शाही शादी: ‘पालिका में 30 लाख रुपये जमा कराने की बात गलत’
देहरादून, उत्तराखंड की औली में होने वाली शाही शादी चर्चा का विषय है। इस शाही शादी में 200 करोड़ रुपये खर्च करने पर हाईकोर्ट नैनीताल ने पर्यावरण की क्षति को लेकर 5 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस शादी के लिये औली में बनाए गए आठ अस्थाई हैलीपेड के प्रयोग पर भी रोक लगा...
बीसीसीआई की दो सदस्यीय टीम उत्तराखंड में
देहरादून, लगता है उत्तराखंड क्रिकेट के दिन बहुरने वाले हैं, इस संदर्भ में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया (बीसीसीआई) के सदस्यों ने प्रदेश की दो एसोसिएशनों से भेंट कर उनसे उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता देने पर चर्चा की।
टीम ने दोनों एसोसिएशनों से 21 बिन्दुओं पर मांगी गई रिपोर्ट को भी देखा। बीसीसीआई की यह टीम दो दिनों के उत्तराखंड प्रवास पर है।...
21 जून को आनंद प्रकाश योग आश्रम तपोवन अमेरिका और ऋषिकेश में करवायेगा योग
ऋषिकेश, 21 जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आनंद प्रकाश योग आश्रम तपोवन द्वारा अमेरिका में चार जगह और ऋषिकेश में तीन स्थानों पर योग करवाया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां कर ली गई है।
मंगलवार को योगीराज करण पाल गिरी महाराज ने तपोवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वस्थ सुखी व समृद्ध...
धारचूला का ”रं म्यूजियम” आपको उत्तराखंड के इस भूली विरासत से करायेगा रूबरू
बहुत कम लोग ही उत्तराखंड की जनजातीय इतिहास से वाकिफ होंगे। ये इतिहास जितना लोगों की नज़र से दूर है उतना ही रोचक भी है। ऐसे ही जनजातीय इतिहास को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा है रं म्यूजियम। 2017 में धारचूला में रं म्यूजियम ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए थे। यह म्यूजियम उन...
देहरादून में सोना में चढ़़ा, चांदी गिरी
देहरादून, स्थानीय जेवराती मांग के चलते देहरादून सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोना 50 रुपये उछलकर 33,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं सिक्का निर्माताओं के उठाव की नरमी से चांदी भी 400 रुपये लुढ़ककर 38,500 रुपये पर प्रति किलोग्राम बोली गई।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देहरादून सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों...
मसूरी की नंदिनी कुमोला ने ताईकॉंडो में उत्तराखंड का नाम किया रौशन
क्रिकेट वर्ल्ड कप में देश जहां भारत की पाकिस्तान पर जीत का जश्न मना रहा था वहीं उत्तराखंड के लिये खेल के अलग मैदान से एक और अच्छी खबर आई। मसूरी की नंदिनी कुमोला ने हैदराबाद में 2nd अंतर्राष्ट्रीय ताईकॉंडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया।
हैदराहबाद से फोन पर हमसे बात करते हुए नंदिनी काफी खुश सुनाई दी, "मुझे पूरा...
औली में शाही शादी को लेकर घमासान जारी
औली/गोपेश्वर। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के उद्योगपति गुप्ता बंधुओं के बेटों की औली में होने वाली शादी समारोह पर घमासान मचा हुआ है। गुप्ता बंधुओ की शाही शादी को लेकर जहां स्थानीय लोगों की ओर से पर्यावरण को नुकसान को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं वहीं बदरीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट इस आयोजन से औली को अंतर्राष्ट्रीय...
सैफ-करीना फिर साथ साथ
मुंबई। सैफ अली खान इन दिनों पूरे परिवार के साथ लंदन में हैं। रविवार को सैफ अली खान विश्वकप क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान का मैच देखने भी पंहुचे थे। कहा जा रहा है कि सैफ अली खान लंदन में अपनी नई फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग करने पंहुचे हैं। उनके साथ पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला भी...
पेयजल आपूर्ति बाधित, ग्रामीण प्राकृतिक स्रोत से ढो रहे पानी
गोपेश्वर। चमोली जिले के जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र के दोड़िल तोक में पिछले एक सप्ताह से पानी की किल्लत बनी हुई है। जल संस्थान ने दोड़िल तोक के 85 परिवारों को पेयजल आपूर्ति के लिए पेयजल लाइन का निर्माण तो किया है, लेकिन रख-रखाव के अभाव में पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से गांव तक पानी नहीं पहुंच पा...
एफआईएच वूमेन्स सीरीज फाइनल्स : भारत ने फिजी को 11-0 से हराया
हिरोशिमा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को फिजी को 11-0 से करारी शिकस्त देते हुए एफआईएच वूमेन्स सीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जोरदार शुरूआत की और मैच के चौथे मिनट में ही लालरेमसिआमी ने मैदानी गोल कर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। कप्तान रानी ने मैच...


























































