हर रोज पांच सौ से अधिक पर्यटक कर रहे फूलों की घाटी का दीदार
(चमोली) मानसून सीजन के चलते जहां चारों धाम में यात्रियों की संख्या सिमटकर रह गई है, वहीं विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। एक जून से अब तक घाटी में 11753 पर्यटक पहुंच चुके हैं, जिनमें 314 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। घाटी में पर्यटकों की बढ़ती आमद से पर्यटन व्यवसायी भी बेहद...
डेंगू का डंकः डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 352
(देहरादून) डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मानसून के मेघ की तरह डेंगू की बीमारी फैलाने वाले मच्छर की सक्रियता भी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी देहरादून में 14 और लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद दून में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 352 हो गई है। अन्य जिलों...
बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटा शांतिकुंज परिवार
हरिद्वार, । शांतिकुंज आपदा प्रबंधन की राहत टीम बिहार, उत्तराखंड, केरल व महाराष्ट्र के बाढ़ पीडितों की सेवा में जुटी है। बिहार में शांतिकुंज आपदा प्रबंधन के समन्वयक राकेश जायसवाल, उत्तराखण्ड में दिनेश मैखुरी, अनिल, महाराष्ट्र में कैलाश महाजन तथा केरल में महेश राजपुरोहित, रमेश नायर के नेतृत्व में गायत्री के स्वयंसेवक एवं चिकित्सा टीम राहत कार्य में जुटी...
राशि के अनुसार भाई की कलाई पर राखी बांधें
हरिद्वार, भाई-बहनों के पवित्र और प्यार के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर है। इस बार यह त्योहार खास रहने वाला है। करीब 19 साल बाद स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का एक साथ संयोग आया है। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का प्रभाव नहीं होने के कारण सुबह से शाम तक बहनें राखी बांध सकती हैं। यदि...
वन संरक्षक ने किया नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क का निरीक्षण, रोपे पौधा
गोपेश्वर, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन संरक्षक डीके सिंह ने मंगलवार को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क का निरीक्षण कर वन विभाग की पौधरोपण की विस्तृत रिपोर्ट की जानकारी भी ली।
वन संरक्षक ने कहा कि इस वर्ष वन विभाग 11 सौ से अधिक हेक्टेअर वन भूमि पर पूरे प्रदेश में पौधों का रोपण किया है। उन्होंने कहा कि, "प्रदेश...
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, सात जिले होंगे प्रभावित
देहरादून, एक बार फिर मौसम विभाग ने राज्य के पहाड़ी जिलों के लिए भारी अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि, "प्रदेश के सात जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए प्रशासन को भीचुस्त-दुरुस्त रहना चाहिए।"
राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में...
बाजारों पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, खूब हो रही तिरंगे की बिक्री
हरिद्वार, आगामी 15 अगस्त को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुए भारत को पूरे 72 साल हो जाएंगे। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही धर्म की राजधानी कहे जानें वाले हरिद्वार के बाजारों में भी देशभक्ति का रंग चढ़ने लगा है। 15 अगस्त को लेकर विशेष दुकानें लगी हुई हैं। इस बार बाजार में खास तरह के बैच...
खत्म हुआ इंतज़ार, उत्तराखंड को मिली बीसीसीआई की मान्यता
उत्तराकंड में जहां इन दिनों मौसम की मार के कारण अच्छी खबरों का आभाव सा लगता है वहीं खेल जगत से एक सुखद खबर आई है। आखिरकार 19 साल के इंतजार के बाद उत्तराखंड को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की पूर्ण मान्यता मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से चयनित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने मंगलवार को...
श्रीदेवी के चाहने वाले नहीं भूले उनका 56वां जन्मदिन
चांदनी, लम्हे, नागिन, चालबाज, सदमा और हाल ही में आई इंग्लिश-विंग्लिश और मॉम जैसी कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जानी वाली श्रीदेवी का 13 अगस्त यानी आज श्रीदेवी का 56वां जन्मदिन है। आज ही के दिन 1963 में शिवाकाशी में उनका जन्म हुआ था। श्रीदेवी को भारतीय सिनेमा की पहली सुपरस्टार महिला के रूप में...
राज्यसभा चुनावः पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने राजस्थान से भरा नामांकन
जयपुर, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मंगलवार को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। डॉ. सिंह ने विधानसभा में सचिव प्रमिल माथुर को नामांकन पत्रों के चार सेट प्रस्तुत किए। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय मौजूद रहे। डॉ. सिंह ने पहला सेट...


























































