मई 2019 में नौकरी भर्ती में 11 प्रतिशत की वृद्धि
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए अच्छी खबर है।नौकरी डॉट कॉम के मई 2019 का नौकरी जॉब स्पीक सूचकांक में गत वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। मई 2019 में जॉब स्पीक सूचकांक 2,346 पर रहा। यह मई 2018 में 2,106 पर था।
रिपोर्ट के मुताबिक जिन क्षेत्रों में...
सनी के बेटे की पहली फिल्म की रिलीज टली
मुंबई, सनी देओल के बेटे करण की लांचिंग फिल्म पल पल दिल के पास की रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। ये फिल्म अब तक अगले महीने 19 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म का निर्देशन खुद सनी देओल ने किया है, जो हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में पंजाब के गुरदासपुर सीट से...
दिल्ली पुलिस की बर्बरता के खिलाफ सिख समाज ने जताया विरोध
दिल्ली पुलिस द्वारा सिख और उसके नाबालिग पुत्र की बेरहमी से पिटाई करने पर श्री गुरूनानक देवजी धर्म प्रचार कमेटी ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ सोमवार को जोरदार नारेबाजी कर बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों की बर्खास्ती की मांग की।
प्रचार कमेटी के सदस्यों ने पुलिस द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई पर नाराजगी जताई। भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन के दौरान...
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, गर्मी से लोगों को मिली राहत
सोमवार दोपहर बाद उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली। देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। साथ ही ओले भी गिरे, जिससे लोगों को गर्मी राहत मिली। बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी...
बाहर की दवाइयां लिख रहे थे डॉक्टर, मिला नोटिस
देहरादून। दून के सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार और धांधली खत्म होने का नाम नहीं ले रही। तमाम कायदे कानून होने के बावजूद चिकित्सकों द्वारा इलाज के लिए बाहरी दवाइयों को लिखा जा रहा है। ताजा मामला कोरोनेशन अस्पताल में सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी रमोला ने ऐसे मामलों से दूर...
हाईकोर्ट ने सरकार से किया सवाल, किसकी इजाजत से हो रहा औली में शादी का इवेंट?
चमोली जिले में प्रसिद्ध स्कीइंग डेस्टीनेशन औली में दो सौ करोड़ की शाही शादी की अनुमति देने पर नैनीताल हाईकोर्ट ने नाराजगी प्रकट की है। साथ ही इस शादी पर पहरा बैठा दिया है। हाईकोर्ट ने औली बुग्याल क्षेत्र में हवाई उड़ानों पर फिलहाल रोक दी है। इतना ही नहीं, पर्यावरणीय नुकसान की आशंका को देखते हुए इसकी एवज...
नये रूट प्लान से लक्सर में लगा जाम
हरिद्वार, लक्सर शहर में भी हरिद्वार और रुड़की की तरह जाम की स्थिति बनने लगी है। खासकर सप्ताहांत में गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। यात्रा सीजन और पर्यटकों की बढ़ती आमद की वजह से लग रहे जाम के झाम में फंस रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दरअसल, हरिद्वार प्रशासन ने सप्ताहांत पर मेरठ-दिल्ली-गाजियाबाद से आने वाले...
जेट एयरवेज के रिवाइवल की संभावना खत्म
नई दिल्ली। बीते 17 अप्रैल से नकदी संकट की वजह से अस्थायी रूप से परिचालन बंद करने वाली जेट एयरवेज के उबरने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है। दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के नेतृत्व वाले बैंकों का कंसोर्टियम इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत जेट एयरवेज एयरलाइन को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में ले जाने...
तनुश्री दत्ता भारत नहीं लौटना चाहतीं
मुंबई, नाना पाटेकर को मुंबई पुलिस द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के फैसले से क्षुब्ध तनुश्री दत्ता ने अब कभी भारत न लौटने की बात कही है।
उनका कहना है कि इस फैसले ने उनके इस भरोसे को पूरी तरह से तोड़ दिया है कि उनको इंसाफ मिल सकता है। तनुश्री काफी सालों से अमेरिका में ही रह रही हैं।...
बड़कोट रेंज के कोडारना गांव में दिखा सबसे बड़ा अजगर रॉक पाइथन
बड़कोट रेंज, आपने सांप तो बहुत देखे होंगे आज हम आपको दिखाते हैं विश्व का सबसे बड़ा अजगर जो देहरादून वन प्रभाग के बड़कोट रेंज में ग्राम पंचायत कोडारना मे मिला।
गांव के प्रधान प्रधान अनिल भट्ट द्वारा वन विभाग को सूचना मिली कि ग्राम कलजोल्टी मे ग्रामीणों के निजी पानी के टैंक मे अजगर है।वन दरोगा भीमराज बैरवाण अपनी...


























































