राशि के अनुसार भाई की कलाई पर राखी बांधें

0
863
हरिद्वार,  भाई-बहनों के पवित्र और प्यार के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर है। इस बार यह त्योहार खास रहने वाला है। करीब 19 साल बाद स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का एक साथ संयोग आया है। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का प्रभाव नहीं होने के कारण सुबह से शाम तक बहनें राखी बांध सकती हैं। यदि राखी राशि के अनुसार बांधी जाए तो यह भाइयों के लिए और भी अधिक शुभकारी होता है।
इस संबंध में ज्योतिषाचार्य पं. देवेन्द्र शुल शास्त्री ने बताया कि, “रक्षाबंधन पर राशि के मुताबिक विभिन्न रंग वाली राखी बांधने से अधिक फलदायी होता है। रक्षाबंधन हर साल श्रावण महीने के पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को उनकी रक्षा करने के लिए वचन देता है। यही पर्व भाई-बहन को हमेशा के लिए स्नेह के धागे से बांधती है। “
ज्योतिषाचार्य शुक्ला के अनुसार राखी को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कई जगहों पर सावन पूर्णिमा के दिन जल देवता वरुण की पूजा की जाती है। इस दिन पंडित और ब्राह्मण पुरानी जनेऊ त्याग कर नए जनेऊ पहनते हैं। उन्होंने कहा कि राखी का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी है। द्वापर काल में श्रीकृष्ण के हाथ में चोट लगी थी तो द्रोपदी ने अपना चीर फाड़ कर उनके हाथों में बांधा था। उन्होंने द्रोपदी को बहन मानकर रक्षा का वादा किया था।
उन्होंने बताया कि, “विभिन्न राशि के अनुसार राखी के रंग का चुनाव करना चाहिए। वैसे तो राखी किसी भी रंग की हो प्यारी लगती है, लेकिन भाई की कलाई पर उसकी राशि के हिसाब से रंग का चयन कर राखी बांधना काफी लाभदायक होता है। इसके लिए राशि के हिसाब से ही राखी का चयन करना बेहतर होता है। “
राशि के अनुसार चुने राखी का रंग 
राशियों के मुताबिक राखी के रंग मेषः लाल रंग की राखी धारण करना चाहिए। यह ऊर्जा का प्रतीक है।
वृषभ राशिः सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह शांति प्रदान करती है।
तुलाः सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए। जो शांति का प्रतीक माना जाता है।
मिथुनः हरे रंग का राखी धारण करना चाहिए।
कन्याः हरा राखी धारण करना चाहिए।
कर्क: सफेद के साथ हरा और लाल राखी धारण करना लाभदायक होगा।
सिंहः लाल या गुलाबी राखी उत्तम रहेगा।
धनु: पीली राखी व मीन राशि वालों के लिए पीली राखी धारण करना शुभ रहेगा।
मकर व कुंभ राशि वालों के लिए लाल के साथ-साथ सफेद रंग मिला हुआ राखी लाभदायक साबित होगा।
वृश्चिक राशि वालों को लाल राखी धारण करना चाहिए। जो क्रोध से मुक्ति दिलाता है।बताया कि उपाकर्म करने के पश्चात ही रक्षा बंधन कर्म करना चाहिए।