कोटद्वार से मेरठ वाया दिल्ली रोडवेज बस सेवा फिर शुरू
कोटद्वार। करीब ढाई माह बाद कोटद्वार का मेरठ से सम्पर्क जुड़ गया है। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के अंतर्गत क्षतिग्रस्त बैराज पुल की मरम्मत होने के बाद सोमवार से कोटद्वार से दिल्ली के लिए वाया मेरठ बसों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
यात्री गौरव पांथरी,...
टाटा मोटर्स का मॉनसून ऑफर, मुफ्त कार सर्विस
नई दिल्ली। देश की अग्रिणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स मॉनसून सत्र में अपने उपभोक्ताओं को मुफ्त कार सर्विस दे रही है।
कंपनी "फ्री मॉनसून चेक-अप प्रोग्राम" लायी है, जो 25 जुलाई तक चलेगी। इसमें टाटा मोटर्स के उपभोक्ता अपनी टाटा कार को कंपनी के सर्विस सेंटर ले जाकर फ्री में चेक-अप करवा सकते हैं। मुफ्त जांच के अलावा उपभोक्ताओं...
गढ़वाली किताबों से प्राथमिक कक्षाओं में होगी पढ़ाई
राज्य की मूल भाषाओं को बढ़ावा देने के प्रयास में, उत्तराखंड सरकार ने क्लास 1 से 5 की कक्षाओं में गढ़वाली बोली की स्कूली किताबें शुरू करने का निर्णय लिया है। शुरुआत में, इसे राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक पायलट परियोजना के रूप में लागू किया गया है।
उत्तराखंड की दो प्रमुख क्षेत्रीय बोलियाँ हैं; गढ़वाली और कुमाऊँनी।...
बदरीनाथ हाईवे पर यातायात बहाल
गोपेश्वर, पहाड़ी से मलबा आने के कारण लंगासू के पास अवरूद्ध बदरीनाथ हाइवे को भारी मशक्कत के बाद चार बजकर 10 मिनट के आसपास खोल दिया गया। इसके साथ ही यहां फंसे यात्रियों व स्थानीय सवारियों ने राहत की सांस ली।
सोमवार को अपराह्न के समय अचानक लंगासू के पास बदरीनाथ हाइवे पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण अवरूद्ध...
चैंपियन के समर्थकों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
हरिद्वार, खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह (चैंपियन) के समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक ज्ञापन भेजकर विधायक चैंपियन का भाजपा से निलंबन रद्द करने और उनके शस्त्र लाइसेंस बहाल करने की मांग की है।इन लोगों ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन आज यहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा।
हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रणव सिंह का एक वीडियो वायरल...
चन्द्र ग्रहण पर बंद रहेंगे हरिद्वार तीर्थनगरी के देवालय
हरिद्वार, आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा पर मंगलवार-बुधवार यानी 16/17 जुलाई की रात में चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण के साथ ही सभी 12 राशियों पर इसका सीधा असर पडे़गा। तारीख के हिसाब से चंद्र ग्रहण 17 जुलाई रात 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा। ग्रहण का मोक्ष काल तड़के 4 बजकर 30 मिनट पर होगा। ग्रहण की अवधि 2...
उत्तराखंड बनने के बाद भी नहीं रुक रहा पलायन, 3.5 लाख से अधिक घर वीरान पड़े
देहरादून, विकट भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में पलायन बड़ी समस्या है। उत्तर प्रदेश के कार्यकाल से ही लगातार पलायन चलता रहा है और अब उत्तराखंड बनने के बाद भी यह पलायन रुका नहीं है। वर्तमान त्रिवेंद्र सरकार ने पलायन रोकने के लिए पलायन आयोग की संरचना की। अब पलायन आयोग भी मानने लगा है कि प्रदेश के हजारों गांव...
नोटों की पहचान: रिजर्व बैंक नेत्रहीनों के लिए लाएगा ऐप
नई दिल्ली/मुंबई, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) नेत्रहीनों को नोटों की पहचान की मदद के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन (मोबाइल ऐप) पेश करेगा। रिजर्व बैंक दरसअल लेनदेन में अब भी नकदी के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल को देखते हुए ये कदम उठाया है।
फिलहाल देश में 10,20,50,100,200,500 और 2 हजार रुपये के बैंक नोट प्रचलन में हैं। आरबीआई ने कहा...
मुख्यमंत्री ने सात करोड़ 64 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कालूवाला देहरादून में सिंचाई विभाग की सात करोड़ 64 लाख 20 हजार कुल लागत की दो योजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते हुए वीर शहीदों की स्मृति में शहीद द्वार बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश के सर्वांगीण...
शराबियों के चंगुल से युवती को जान बचाकर पड़ा भागना
हरिद्वार, सड़क किनारे खड़े होकर शराब पीने और युवतियों पर फब्तियां कसने के चलते महिलाओं और युवतियों का जगजीतपुर लक्सर मार्ग से निकलना दुश्वार हो गया है। हद तो तब हो गई जब एक युवती को शोर मचाते हुए शराबियों के चंगुल से जान बचाकर भागना पड़ा।
यह घटना कनखल क्षेत्र की है, एक युवती जगजीतपुर की ओर से लक्सर...


























































