कार व टेंपों में भिड़ंत, उप जिला अधिकारी सहित आठ घायल

0
432
झील
Representative Image
 ऋषिकेश। ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर सात मोड़ के निकट बुधवार को सुबह तीन वाहनों में भिड़ंत के परिणाम स्वरूप उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्स व ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर सुबह लगभग 10:15 बजे देहरादून मार्ग रात मोड़ के निकट मनीषा मंदिर के निकट एक विक्रम टेंपो दो कारों के बीच आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें उपजिलाधिकारी प्रेमलाल तथा नाजिर सुनील भट्ट जो कि एक प्राइवेट वाहन से ऋषिकेश आ रहे थे, वे घायल हो गए। विक्रम टेंपो में सवार 16 वर्षीय अनीशा पुत्री दिनेश निवासी रानी पोखरी, वर्षा पुत्री शत्रुघन राय वाला, तनु पुत्री दिनेश रानीपोखरी, रिचा पत्नी एमआर कोठियाल निवासी रानीपोखरी, 40 वर्षीय शोभा पत्नी निवासी रानी पोखरी, 30 वर्षीय रश्मि पुत्री अशोक कुमार निवासी भोगपुर, 40 वर्षीय पुष्पा पत्नी धीरेंद्र निवासी पप्पू भोगपुर ,श्याम सिंह पुत्र मुखराम निवासी दूंगी धार नई टिहरी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तनु व पुष्पा की हालत को गंभीर देखते हुए एम्स में रेफर कर दिया गया है।