रुड़की में पीएचडी कर रहे एक छात्र में कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आईआईटी प्रशासन ने इस छात्र को परिसर स्थित अस्पताल में बनाए गए अलग वार्ड में भर्ती कराया है। चिकित्सकों की टीम ने संदिग्ध के ब्लड की जांच रिपोर्ट लखनऊ लैब भिजवाई है। जांच रिपोर्ट आने तक संदिग्ध को...
उत्तराखण्ड में तीसरा विकल्प बनेगी आपः मोहनिया
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड जीत के बाद आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड में संगठन खड़ा करने की कवायद में जुट गयी है। दिल्ली के संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
- तीन माह में बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करेगी आप
आज यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दिनेश मोहनिया ने कहा...
उत्तराखंड में जबरदस्त ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित
सरोवरनगरी नैनीताल सहित निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार की देररात्रि बादलों की जबरदस्त गरज-चमक के साथ भारी ओलावृष्टि व बारिश हुई। शनिवार की सुबह छतों पर ओलों की साढ़े आठ इंच से अधिक मोटी परत इकट्ठी हो गई। सुबह भी हल्की ओलावृष्टि एवं दिन में भी एक-दो बार हल्की बारिश हुई और पूरे दिन सूर्य के ठीक से दर्शन नहीं...
कोरोना वायरसः उत्तराखंड में आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा को तरजीह देते हुए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 मार्च तक बंद रखने का ऐलान किया है।
प्रदेश सरकार के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की अनु सचिव प्रभा आर्या की ओर शनिवार को यहां जारी एक आदेश में इस आशय की जानकारी...
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे एम्स ऋषिकेश, समारोह पर कोरोना का साया
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। दीप प्रज्जवलन के बाद समारोह शुरू हुआ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल प्रदान किये। इनमे 13 पीएचडी, पीजी, एमबीबीएस 2013, 2014, बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के विद्यार्थि शामिल हैं। शाह से पहले एम्स ऋषिकेश के प्रथम दीक्षांत समारोह...
उत्तराखंड में बेमौसमी बारिश और बर्फबारी से ठंड लौटी
उत्तराखंड में तीन दिनों से हो रही बेमौसमी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के कारण ठंड बढ़ गई है। कई स्थानों पर चट्टानें खिसकने और पहाड़ी का मलबा सड़क पर आने से यातायात भी बाधित हुआ है। मैदानी इलाकों में आज सुबह से जारी बारिश लोगों की परेशानी का सबब बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार...


























































