उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का कहर,13 जुलाई तक अलर्ट जारी
राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य के दोनों मंडलों में नदियां उफान पर हैं। पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं और लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से राज्य में 13 जुलाई तक ऑरेंज...
उत्तराखंड : भारी बारिश से राज्य की 106 सड़कें बंद
राज्य में 10 जुलाई तक इसी तरह की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 9 जुलाई के आसपास प्रदेश के 4 जिलों में भारी से भी भारी बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
बारिश के कारण सबसे नुकसान सड़कों को हुआ है। राज्य की 106...
नैनीताल के शुभम सहित 11 दिवंगत प्रशिक्षुओं के नाम पर होगा चोटियों का नाम
निम यानी नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी भारत सरकार की ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ के अंतर्गत आयोजित की जा रही माउंटेन बाइकिंग रैली विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए गुरुवार को नैनीताल पहुंची। यहां पहुंचने पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के हरमिटेज परिसर स्थित देवदार सभागार में टीम का स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर निम के प्रधानाचार्य व टीम लीडर...
उत्तराखंड : तीन दिन में 20 लाख से अधिक कंवाड़ियों ने हरिद्वार से भरा गंगाजल
लगभग एक पखवाड़े तक चलने वाला श्रावण मास का कांवड़ मेला धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। कांवड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते तीन दिनों में बीस लाख दस हजार कांवड़ियों उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार कांवड़ियों को किसी प्रकार की...
जल्द ही उत्तराखंड में लागू किया जाएगा यूसीसीः मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार होने पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि ड्राफ्ट मिलते ही आकलन कर जल्द ही इसे उत्तराखंड में लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''प्रदेशवासियों से किए गए वादे के अनुरूप आज 30 जून को समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने...
ऋषिकेश: रिवर राफ्टिंग पर प्रशासन ने लगाई रोक
पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ने से शुक्रवार से आगामी 31 अगस्त तक रिवर राफ्टिंग पर टिहरी जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। अब एक सितंबर को राफ्टिंग शुरू की जाएगी।
गंगा नदी रिवर राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते...
उत्तराखंड : 22 आईएएस सहित 36 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल
शासन ने गुरुवार देर रात्रि बड़े स्तर पर स्थानांतरण किया है। इनमें 22 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और 08 सचिवालय सेवा, 05 प्रांतीय सिविल सर्विस (पीसीएस) व 01 वित्त सेवा सहित 36 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है।
गुरुवार को देर रात अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने स्थानान्तरण के आदेश जारी किये। आदेश के मुताबिक आईएएस मनीषा पंवार...
उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, दो जुलाई तक रह सकती है ऐसी ही स्थिति
मौसम विभाग ने प्रदेश में अपने पांच दिनी पूर्वानुमान में 30 जून तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। यही स्थिति एक और दो जुलाई को भी बनी रहेगी। उन्होंने छोटी नदी नालों के समीप रहने वाली बस्तियों के लोगों को सावधान किया है। किसानों को भी सलाह...
आखिरकार बेआबरू होकर मुख्य वित्त अधिकारी को जाना पड़ेगा, शासन ने दिया निर्देश
आखिरकार आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त अधिकार अमित जैन को बड़े बेआबरू होकर संस्थान से जाना पड़ेगा। उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे।
सचिवालय ने भी उनके आरोपों पर कड़ी टिप्पणी लिखते हुए विभागीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से उनके निलंबन का आग्रह किया गया था, लेकिन विभागीय मंत्री ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया और निलंबन तो दूर...
पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों का सतरंगी इंद्रधनुष के मनमोहक दृश्य ने मन को मोहा
मसूरी में बारिश के बाद सतरंगी इंद्रधनुष के मनमोहक दृश्य ने सभी के मन को मोह लिया। मसूरी का मौसम बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी धूप तो कभी कोहरा मसूरी को अपने आगोश में ले रहा है। पर्यटक प्रकृति के बदलते नजारों को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं, जिससे उनकी मसूरी की यादें सुरक्षित रह...


























































