उत्तराखंड में छह माह तक राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर रोक
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा और आगामी वर्षा काल के दौरान आपदाओं को ध्यान में रखते हुए अगले छह माह के लिए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल को निषिद्ध कर दिया है। अब सरकारी कर्मचारी संगठन हड़ताल नहीं कर सकेंगे।
सचिव शैलेश बगौली ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि चारधाम यात्रा और मानसून अवधि...
केदारनाथ धाम के गर्भगृह में रुपये बरसाने के वीडियो पर बीकेटीसी हरकत में
बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में एक महिला की ओर से रुपये बरसाने संबंधी वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ धाम ने इस वीडियो पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से स्पष्टीकरण कर तलब...
केदारनाथ आपदा के दस साल: मुख्यमंत्री धामी पहुंचे धाम, बाबा की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को केदार धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा के दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने यहां हो रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ की दिव्यता और भव्यता आकर्षक का केन्द्र है। यहां आगे भी कार्य...
अब बड़कोट में होगी 25 जून को महापंचायत : हिन्दू जागृति मंच
उत्तरकाशी के पुरोला में होने वाली महापंचायत को लेकर पुरोला जा रहे हिन्दू संगठनों के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दू जागृति मंच के अध्यक्ष का कहना है कि अब 25 जून को बड़कोट में महापंचायत की जायेगी।
जनपद के नौगांव में आज हिन्दू संगठन के लोग और व्यापारी बड़ी मात्रा में एकत्रित हुए। हिन्दू संगठनों के...
भाजपा विधायक लोगों को भड़का रहे हैं : करन माहरा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक दुर्गेश लाल लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। विधायक एक वर्ग की बात को पूरी तरह अनसुना कर रहे हैं और साम्प्रदायिक माहौल पैदा कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश में चल रहे सांप्रदायिक माहौल को लेकर भाजपा पर गंभीर...
अमर ज्योति जवान का निर्माण कार्य तीन जुलाई से होगा प्रारंभ
आगामी 03 जुलाई को सैन्यधाम में प्रदेश के 1734 शहीदों के आगन की पवित्र मिट्टी से अमर ज्योति जवान के निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस मौके पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वीर नारी शामिल होंगी।
गुरुवार को सैनिक कल्याण निदेशालय में सैन्यधाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सैनिक कल्याण मंत्री ने बैठक में बताया कि...
बीकेटीसी ने केदारनाथ गर्भगृह में स्वर्णमण्डित की खबर को बताया गलत
बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति ने सोशल मीडिया में केदारनाथ मन्दिर के गर्भगृह में स्वर्णमण्डित की प्रसारित की जा रही भ्रामक जानकारी का खण्डन किया है। समिति ने कहा है कि भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि केदारनाथ मन्दिर के गर्भगृह...
पुरोला प्रकरण : हिन्दू जागृति मंच के संयोजक सहित कई लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लव जिहाद प्रकरण को लेकर विभिन्न हिन्दू संगठनों के पुरोला में महापंचायत के ऐलान के मद्देनजर जहां पुरोला नगर गुरुवार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया वहीं पुलिस ने कई हिन्दू संगठनों के लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन के पुरोला में महापंचायत को रोकने के लिए लगाई गई धारा 144 से यमुनाघाटी व्यापार मंडल भी...
उत्तरकाशी : पुरोला में 19 जून तक धारा 144 लागू, बजरंग दल ने जताई नाराजगी
आखिर जिला प्रशासन पुरोला में प्रस्तावित महापंचायत को रोकने में कामयाब हो गई है। जिला प्रशासन ने माहौल को तनावपूर्ण देखते हुए पुरोला में भारी पुलिस बल तैनात कर आज से 19 जून तक धारा 144 लागू कर दी है।
यह जानकारी उपजिलाधिकारी पुरोला देवानंद शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पुरोला में महापंचायत की अनुमति नहीं दी गई है।...
दून में प्रस्तावित महापंचायत पर पुलिस सख्त
पुलिस प्रशासन 18 जून को राजधानी देहरादून में प्रस्तावित महापंचायत में कानून व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शेगी के मूड में नहीं है। पुलिस गड़बड़ी करने वालों पर एनएसए के तहत कठोर कार्रवाई करेगी।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि डोईवाला के भनियावाला में बुधवार को महापंचायत प्रस्तावित थी, लेकिन उनको पुलिस ने समझाया और उस महापंचायत को रद्द...



























































